खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

लोगों के हृदय हमारे ग्रह का भाग्य बदलेगा

2020-11-10
भाषा:English
विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

बहुत से लोग, अमेरिका के अधिकांश लोग ये प्रश्न पूछेंगे जो आपने पूछें हैं। (हाँ। वे जानना चाहेंगे।) और दुनिया में कई लोग भी आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों को पूछना चाहेंगे। (हाँ।) मुझे उम्मीद है मेरे उत्तर उनके मस्तिष्क को स्पष्ट करेंगे और शायद उनकी मदद करेंगे, उन्हें किसी तरह आराम देंगे।

( मास्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से हाथ खींच लिए। ) हाँ। ( और कई अमेरिकी इससे चिंतित हैं। क्या उन्हें होना चाहिए? )

बेशक हमें जलवायु परिवर्तन के बारे में चिंता करनी चाहिए लेकिन समझौते के बारे में नहीं। मैंने इसे पढ़ा है। मैंने इसे लंबा और छोटा पढ़ा। मैं सो जाना चाहती थी, क्योंकि यह आसानी से पढ़ जा रहा था, अच्छा लेखन लेकिन ठोस कुछ भी नहीं। (ओह।) कोई कह रहा है कि आपको क्या करना है, उदाहरण के लिए, इलेक्ट्रिक कार बनाने की कोशिश करें। ( हाँ।) जैविक खेती। ( हाँ।) मीथेन गैस के लिए जानवरों को पालना बंद करें। ठीक? क्योंकि यह सबसे अधिक गर्मी-फंसाने वाला एजेंट है और यह अभी हमारे ग्रह का सबसे ज़्यादा गर्मी वाल कारण है। (हां।) कुछ भी ख़ास नहीं, बस एक बच्चे से बात करने की तरह, "ओह आप अच्छे हो और फिर आप मुझे रिपोर्ट करते हो कि आप कितने अच्छे हो।" बस। वैसा ही। आप इसे पढ़ें तो फिर आप जान लेंगे। (हां मास्टर।) हो सकता है कि आप पहले से ही पढ़ चुके हों और आप मुझसे सहमत हों। कोई आश्चर्य नहीं कि अमेरिकियों ने हाथ बाहर खींच लिया। इसका कोई उपयोग नहीं था। ( हाँ।) मुझे लगता है कि यह बेकार है। (समझ गए।) सिर्फ निबंध का एक टुकड़ा। हो सकता है कि यह साहित्य के लिए पुरस्कार जीत सकता है अगर यह उस श्रेणी के योग्य हो सकता है। हे भगवान, मैं बहुत निराश हूं। (ओह।) मुझे नहीं पता कि जो लोग इसके लिए सहमत थे वे इसे समझ भी पाए थे कि वहाँ क्या लिखा गया है क्योंकि यह सभी तरह की फूलों की भाषा में लिखा है, बिना किसी पर्याप्त ठोस संकेत के, कि क्या करना है ठोस सलाह, कि करना क्या है। (हां, मास्टर।) केवल यह कहता है, "ठीक है, आप जलवायु परिवर्तन उत्सर्जन को कम करने की कोशिश करते हैं।" और इस तरह से सामान। और किस तरह का उत्सर्जन? ( हाँ।)

मैंने तुमसे पहले ही कहा था। मेरा मतलब है कि मैंने किसी पिछले सम्मेलन में सभी को बताया था। मैंने बताया हम हवाईजहाज भी रख सकते हैं। ( हां मास्टर।) हम सभी जहाजों को रख सकते हैं, हम सभी कारों को रख सकते हैं, हम सभी रेलगाड़ियों, रेलवे, बसों को रख सकते हैं, जो भी है, जैसा भी था। केवल पशुधन उद्योग द्वारा उत्पादित मीथेन गैस को रोक दें। (हाँ।) क्योंकि CO2 का यह उत्सर्जन, बेशक हवा के लिए बुरा है, लेकिन मीथेन गैस को रोकने जितना जरूरी नहीं है। (हां मास्टर।) क्योंकि मीथेन गैस सबसे अधिक गर्मी-फँसाने वाली है और यह सबसे तेजी से गायब हो जाती है, फिर जलवायु शांत हो जाएगी। (हां मास्टर।) तब इसके बाद हम CO2 का ध्यान रख सकते हैं। (हाँ।) अन्यथा CO2 हवा में एक हज़ार साल तक चलेगी और फिर इसके साथ युग्मित हो जायेगी, ओह, मैं अभी बहुत निराश हूँ जब आप इसके बारे में बात करते हैं, जब आपने मुझसे इसके बारे में पूछा था। मैं परेशान हुई। मुझे नहीं होना चाहिए। मुझे शांत और शांत रहना चाहिए, एकमत होना चाहिए, लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं। मैन नहीं रह सकती, जब यह मांसाहार की वजह से, लाखों लोगों के जीवन और मृत्यु की बात हो रही हो, अरबों लोग, हाल हाई में और वर्तमान और अतीत में और भविष्य में यातना सह रहे हों, हे भगवान, जानवरों के साथ बुरा बर्ताव हो रहा हो। (हाँ।) आपने सभी फिल्में देखीं हैं। (हाँ, हाँ, यह भयानक है।) सभी कटौती देखी है, आपको पता ही है। मुझे अब और कहने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अगर मैं अब और कहती हूँ, तो मैं चिल्लाने लगूँगी। (हां मैं समझ रहा हूँ।)

मुझे नहीं पता कि क्या यह दुनिया बचाने योग्य भी है। मैं आपको बता रही हूं, मैं बहुत थक गयी हूं और लगता है कि बहरे, गूंगा और मूक और अंधे से बात कर रही हूं। यहूदी आदरणीय स्नातक में से एक को याद करें, उन्होंने "अंधे के सामने" नामक एक किताब लिखी है। यदि आप अंधे हैं तो आप कुछ नहीं देखते हैं। आप देखिए मैं क्या कह रही हूं। (हां मास्टर।) यदि लोग अंधे हैं, तो आप उनके सामने खड़े हैं, वे आपको नहीं देखते हैं। (सही।) यही बात है कि इस दुनिया में ज्यादातर लोग, जिनमें सभी सरकारें और नेता शामिल हैं, मुझे बिलकुल खेद नहीं है। मैं बस सच बोल रही हूं। सच बताने पर आपको अफ़सोस क्यों होता है? (समझे, मास्टर।) अब मुझे पता है कि आप अक्सर अपने मास्टर को इस तरह नहीं देखते हैं या मुझे इस तरह की चिंतित आवाज़ में नहीं सुनते हैं। (हां, मास्टर।) लेकिन मैं चिंतित नहीं हुँ, मैं बस बहुत निराश हुँ, बहुत निराश, हमारे ग्रह की स्थिति के लिए बहुत दुखी हूं, और COVID -19 के समय में निराशा और निराशा में हमारी मानवता की स्थिति को ले कर। (हां मास्टर।) और कुछ भी मदद नहीं करा, सरकार की नीति में कुछ भी नहीं बदला।

