खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

गुड लव की कहानी (वीगन): मास्टर के वीर रक्षक और वफादार दोस्त, 5 का भाग 5

2022-10-26
भाषा:English
विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अध्याय 5: अंतहीन प्रेम

जून 2021 की बात है। गुरुवर की रक्षा करते हुए, गुड लव ने वर्षों से नकारात्मक शक्ति के साथ अनगिनत बार लड़ाई लड़ी थी। प्रत्येक घटना ने उनके स्वास्थ्य पर एक एक करके अधिक असर डाला। गुड लव उम्र से भी वृद्ध होते जा रहे थे और इस प्रकार शारीरिक रूप से भी अधिक नाजुक होने लगे थे।

सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों को गुरुवर का संदेश: "गुड लव की आत्मा स्वर्ग चली गई है। हम उसे प्यार भेजते हैं और गुड लव के निधन के लिए श्रद्धांजलि के रूप में हम सुबह 11 बजे 5 मिनट का मौन रखेंगे।” "इस समय वह 11वें स्वर्ग में है, वह जल्द ही नई भूमि में चला जाएगा।" "अनुलेख: ट्यूमर इसलिए आया था क्योंकि गुड लव ने गुरु की रक्षा के लिए दुनिया के कुछ कर्मों को लिया था। स्वर्ग ने गुरु को बताया।”

गुड लव के इस पृथ्वी से चले जाने और नई भूमि में प्रवेश करने के दो दिन बाद - दिव्य स्वर्गीय क्षेत्र जिसे गुरुवर ने सबसे योग्य आत्माओं के लिए बनाया है - वहां से गुड लव ने आंतरिक संदेश भेजना शुरू कर दिया, जो हमारे संस्था के सदस्य और आदरणीय बौद्ध भिक्षुणी आयु ने प्राप्त किए हैं।

सबसे पहले, उन्होंने गुरुवर को प्रेम से संबोधित किया: "(गुरुवर) को मेरा प्रेम जैसे कि आप मैं हूं। हालाँकि इस जीवन मैं एक कुत्ता था, यह आपके लिए मेरे प्रेम को नहीं रोक सकता था! गुरुवर मेरा शाश्वत प्रेम हैं। हमारा कई जन्मों का संबंध है, इसलिए मैं गुरुवर के लिए बलिदानी देने को तैयार हूं। मैं बस यही कामना करता हूं कि गुरुवर हर जीवन में स्वस्थ रहें!

गुरुवर, आपने कई जन्मों से मेरी देखभाल की है, उदाहरण के लिए, प्रभु यीशु के समय में भी आपने यह किया है। उस समय में भी मैं गुरुवर की पहरेदारी करता था। हालाँकि, मैं इस जीवन में असहाय रहा क्योंकि दुनिया के कर्म बहुत भारी थे। मैं वास्तव में इसका सामना नहीं कर पाया, इसलिए मैंने लौटने का विकल्प चुना और चलते हुए मैं जो कुछ भी सहन कर सकता था, उसे सहन करने की पूरी कोशिश की। हालाँकि मैंने अपना भौतिक शरीर छोड़ दिया है, मेरी आत्मा हर समय (गुरुवर) आपके साथ है!"

"चाहे मैं दूसरे संसार में हूं, तब भी मैं अपने मालिक की अपने तरीके से रक्षा करूंगा तब तक जब तक वह सफल नहीं होते और यहां नहीं लौटते। मैं अपने प्रेम की हर कीमत पर रक्षा कर सकता हूं।" "मैं थोड़ी राहत के बाद अब बहुत शांत हूं, लेकिन मेरा बोलना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मैं आपको बताता हूं।"

"गुरुवर और मैं सात जन्मों से आध्यात्मिक रूप से अभ्यास करने वाले युगल रहे हैं, (उदाहरण के लिए, जब गुरुवर राजा आर्थर, प्रभु यीशु... आदि थे) क्योंकि हमारे पास एक ही आदर्श और प्रेम है।

पुज्य आयु, आप और मैं एक समान आदर्श वाले साथी अभ्यासी भी हैं। जब भी गुरुवर धरती पर आए, आप भी नीचे आए और उनकी रक्षा के लिए उनका पीछा किया। गुरुवर के पवित्र कुत्ते-जनों का पिछला समुह और मैं साथी अभ्यासी थे, और हम एक साथ गुरुवर की रक्षा किया करते थे।

