विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, यूरोपीय संघ ने इथियोपिया की असुरक्षित आबादी के लिए तत्काल 1.8 करोड़ यूरो जुटाए। नई रिपोर्ट में खतरनाक शाकनाशी पर प्रतिबंध लगाने की माँग की गई, यूनाइडेट किंगडम ने जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता बढ़ाई, कनाडा और औलाक (वियतनाम) ने शहरों की जलवायु सहनशीलता सुदृढ़ करने हेतु साझेदारी की, बांग्लादेशी युवाओं ने 10 जिलों में नदी संरक्षण गतिविधियों का नेतृत्व किया, अर्जेंटीना की उद्यमी ने वीगन पाक-कला को सफल व्यवसाय बनाया, और अमेरिकी शोध के अनुसार, छोटे कद के अश्व- और गधे-जनों से थोड़ी देर मिलना किशोरों का मनोभाव सुधार सकता है। आज मेरे पास आपके लिए पौधों की देखभाल करने का एक सुझाव है। यदि आपके पौधे की पत्तियों पर जिद्दी अवशेष या फफूँद हो, जिसे पोंछना कठिन हो, तो नींबू के रस या सिरके का बहुत पतला घोल आज़माएँ। 500 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच सिरका या आधे नींबू का रस मिलाएँ, फिर पत्तियों पर हल्का छिड़काव करें। एक-दो मिनट बाद पत्तियों को मुलायम, नम माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें। हल्की अम्लता कठोर पानी से जमे खनिज लवणों को घोलने में सहायक हो सकती है, जबकि सिरका फफूँद या कुछ कीटों को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। अधिक अम्लता पत्तियों को नुकसान पहुँचा सकती है, इसलिए पूरे पौधे पर इस्तेमाल करने से पहले एक-दो पत्तियों पर घोल की जाँच करें और किसी प्रतिकूल प्रभाव पर ध्यान दें।