मैंने तुमसे कहा था कि यह विश्व व्यवस्था पाखंडी है। मैंने तुमसे कहा था ना। (हाँ।) कपटी। क्योंकि एक तरफ, वे जानवरों की रक्षा के लिए सभी कानूनों पर हस्ताक्षर करते हैं ताकि लोग जानवरों को नुकसान ना पहुंचायें, उन्हें किसी भी तरह का डर या पीड़ा ना दें। लेकिन वे खुद क्या करते हैं? वे उन्हें हर दिन सामूहिक रूप से मारते हैं। (हाँ।) हर दिन कुछ लाख लोगों को। उनके जीवन और हमारे जीवन का हर दिन में। हर मिनट मैं आपसे बात कर रही हूं, लाखों जानवर जिनमें मछलियाँ और आकाश में पक्षी हैं और अंडों में अजन्मे बच्चे और क्या नहीं। (हाँ, मास्टर। यह भयानक है।) तो मैं यहां कैसे बैठूं और आपको बताऊं, “ओह। वे सभी अच्छे हैं। वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।” वे कुछ भी कोशिश नहीं कर रहे हैं। वे पाखंडी हैं, मैं आपको बता रही हूं। मैं अपने कानूनों को तोड़ने के लिए उन पर मुकदमा करना चाहता हूं। लेकिन मैं एक अभ्यासी हूं। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि मैं बहुत तड़प रही हूं। मैं तड़प रही हूं। (हाँ।) अंदर ही अंदर सुलग रही हुँ। मेरा एक हिस्सा मर रहा है (ओह।) इन पीड़ित दुनिया के कारण, असहाय जानवर और मनुष्य युद्धों और नरसंहारों के शिकार हैं और बिना किसी कारण के दुरुपयोग और अत्याचार सहते हैं। मैं अपने पेट में बीमार महसूस करती हूं, आप मुझे समझते हैं, (हां, मास्टर।) जब मैं उसके बारे में सोचती हूं। मैं अब और नहीं रो सकती क्योंकि मैं हर दिन रोती हूं। मैं हर दिन रोती हूं और मैं इस दुनिया को छोड़ना देना चाहती थी (ओह, मास्टर।) क्योंकि यहाँ तथाकथित दुनिया का खून से भरा तालाब बना हुआ है। मनुष्यों से रक्तस्राव, जानवरों से खून बहना, इन सभी क्रूरताओं से अंदर बाहर खून बहना, यह सब बुराई, मनुष्यों द्वारा बनाया हुआ पागलपन है।

इसलिए मैं यह कह रही हूं की इस तथाकथित पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकालने के लिए अमेरिकियों को दोष नहीं दे सकते। (हां, मास्टर।) वे खुद का विरोध कर रहे हैं। वे कुछ भी नहीं कर रहे हैं, यहां तक कि कागज पर भी, सैद्धांतिक रूप से, वे कुछ भी नहीं कह रहे हैं कि लोगों को क्या करना है। केवल "ठीक है, आपको प्रयास करना होगा।" आप जानते हैं, सारांश, कुछ इस तरह। (हां, मास्टर।) और बार बार दोहरा रही हैं, बार बार। इसलिए मैंने तुमसे कहा था कि मैं लगभग सो गयी थी, क्योंकि यह बहुत उबाऊ है। (हां मास्टर।) पूरी तरह से उबाऊ और बेकार, वास्तव में। मेरे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह केवल समय की बर्बादी है, और यातायात और हवाई जहाज में अधिक प्रदूषण करते थे और जिस भी परिवहन जिसमें वे पेरिस जाते थे। और वहाँ जाकर माँस खाकर और शराब पीकर फिर इधर उधर की बात करते हैं। और कुछ कुछ लिखते है। (हाँ।) यह वास्तव में मुझे दुखी करता है। इसलिए मैं यहाँ किसी भी विनम्र भाषा का उपयोग नहीं कर सकती। ( हां मास्टर।)

यह दुनिया पाखंडी है। ( हां मास्टर।) पाखंडी दुनिया और पाखंडी लोग जो सभी देशों पर राज करते हैं। मैं सॉरी नहीं कह रही हूं। सॉरी का आधा भी नहीं। ठीक? (हाँ, मास्टर, समझे।) और यह सच्चाई है कि आखिरकार मुझे यह कहना है। मैं अब चुप नहीं रहना चाहती। मैं अब विनम्र नहीं रहना चाहता। (हाँ।) क्योंकि यह सब काम नहीं कर रहा, काम नहीं कर रहा। लोग अंधे, बहरे, गूंगे मालूम पड़ते हैं। (मुझे आशा है कि वे आपको, मास्टर की बात सुनेंगे।) आपको उम्मीद है। आपके सपनों में, हाँ? मेरे सपनों में भी। हाँ। हम केवल सपने देख और आशा कर सकते हैं। ( धन्यवाद, मास्टर आपकी प्रेरणा और मदद के लिए। ) ओह। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं, मेरे प्रिय। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं क्योंकि हमें और क्या करना चाहिए? हम अभी भी बस जारी रखते हैं, बस उम्मीद जारी रखते हैं, उम्मीद करते हैं चीजें बदल जाएंगी। (हाँ।) यह थोड़ा बदला है, लेकिन लोगों से, क़ानून बनाने वालों से नहीं। (हाँ।) क्योंकि उन्होंने इसे खुद लिखा। उन्होंने इसे लागू भी नहीं किया। और वे खुद हर दिन कानून तोड़ते हैं जानवरों के लिए कष्ट पैदा करके और इन सभी निर्दोष, असहाय, हानिरहित जानवरों का नरसंहारों और यातना की अनुमति देकर जो मनुष्य के मित्र, मनुष्यों के सबसे अच्छे मित्र और मनुष्यों और सभी के सच्चे मित्र हैं। (हाँ।) हाँ। इसलिए यह सरकारों से नहीं है कि चीजें बदल जाएंगी, केवल लोगों के ह्रदय बदलेंगे हमारे विकृत ग्रह की दिशा मोड़ने के लिए। (हाँ, हाँ।) लोग, वे फिल्में देखते हैं, वे हमारा टीवी देखते हैं, वे इसका तर्क देखते हैं और इसके दयालु संकेत देखते हैं ताकि वे अपना ह्रदय बदल सकें और इस तरह लोग इस ग्रह पर जीवन को बदलेंगे और हमारी दुनिया को बचाएंगे। सरकारें, बेकार हैं। और मुझे यह कहते हुए दुःख नहीं है।

सरकारें कुछ क्षेत्रों में उपयोगी हैं लेकिन वे इस मामले में बेकार हैं। सबसे महत्वपूर्ण पहलू, सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि हमें हमारे ग्रह और दुनिया के लोगों और इस ग्रह पर प्राणियों, उन सभी को रखना है। हमें जलवायु परिवर्तन से पहले तापमान को सामान्य रखते हुए इन सभी को सुरक्षित रखना है। या कम से कम अब इसे खराब होने से रोकें। मुझे नहीं लगता कि कोई भी सरकार जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कुछ भी पर्याप्त कर रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण इन सभी आपदाओं को रोकना। पशुधन उद्योग, पशुधन कारावास, पशुधन यातना, पशुधन नरसंहार के कारण, सभी दुखों, महामारी को भी रोकने के लिए। उन्हें इसे रोकना चाहिए और बाकी सब कुछ जल्द ही बेहतर और ठीक हो जाएगा। (हाँ, मास्टर।) सिवाय उनमें से कुछ जो शांति बनाते हैं। और वह पहले ही कुछ है। (हाँ।) इन लोगों की प्रशंसा की जानी चाहिए उनके शांतिप्रिय प्रयास के लिए। वास्तव में प्रयास करते हैं, उनकी मुश्किल स्थिति या परंपरा में भी, वे व्यावहारिक फ्रेम से बाहर निकल कर वह करते हैं जो उन्हें लगता है सही है। इन लोगों की मैं प्रशंसा और सराहना करती हूँ और स्वर्ग से उनकी अधिक मदद के लिए प्रार्थना करती हूँ। (हां, मास्टर।) कम से कम वे उसका आधा करते हैं जो मैं कहती हूँ। वीगनी बनो, शांति बनाओ। बाकी सब लोग बस बेकार हैं। वास्तव में बेकार है। लोगों के टैक्स का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। (हाँ।) मैं यही सोचती हूँ। (हां, मास्टर।)

( मास्टर, पशुधन उद्योग वह है जो सबसे अधिक मीथेन गैस का उत्सर्जन करता है ) हां। ( और जलवायु को सबसे अधिक गर्म करने के लिए जिम्मेदार है, ) हाँ। ( तो पेरिस समझौता उसका उल्लेख या सम्बोधन क्यों नहीं करता है? ) आह! क्योंकि वे मांस, और मछली, और अंडे, और दुग्ध उत्पाद छोड़ नहीं सकते। हाँ, बिलकुल। और क्योंकि आपदा अभी तक उनके दरवाजे पर नहीं आई है। शायद कुछ के लिए आयी है लेकिन ज्यादातर के लिए नहीं। क्योंकि वे एक सुरक्षित, संरक्षित वातावरण में रहते हैं। और वे सभी सरकारी विनियमन और विशेषाधिकार से सुरक्षित हैं। (हाँ।) इसलिए वे दूसरों की पीड़ा की परवाह नहीं करते। आप वह समझते हैं? (हां, मास्टर।) इसलिए मैं कहती हूं कि यह सब बेकार है, या पाखंडी है। ठीक है? अब आप समझे? (हाँ, मास्टर। धन्यवाद।) ठीक है। आपका स्वागत है।

कोई और सवाल? ( हां, मास्टर, राष्ट्रपति ट्रम्प, उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में इस राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के बारे में बात की। ) हाँ। ( और केवल कुछ प्रमुख मीडिया ने ही इसे दिखाया है। क्यों? ) आप जानते हैं, राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ सभी बाधाओं को देखते हुए, और आप जो भी किताबें कहते हैं उनके बारे में उनके खिलाफ छपी हैं और कई मीडिया उनके खिलाफ हैं, सोशल इंटरनेट प्लेटफॉर्म भी उनके ख़िलाफ़ हैं, या उन्हें रोकते हैं या उनकी बात, उनके ट्वीट हटाते हैं या उनका भाषण नहीं प्रकाशित करते। इसके बावजूद वे पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडन का समर्थन कर रहे हैं और अंतिम मिनट तक भी, तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर वह चुनाव नहीं जीतते हैं। यह पहले ही चमत्कार है कि देश के आधे लोगों ने उनका समर्थन किया। मुझे नहीं पता कि वह कैसे बाहर जाने और बातचीत करने और दूसरे कार्यकाल के लिए रैलियां देने की भी हिम्मत रखते हैं। पुरुष वास्तव में सख़्त होते हैं, वे नहीं होते? (हां, मास्टर।)

( मास्टर, क्या राष्ट्रपति चुनाव में इस धोखाधड़ी का कोई सत्य है? ) मैं आपको साबित नहीं कर सकती। ठीक है? ( हां, मास्टर। ) लोग पर्दे के पीछे, बंद दरवाजे के पीछे क्या करते हैं, कोई भी कभी नहीं बता सकता। (हां, मास्टर।) लेकिन शायद आपके संवैधानिक कानून की व्यवस्था या ऐसा कुछ मदद करने में सक्षम हो सके। फिर वे जांच या कुछ कर सकते हैं। ठीक है? ( हां, मास्टर।) ताकि सच सामने आ सके। यदि मुझे पता भी है, मैं कुछ नहीं कह सकती। (हां, मास्टर।) मेरे पास हमेशा सभी समाचारों की जांच करने का समय नहीं होता है। और मेरे पास उसके लिए सभी ऐप्स नहीं है। मेरे लिए कुछ मुख्य चैनलों, प्रसिद्ध चैनलों को स्कैन करने के लिए बस कुछ ऐप्स हैं। ठीक है? ( हां, मास्टर।) क्योंकि मुझे ज्यादातर महामारी को जाँचने की आवश्यकता है। इसलिए मुझे नहीं पता कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका में अन्य चैनल या समाचार पत्र कुछ भी छापेंगे। आजकल, उन्होंने बहुत कुछ नहीं किया। मैंने देखा कि वे श्री बाइडन और उनके बेटे के, (हाँ, हाँ।) भ्रष्टाचार के बारे में दावों को मुद्रित नहीं करते हैं, वे इसे भी दबाते हैं। (हां, मास्टर।) उन्होंने जो कुछ भी किया, उसका कारण था। यह उनके हाथ में है, वे छापते हैं या नहीं छापते हैं। वे प्रसारित करें या नहीं करें। हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में सब कुछ जो अच्छा है, वे दबा देते हैं या वे ज्यादा नहीं छापते हैं या वे अधिक प्रसारित नहीं करते हैं। कई अन्य चीजें जो उसने कीं। उदाहरण के लिए, COVID-19 के लिए, (हाँ।) उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत नहीं किया। लेकिन उसने बहुत कुछ किया। जैसे मैंने पढ़ा कि उन्होंने तुरंत आपके देश के सभी कारोबारियों के साथ एक तत्काल आपातकालीन बैठक की, (ओह।) हाँ, उन्हें जल्दी से अपनी दिशा बदलने के लिए, मास्क और उन (पीपीई) पीपीई का उत्पादन करने हेतु। (हां। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण।) आम तौर पर मैंने कभी खबर नहीं देखी, कितने सालों से। यह सिर्फ इसलिए है कि महामारी के कारण, मैं लोगों की सुरक्षा और बच्चों और बुजुर्गों के लिये चिंतित हूं, इसलिए मुझे इस पर नज़र रखनी पड़ी, और इस तरह से मैं यह सब देख रही हूं।

इसलिए वे राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में अच्छी बातों को दबाते हैं। (हाँ।) वे उनके विरोधी श्री बाइडन और उसके परिवार के बारे में सभी बुरी खबरें दबाते हैं। लेकिन वे राष्ट्रपति ट्रम्प के विचारों को प्रिंट करते हैं, भले ही यह सच नहीं है या यदि यह बुरा भी है, लेकिन कुछ इतनी बड़ी बात नहीं है। आप जानते हो कि मै क्या कह रही हूँ? (हां मास्टर।) या यदि यह अगर एक बड़ी बात भी है, तो वे केवल उसके नकारात्मक विचार को मुद्रित या प्रसारित करते हैं। वे ज्यादा प्रसारित नहीं करते, वे श्री बाइडन के सभी विचारों को प्रसारित नहीं करते। (हाँ। यह सच हे।) भले ही हम यह नहीं जानते कि यह सच है या नहीं, लेकिन वे बहुत सारे प्रमाण, लिखित प्रमाण या कंप्यूटर, इंटरनेट और यह सब चीजें दिखाते हैं। वे इसमें से कुछ दिखाते हैं। (हां मास्टर।) फॉक्स समाचार ने इसे प्रसारित किया, लेकिन बाकी, ना तो प्रसारित करते हैं, और अधिकांश इंटरनेट, सोशल मीडिया इसे दबा देते हैं। (हाँ।) वे उन्हें प्रसारित नहीं करते, वे उनकी बातचीत काट देते हैं, और उनके दावे को झूठा दावा बताते हुए श्री राष्ट्रपति की आलोचना भी की। लेकिन उसने ऐसा किया सभी परिणाम को जानने से पहले। ( हां, मास्टर।) ऐसा नहीं कि वह जानता है कि यह पहले से ही खराब है, फिर उसने गिनती बंद करवा दी। उन्होंने मतगणना रोकने का आदेश दिया। लेकिन फिर भी किसी को पता नहीं चला, कोई भी यह साबित नहीं कर सकता कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने सच कहा है या नहीं। आप देखो मैं क्या कह रही हूँ? (हां, मास्टर।) इसलिए मीडिया के लिए, देश का राष्ट्रपति जो भी कहता है, उन्हें इसे छापना चाहिए, इसे प्रसारित करना चाहिए। (हाँ।) क्योंकि वे साबित नहीं कर सकते कि वह सच कहता है या नहीं। उनका काम एक पत्रकार का है, सिर्फ खबर देने का। सही? (सही, मास्टर।) लेकिन कभी-कभी वे इसके बजाय झूठी खबरें फैलाते हैं।

मिस्टर ट्रम्प के बारे में बहुत सी बातें उन्हें बहुत पसंद नहीं आती या उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित भी नहीं किया। जैसे महामारी। वे कहते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। और अमेरिका में COVID-19 की मौतों के लिए उन्हें दोषी ठहराया। लेकिन उसने बहुत कुछ किया है। पहले दिन से ही उन्होंने तुरंत व्यापारियों को फोन किया, उन्हें उत्पादन की दिशा बदलने के लिए कहा। जैसा उन्होंने पहले किया था, (हाँ।) कंबल या कपड़े बनाना, जो भी हो, अब उन्हें मास्क लगाना है और उन्हें अस्पताल में लोगों के लिए, डॉक्टरों और उन सभी के लिए पीपीई या व्यक्तिगत सुरक्षा करनी है। हाँ। (हाँ।) और उन्होंने बहुत, बहुत सारे, बहुत सारे वेंटिलेटर बनाने का आदेश दिया और किसी को भी मना ना करना पड़े कि अगर उन्हें इसकी आवश्यकता होती है। यह उपराष्ट्रपति पेंस के अनुसार कहा गया है। और उनका कहना है कि श्रीमान ट्रम्प ने जो किया, उस पर उन्हें बहुत गर्व है। (हाँ।) लोगों की चिंता करना, लोगों का ध्यान रखना और वह सब। और फिर उस समय, यहां तक कि उनके राष्ट्रीय चिकित्सक डॉ फ़ौची ने कहा कि लोगों को मास्क देने की कोई आवश्यकता नहीं है। जबकि राष्ट्रपति देना चाहते हैं (हाँ।) और उसने कहा भी कोई जरूरत नहीं है। तो उसने उसे रोक दिया। और उन्होंने (राष्ट्रपति ट्रम्प) सीमा को बंद कर दिया ताकि कोई और बाहर से मामले न आ सकें। और फिर श्री बाइडन उस पर हंसने लगे, कहा, वह एक फ़ोबिक है, जिसका अर्थ है कि उसके पास कोई हिम्मत नहीं है। डरे हुए व्यक्ति की तरह या कुछ और। वह सिर्फ लोगों का ध्यान रखता है, व्यक्ति है। (हाँ।) और उनका सभी पक्षों की ओर से विरोध किया गया। यहां तक कि डॉ फ़ौची की जिम्मेदारी थी उस स्थिति को संभालने के लिए जिसको अमेरिका में सबसे अच्छा माना जाता था। (हां मास्टर।) अगर यह सब रिपोर्ट सच थी, तो मैंने सुना है कि श्री पेंस ने राष्ट्रपति के बारे में कहा, कि उन्होंने यह सब और यह सब और अन्य किया है। और उन्हें देश भर में वितरित करने के लिए अरबों मास्क प्रदान किए। माना जाता है कि हर किसी के पास पाँच मास्क मुफ्त दिए जाए। और किसी तरह यह खो गया है, किसी तरह यह रोक दिया गया। (हाँ।) शायद इसलिए कि किसी ने बताया कि डॉ फौसी ने वितरण को रोक दिया। यह पहले से ही जानते है। लेकिन इसे रोका जाता है। ( हां मास्टर।) अगर यह सब सही है, तो उपराष्ट्रपति पेंस द्वारा, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने COVID-19 की देखभाल करने के लिए जो भी किया है उस पर उन्हें बहुत गर्व है। (हां।) और कई अन्य, उन्होंने ज्यादा नहीं किया, उन्होंने बीमार लोगों को नर्सिंग होम में वापस जाने के लिए मजबूर किया, जिससे कमजोर, असहाय बुजुर्गों को अधिक संक्रमण का सामना करना पड़ा। (ओह।) पहले से ही बीमार और कमजोर हैं। क्योंकि वे उन्हें अस्पताल में नहीं रखना चाहते हैं। जिम्मेदार नहीं बनना चाहते हैं। वह (……) का गवर्नर है। यह खबर आधिकारिक थी। (हां, मास्टर।) मैंने कहीं देखी, शायद उसने माफी मांगी, कुछ। राष्ट्रपति ने कई अन्य काम किए। और उन्होंने दवा कंपनियों के सभी उत्पादकों को तुरंत खोज करने के लिए बुलाया और उन्हें टीकों के लिए अनुसंधान करने के लिए बहुत सारे पैसे देने के लिए हस्ताक्षर किए। ( हां, मास्टर।) और व्यक्तिगत रूप से इसे आगे बढ़ाते रहे। इसका अनुसरण किया और इसे आगे बढ़ाया। (हां, मास्टर।) इनमें से कई चीजें, कुछ मीडिया आउटलेट्स ने की, लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। ( हाँ।) क्योंकि वे शायद पक्षपाती हैं, शायद दूसरे पक्ष के वादे पर भरोसा करते हैं, यह कहते हुए कि वे ऐसा करेंगे, जलवायु परिवर्तन के लिए।

लेकिन जैसा मैंने आपको बताया, पेरिस में जलवायु परिवर्तन के बारे में आपका पहला सवाल, यह मुझे पानी की तरह लगता है। (हाँ, हाँ।) यह किसी भी समय वाष्पित हो सकता है क्योंकि इसमें कोई ठोस उपाय नहीं थे क्या, क्या, क्या करने के लिए। ( हां, समझते हैं।) मेरे लिए अगर मैं वहां होती, तो मैं कहूंगी कि सबसे पहले सभी पशुधन पालन बंद करें, क्योंकि वह नंबर एक मीथेन उत्सर्जक व्यवसाय है जो हमारे ग्रह को नुक़सान करता है। (हाँ।) और आजकल खराब हो रहा है। अब हर समय, जलवायु खराब हो रही है और सभी सबूत बहुत स्पष्ट हैं। पांच साल की उम्र के बच्चों के लिए भी बहुत स्पष्ट कि जलवायु परिवर्तन वास्तव में हमारे ग्रह को नुकसान पहुंचा रहा है, हमारे लोगों को और बाकी सभी चीजों को चोट पहुंचा रहा है।

हमारे ग्रह को चोट पहुँचाना बंद करो, जैसे आप परवाह नहीं करते। हमारे साझा करने के लिए केवल एक ही विश्व है।

लेकिन उद्योग को दोष नहीं दें। पेट्रोल या तेल उद्योग, या गैस उद्योग को दोष नहीं दें। अगर हम सिर्फ पशुओं को पालना बंद कर देंगे तो मीथेन बंद हो जाएगी। (हां, मास्टर।) और फिर जब मीथेन बंद होती है, तो जलवायु बहुत जल्दी शांत हो जाएगी। (हाँ।) और फिर हमारे पास CO2 से निपटने के लिए समय हो सकता है, आप जानते हैं कार्बन डाइऑक्साइड। (हाँ, मास्टर।) लेकिन नहीं, वे जुर्राब के बाहर खुजली करते हैं। वे बस इधर-उधर घूमते रहते हैं, जैसे कोयला खदानों को रोकना या तेल और अन्य उद्योगों को रोकना। वे जो भी करते हैं। लेकिन यहां तक कि सभी हवाई जहाज, जहाज, ट्रेन, कारें, और जो कुछ भी संयुक्त, वह कुछ भी नहीं है, मीथेन गैस हीटिंग क्षमता की तुलना में बस बहुत छोटा प्रतिशत है। आप वह सब जानते हैं, है ना? (हां, मास्टर।) मैं सिर्फ आपको रिफ्रेश कर रही हूं और जो कोई भी वहाँ है जो सुन सकता है। आप देखते हैं मैं अब क्या कह रही हूं? ठीक? (हाँ, मास्टर। धन्यवाद।)

इसलिए राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में अच्छे व्यक्ति हैं, अच्छे राष्ट्रपति के बारे में बात करने के लिए नहीं। वह वास्तव में अपने लोगों की परवाह करते हैं (हाँ।) और कई चीजें जो वह करते हैं, वे इंटरनेट पर सूचीबद्ध नहीं करते हैं या इसे दबा देते हैं। (हां, मास्टर।) और यह पहले ही उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने जो भी कहा, उन्होंने परवाह नहीं की। या तो वे बाहरी राय के कारण उसे पसंद नहीं करते हैं या उन्हें कुछ पसंद नहीं है या वे दूसरी पार्टी के पक्ष में हैं। (हाँ।) या उनका मानना है कि दूसरे पार्टी के उम्मीदवार वह करेंगे जो उन्होंने वादा किया। ओह, मैं बहुत सारे वादे देखता हूं। मैंने बहुत सारे वादे सुने। आपने नहीं सुन? (हाँ।) कभी नहीं किया। लेकिन कम से कम मिस्टर ट्रम्प, वह ईमानदार हैं। आप जानते हैं? उसने जो वादा किया, उसने किया। (हाँ।) जो भी वह अपनी शक्ति और सीमित चार साल में कर सकते हैं। और अपने चारों ओर विपक्ष के साथ। सभी हमलों, अथक, बिना-रुके। ( हां, मास्टर।) उन्होंने फिर भी कई अच्छे काम किए। मैं वास्तव में उनकी सराहना करती हूं और मैं उन्हें दुनिया और अमेरिकी की खातिर धन्यवाद देती हूं। भेल ही वह चुनाव हार जाते हैं, मैं फिर भी उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे अभी भी लगता है कि वह उचित राष्ट्रपति हैं। मैं चाहती हूं कि हमारे पास उस तरह के और भी राष्ट्रपति हों। और मुझे यकीन है कि अगर वह जलवायु परिवर्तन के बारे में या मांस उद्योग के बारे में ज्यादा जानते हैं, तो वह उन्हें रोक देंगे। जिस तरह से वह हर दूसरी चीज को रोक देंगे, लगभग तुरंत। (हां, मास्टर।) इसलिए मुझे बहुत दुख होगा अगर वह चुनाव हार जाते हैं। मेरे पास आपको या किसी को भी यह साबित करने का कोई तरीका नहीं है कि वह क्या दावा करते है या नहीं। लेकिन उसके पास ऐसा करने का कारण होगा। ( हां, मास्टर।)

और फिर हम इस ग्रह पर किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते कि वे सत्य और न्यायी हों। (हां, मास्टर।) तो हम केवल देख सकते हैं कि अमेरिका और दुनिया का कर्म इस चुनाव और हमारी दुनिया में होने वाली हर चीज के लिए क्या लाएगा। समझे? (हां, मास्टर।) मैं दुखी भी हूं। कि वे, विश्व की मजबूत, शक्तिशाली, नंबर एक, आर्थिक सफलता, विश्व में। क्या वह सही है? अमेरिका नंबर एक पर है, है ना? (मैं यही सोचता हूँ। हाँ।) और फिर चीन। मुझे बहुत दुख है कि अर्थव्यवस्था, और राजनीति, और स्वतंत्रता, तथाकथित स्वतंत्रता, और लोकतंत्र में विश्व में नंबर एक देश, न्यायी और निष्पक्ष नहीं हो सकता है। मीडिया से शुरुआत करके। मीडिया को सत्य बताने, सत्य को प्रसारित करने के निष्पक्ष, स्थिर कर्तव्य का पालन करना चाहिए। (हां, मास्टर।) लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे सभी अपना काम बहुत अच्छे से करते हैं। कुछ बहुत अच्छा करते हैं और मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं और उनकी प्रशंसा करती हूं। कुछ नहीं करते। ज्यादातर नहीं करते। बहुत से नहीं करते। और यह बहुत दुखद मामला है क्योंकि अमेरिका को लोकतंत्र माना जाता है। एक लोकतांत्रिक देश माना जाता है। नंबर एक लोकतांत्रिक देश। और उन्हें एक दूसरे को नीचे खींचना है या एक अच्छे व्यक्ति को, वास्तव में अच्छे और देखभाल करने वाले व्यक्ति को खींचना है, बस "आकाश में पाई" के लिए, जब आप किसी चीज़ की आशा या अपेक्षा कर रहे हैं जो शायद कभी नहीं आए; ख़ाली वादों की तरह... हवा में फूल के लिए, या पक्षपाती प्रकार का निर्णय।

मैं बहुत उदास हूँ। मैं आशा करती हूँ कि कुछ सामने आ सके और शायद श्री ट्रम्प जीत जाएँ क्योंकि दुनिया को उनकी जरूरत है। किसी ऐसे की जरूरत है। (हां, मास्टर।) मुझे लगता है कि वह वही है जिसने पेरिस में जलवायु समझौते से बाहर निकाला है, है ना? ( हां, मास्टर।) उसने अगुआई की, ठीक है? और सरकार इसके लिए सहमत हो गई। वह "जलवायु की परवाह नहीं करता है" नहीं है, वह इस "तरल" समझौते की "परवाह नहीं करता" है। (हां, मास्टर।) यह किसी भी समय वाष्पित हो सकता है। इसका मेरे लिए भी कोई मतलब नहीं है। सिर्फ बात है।