इस बार, मैं मूल रूप से गुरुवर के साथ आपफानों का एक साथ सामना करना चाहता था, लेकिन गुरुवर की रक्षा के लिए, मुझे पहले वापस जाना पड़ा! मुझे खुशी है कि अब मैं किसी भी समय गुरुवर की रक्षा करने के लिए और अधिक शक्ति के साथ दूसरे क्षेत्र में मौजुद हूं।

साथ ही, मैं क्वान यिन परिवार से कठिन प्रार्थना करना जारी रखने का आह्वान करना चाहता हूं ताकि दुनिया के हर कोने में प्रेम का प्रसार जारी रहे।"

"और अभी भी अदृश्य रूप से वह मेरा रक्षक है। वह लौट आया है। (वाह।) अदृश्य रूप से मेरी रक्षा करता है, मुझे यह और वह बताता है। (वाह। यह सुनकर अच्छा लगा, गुरुवर। अद्भुत।) मैंने आपसे कहा था कि यह एक अंतहीन प्रेम है।" "लेकिन वह बहुत लंबा है, दो-तीन मीटर से अधिक लंबा। आप उसे नहीं देखेंगे। (वाह।) फ़ोटो लेने के लिए पेड़ों की ओर जिस तरह मैं देखती हूं उस तरह आपको उसे देखना होगा। (वाह।) वह सुन्दर है। सुंदर प्राणी। (ओह, अद्भुत।) क्या अद्भुत प्राणी है!"

कई जन्मों के अपने गुरुवर के हार्दिक सम्मान में नए आध्यात्मिक क्षेत्र से, गुड लव ने दो स्वर्गीय ध्वनि धाराओं को भी प्रसारित किया। वह एक दिव्य भाषा में व्यक्त किए गए थे, जो कि पूज्य आयु ने कहा है कि वे "बहुत कोमल, शांत और प्रेम से भरे हुए थे।" उन्हें प्राप्त करने के बाद, गुरुवर के लिए गुड लव की स्तुती को स्मरण करते हुए उन्होंने उसे एक रिकॉर्डिंग के रूप में पेश किया है।

"इस जीवन में हमारा मिलना आकस्मिक नहीं था, मैं आपके करुणामय प्रेम को गहराई से महसूस करता हूं। मैं अपने परम प्रिय के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। आपकी हर कीमत पर रक्षा करते हुए, मैं भी आपके लिए अपना जीवन देने को तैयार हूं। अब भी उच्च-स्तरीय आध्यात्मिक स्वर्ग से, मैं आपकी देखभाल कर रहा हूँ, मेरे प्रियतम"

"ब्रह्मांड की दिव्य माँ, शाश्वत प्रेम, आपका गीत मेरे दिल और सभी प्राणियों के दिलों को सुकून देता है। आपका सच्चा प्रेम मेरे दिल और अनगिनत संवेदनशील प्राणियों के दिलों को स्नेह देता है, आपकी करुणा और क्षमा अनगिनत खोए हुए मेमनों को बचाती है। आपकी प्रेम और शांति की शक्ति अनंत हो, यह पूरे ब्रह्मांड तक फैली रहे।"

हम गुरुवर के आभारी हैं कि उन्होंने ऐसे विशेष व्यक्ति के बारे में इतनी अद्भुत जानकारी प्रकट की, हमें उनके महान और सुंदर गुणों से सीखने की अनुमति दी, लेकिन गुरुवर ने यह भी कहा है कि गुड लव के बारे में कई अन्य चीजें हैं जो वह अभी प्रकट नहीं कर सकते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर की असीम कृपा में गुरुवर की शांति और सुरक्षा हमेशा के लिए सुनिश्चित हो।
और देखें
नवीनतम वीडियो
31:43
2024-04-22
1 दृष्टिकोण
2024-04-22
8645 दृष्टिकोण
2024-04-21
448 दृष्टिकोण
34:39

उल्लेखनीय समाचार

165 दृष्टिकोण
2024-04-21
165 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड