विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय यमन में विस्थापित परिवारों को आपात सहायता प्रदान कर रहा है। यूके के 80% से अधिक शहरों को गर्मी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया, चीनी शोधकर्ताओं ने कच्चे तेल के शोधन की ऐसी विधि विकसित की जो ऊर्जा खपत 90% से अधिक घटा सकती है, माइक्रोचिपयुक्त इलेक्ट्रिक कुकर अफ्रीका में स्वच्छ पाक-कला के विस्तार के साथ स्वास्थ्य-सुरक्षा में सहायक हैं, अमेरिका में नन्ही बच्ची की सूझबूझ ने घर में चिकित्सकीय आपातस्थिति के दौरान माँ को बचाया, दक्षिण कोरियाई वीगन मांस कंपनी को पशु-जनों पर परीक्षण को इनकार करने के लिए सम्मान मिला, और अमेरिका में पुराने सोफे के साथ भूलवश फेंके गए बिल्ली-जन को कचरा-स्थल से बचाया गया। दिन शुरु करने के लिए रसोई की सफाई का एक उपयोगी सुझाव प्रस्तुत है। माइक्रोफाइबर कपड़े धूल, गंदगी, तेल और सूक्ष्म कणों को समेटने में उत्कृष्ट हैं— लेकिन ठीक से साफ न किए जाने पर यही विशेषता उनकी कमजोरी बन सकती है। माइक्रोफाइबर सूक्ष्म कणों को फँसाने हेतु बनाया जाता है, इसलिए इस्तेमाल किया हुआ या पुराना किरकिरा मैल जमा कर महीन रेगमाल जैसा बन सकता है और छोटी खरोंचें छोड़ सकता है। गर्मी भी एक संभावित समस्या है। माइक्रोफाइबर कपड़े मुख्यतः कृत्रिम रेशों से बनते हैं, जो गरम चूल्हे या बर्तन जैसी 120 डिग्री सेल्सियस यानी 250 डिग्री फ़ारेनहाइट से अधिक गर्म सतह के संपर्क में आने पर पिघल सकते हैं या आपस में चिपक सकते हैं। माइक्रोफाइबर कपड़ों को प्रभावी बनाए रखने और दूसरे कपड़ों की रोएँ चिपकने से बचाने हेतु उन्हें अलग या अन्य कृत्रिम माइक्रोफाइबर सामग्री के साथ ठंडे या गुनगुने पानी और हल्के डिटर्जेंट से धोएँ। घिसे हुए या अत्यधिक मैले कपड़ों को फेंक दें, जो अब प्रभावी ढंग से साफ नहीं करते या जिनमें कचरे के कण गहराई तक जम गए हैं।