जैसे जानवरों की रक्षा के बारे में सभी कानून हैं, जिनका पालन नहीं किया जाता है। (हां, मास्टर।) शायद इसका थोड़ा किया जाता है, लगभग एक, 0.5% यहाँ और वहाँ, जंगली जानवर, यहाँ और वहाँ। बस। ( हां, मास्टर।) और शायद ही कभी, और बाकी… बूचड़खानों, और पशु उद्योग में इन प्रकार के क्रूर, अमानवीय और बर्बर व्यवहारों की केवल अप्रत्यक्ष रूप से अनुमति देते हैं या प्रोत्साहित करते हैं। आप देख सकते हैं कि सुअर को इस तरह से पिंजरे में लेटना पड़ता है। (हां, यह भयानक है।) पंद्रह- या बीस सेंटीमीटर चौड़ा। और सारा दिन, सारी रात, इस तरह उसका पूरा जीवन। आपने देखा मैं क्या कह रही हूँ? (हां मास्टर।) सोचिए अगर आप के साथ ऐसा हो तो? उस तरह से अपने को रखो? कल्पना कीजिए, क्या आप सहन करेंगे? (नहीं।) और फिर उठना और बिजली की छड़ से कुरेदा जाना, और फिर लात पड़ना, और गला काट दिया जाना, और ... हे भगवान। और त्वचा को जीवित छीलना, और क्या क्या नहीं। आप वह सब जानते हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि हम इस राजनीतिक प्रणाली पर भरोसा कर सकते हैं। मुझे तभी भरोसा होता है जब मैं इस पर कार्य होते देखूँगी। मुझे किसी भी वादे पर भरोसा नहीं है। (हां, मास्टर।) मैं किसी भी लिखित कानून या चीज़ पर भी भरोसा नहीं करती। वे उन कानूनों के अनुसार कुछ भी नहीं करते हैं जो वे बनाते है, और उन पर सहमत होते हैं और अदालत द्वारा हस्ताक्षरित और सील किए जाते हैं, वकीलों द्वारा, उनके देशों के कानूनविदों द्वारा। (हां, मास्टर।) जानवरों से शुरू, पशु कानून, कानून की रक्षा। हे भगवान। यह स्वर्ग और पृथ्वी और स्वर्गदूतों और सभी लोगों के लिए हंसी का पात्र बनता है, जिसे उन्होंने देखा और पढ़ा और लिखा और सही दिमाग में समझा। (हां, मास्टर।)

आह, मैं भूल गयी कि तुमने मुझसे क्या पूछा था? ओह आदमी। मैं आगे बढ़ती जा रही हूं। क्योंकि हर बार मैं जानवरों के बारे में सोचती हूं ... मैं पीड़ा और पीड़ा से मर हाई जाऊँगी। मुझे समझो? ( हां, मास्टर।) मानो मैं वही हूँ जिसको इतना भुगतना पड़ता है। हे भगवान। ठीक है। मुझसे कुछ और पूछना है या कुछ और? क्या पूछा था तुमने? क्या मैंने आपको जवाब दिया? ( आपने उत्तर दिया, मास्टर। यह चुनाव में धोखाधड़ी के बारे में था। ) हाँ। ठीक है। यह हो सकता है। भले ही कोई इसे अभी तक साबित नहीं कर सके। (हाँ, मास्टर।) सभी के लिए मैं साबित नहीं कर सकता। मैं अमेरिका में नहीं हूं। अमेरिका में मेरी कोई ताकत नहीं है। मेरे पास बस बहु-मानद नागरिकता है जिसे मैं संजोती हूं और सँभालती हूं और मैं इसके लिए आभारी हूं। (हाँ, मास्टर।) इसलिए मैं भी कभी-कभी आपके देश के बारे में थोड़ा बात करने की कोशिश कर रही हूं। (हाँ, धन्यवाद।) क्योंकि इसने मुझे बहुत सम्मानित किया हाई। (हाँ, मास्टर।) मुझे नहीं पता मैं इसके लायक हूं लेकिन मैं आभारी हूं। इसलिए, मैं कोशिश करती हूं जो मैं थोड़ा इधर-उधर मदद के लिए कर सकती हूं, जो मैं आपके देश के लिए कर सकती हूं। लेकिन मैं इतना ही कर सकती हूं। (हाँ, मास्टर।)

इस दुनिया में मेरे पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के अलावा मैं कुछ नहीं बदल सकती। और हम इसके लिए दिन और रात, कड़ी मेहनत करते हैं। हमारे पास केवल यही एक उपकरण है। मेरे व्याख्यान के अलावा, और हर चीज़ जो हम करते हैं। पत्रक और फ़्लायर्स।

ठीक है। ठीक है, कुछ और? ( मास्टर, मैंने कुछ समाचार सुना कि कुछ मतपत्र जला दिए गए। क्या आपने उसके बारे में सुना है? ) मैंने महामारी की सुर्खियों के बारे में स्कैन किया और मैंने वह भी देखा। मैंने खबरों पर, छवियों को देखा। (हां, मास्टर।) सिर्फ मुख्य समाचार, आपने इसे पहले से ही देख लिया, आपको अंदर जाने की भी जरूरत नहीं है। ठीक है, जैसा कि मैंने आपको बताया, (हां, मास्टर।) यदि यह सच है, तो निश्चित रूप से राष्ट्रपति का दावा कुछ हद तक मान्य है। क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि उन्होंने कितना जलाया है। और किसके वोट से। और फिर मैंने यह भी देखा कि पत्रकारों और श्री ट्रम्प के कुछ समर्थकों को भी गिनती के क्षेत्र में जाने की मनाही है, इसलिए वे इसकी निगरानी भी नहीं कर सकते। (हां, मास्टर।) जहाँ भी श्री बाइडन के समर्थक हैं, (हाँ, मास्टर।) वे इसे गिन रहे हैं या कुछ फिर वे श्री ट्रम्प के समर्थकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं देते हैं, और मतपत्रों की गिनती की निगरानी करने के लिए पत्रकारों और मीडिया को भी जाने नहीं देते हैं। ( हां, मास्टर।) और यह भी, मैंने देखा कि कुछ डबल काउंटिंग भी है। क्योंकि वे मेल-इन बैलट करना चाहते हैं, ऐसा कुछ, (हां, मास्टर।) जैसे यह जाकर वोट करना नहीं है, इसलिए वे मेल कर सकते थे, वे फॉर्म भर सकते थे और इसे मेल कर सकते थे। (हां, मास्टर।) उन्होंने पहले लोगों को यह मेल करने को कहा देखने के लिए कि सिस्टम काम करता है या नहीं। (ओह।) तो वह पहला बैच है। और फिर बाद में, वे कहते हैं "ठीक है" और फिर यह काम करता है, तो आप फिर से मेल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि डबल। (हाँ।) देखते हैं मैं क्या कह रही हूँ? (हां, मास्टर।) और निश्चित रूप से इसके लिए वे जो चाहते थे उसे फेंक सकते हैं और जो वे चाहते थे उसे रख सकते हैं। और यह दोहरी गिनती भी हो सकती है। शायद इसीलिए दहन, डबल काउंटिंग और सभी पत्रकारों और श्री ट्रम्प के समर्थकों को मतपत्रों की गिनती की निगरानी से प्रतिबंध है।

