विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, संयुक्त अरब अमीरात ने सेशेल्स को सचल जल-विलवणीकरण संयंत्र प्रदान किए। एक नए अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया की शराब चेतावनी पर्चियों को अपर्याप्त पाया गया, बढ़ते तापमान के बीच जापानी किसान ताप-सहिष्णु धान की किस्में खोज रहे हैं, सिंगापुर ने मातृ एवं बाल पोषण नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एशिया-प्रशांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया, सीरिया की नई पुलिस अकादमी से महिलाओं का पहला दल स्नातक हुआ, ऑस्ट्रिया की वीगन शरीर-देखभाल कंपनी अमेरिका में उत्पाद लॉन्च करेगी, और यूनाइटेड किंगडॉम के दमकलकर्मियों ने नदी में फंसे एक भेड़-व्यक्ति को बचाया। क्या आप जानते हैं कि अपने श्वान- या बिल्ली- परिवार-सदस्य के उलझे बालों की देखभाल न करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? आज की सलाह में मैं इस विषय पर कुछ पेशेवर सुझाव देना चाहूंगी। कसकर उलझे बाल त्वचा को खींच सकते हैं, जिससे जलन, असहजता और कभी-कभी दर्द होता है। उलझे बाल हटाने के लिए आपको स्लिकर ब्रश, गांठ खोलने वाली कंघी या रेक, कुंद नोक वाली कैंची और अपने पशु-साथी को पुरस्कृत करने के लिए कुछ पसंदीदा भोजन चाहिए। पहले कोई शांत और आरामदायक स्थान चुनें और काम शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका रोएंदार मित्र शांत हो। प्यार से देखभाल करते समय उससे शांत आवाज में बात करें और पूरी प्रक्रिया के दौरान खाद्य उपहार तथा बीच-बीच में विश्राम दें। एक बार में छोटे हिस्से पर ध्यान दें, ताकि वह परेशान न हो। पहले बालों के कम उलझे भाग से शुरुआत करें, फिर धीरे-धीरे अधिक उलझे हिस्सों की ओर बढ़ें। त्वचा को खींचे बिना, उलझनों को धीरे-धीरे ढीला करें। यदि कोई गांठ न खुले, तो उसे काटना पड़ सकता है। कुंद नोक वाली कैंची अत्यंत सावधानी से इस्तेमाल करें और आकस्मिक कट से बचाने के लिए गांठ तथा अपने रोएंदार मित्र की त्वचा के बीच कंघी रखें।