मैंने समाचार में देखा (हां, मास्टर।) कि पेंसिल्वेनिया जहां वे धोखाधड़ी के बारे में कुछ संदेह कर रहे थे। (हां, मास्टर।) उस राज्य में, "पेंसिल्वेनिया राज्य के कानूनविद् राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी को इस्तीफा देने के लिए कहते हैं।" (वाह!) और एक अन्य, वे कहते हैं, "डाक कर्मचारी कथित रूप से अप्राप्य अनुपस्थित मतपत्रों के साथ मिला।" ( वाह।)। किसी ने अनुपस्थित मतपत्र वितरित नहीं किए। मुझे लगता है कि यह मेल-इन है, डाक से। (हां, मास्टर।) और एक कर्मी ऐसा पाया गया है, जिसने उन्हें सुपुर्द नहीं किया। आप समझे? ( हाँ।) इसलिए, श्रीमान राष्ट्रपति ट्रम्प जो कहते हैं, वह सच हो सकता है। हाँ? ( हां, मास्टर।) मैं यह नहीं कह रही यह सच है या नहीं, लेकिन यह हो सकता है, बहुत, बहुत अधिक क्योंकि बहुत से सबूत हैं, जैसा हमने पहले भी उल्लेख किया है। (हां, मास्टर।) मेरे पास यहाँ एक और है। एक क्षण। ठीक है। और नेवाडा में, जहां उनके पास मतपत्रों की धोखाधड़ी के बारे में संदेह के कुछ मामले भी हैं, वे कहते हैं, "नेवाडा जीओपी ने एजी बर्र के लिए आपराधिक रेफरल भेजा ..." और "एजी बर्र," वह क्या है? ( अटॉर्नी जनरल, मुझे लगता है। ) आह, अच्छा। ( अटॉर्नी जनरल बर्र। ) आह, ठीक है। "नेवाडा जीओपी ने ए जी बार्र को आपराधिक रेफरल भेज कर कहा उन्हें मतदाता धोखाधड़ी के कम से कम 3,062 घटनाओं की रिपोर्ट मिली है।" (वाह।) आपको कभी नहीं जानते। तो, हम सिर्फ राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना करते हैं। (हां, मास्टर।) वर्तमान, वर्तमान राष्ट्रपति, उनकी किस्मत बदलने के लिए। (हां, मास्टर।) शायद इसी वजह से, राष्ट्रपति ट्रम्प ने धोखाधड़ी का दावा किया हो। यह संभव है। (हां, मास्टर।) (समझे, मास्टर।) यह संभव है, जिस तरह से यह हो रहा है। मीडिया के साथ, और मीडिया और सोशल नेटवर्क के दमन के साथ और वह सब कुछ। (हां, मास्टर।) और मतपत्रों को जलाना और डबल काउंटिंग, अगर यह सब सच है, और पत्रकारों को गिनती की पुष्टि, इस तरह के काम में अपना काम करने के लिए निषिद्ध करना। यह सच हो सकता है कि यह धोखाधड़ी हो सकती है। सिर्फ यह कि मेरे पास इसे आपको साबित करने का कोई तरीका नहीं है। (हाँ। समझे, मास्टर।) मैं किसी स्थिति में भी नहीं हूं, आप अच्छी तरह से जानते हैं, मैं सिर्फ एक मानद अमेरिकी नागरिक हूं। मैं वास्तव में करती हूं जो मैं कर सकती हूं। (हां, मास्टर।)

मैं आपके देश के लिए प्रार्थना करती हूं, (धन्यवाद, मास्टर।) और आपके अच्छे राष्ट्रपति, वर्तमान राष्ट्रपति के लिए। ( हां, मास्टर।) लेकिन जो भी हो, यह सभी अमेरिकन लोगों का कर्म है। ( हां, समझते हैं।) और फिर भगवान की इच्छा, मेरा मतलब है कि कर्म के भगवान तदनुसार विनियमित करेंगे। इसलिए हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं। (हाँ, मास्टर। धन्यवाद।) और हम किसी को दोष नहीं देंगे, जीते या हारे। समझे? (हां, मास्टर। धन्यवाद।) यह सभी कर्म है, आपके देश के लोगों का, और कर्म के कानून का उपयोग किया जाता है, तदनुसार। तो ठीक है, अब आप खुश हैं, अब सब कुछ ठीक है? (हाँ, मास्टर। धन्यवाद।) मुझे खेद है, ठीक है, अमेरिकण लोगों के ऐसी भ्रामक स्थिति में होने के लिए, या शायद कोर्ट केस और वह सब भी। यह आपके लोगों के लिए, आपके देश के लिए बहुत स्थिर स्थिति नहीं है। ( हाँ।) और उन्हें चिंतित और बेचैन करता है और शायद अर्थव्यवस्था भी ग्रस्त होती है। ( हाँ।) और महामारी और कई अन्य गंभीर बीमारियों की भी कुछ हद तक उपेक्षा की जाएगी। (हां, मास्टर।)

इसलिए मैं लोगों को मास्क पहनने और उसकी वजह से खुद को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। क्योंकि अगर हम बहुत अधिक संक्रमित हो जाते हैं, तो कई अन्य रोगग्रस्त रोगी उपेक्षित हो जाएंगे। (हां, मास्टर।) उनके लिए जीवन और मृत्यु का मामला उपेक्षित होगा क्योंकि अस्पताल अभिभूत हो जाएगे और डॉक्टर और नर्स और कर्मी इतने अधिक थक जाएंगे या मर जाएंगे। कई पहले से ही मर चुके हैं, कई प्रतिभाशाली, अनुभवी, दयालु डॉक्टर, नर्स, अस्पतालों के कर्मी पहले ही मर चुके हैं। (हां, मास्टर।) यह सुपरमार्केट और कई अन्य व्यवसायों पर भी फैल जाएगा जहां श्रमिकों को पूरे दिन में कई बार बातचीत करनी होती है (हाँ।) ग्राहकों के के साथ और वह उन्हें भयानक जोखिम में डालता है, सभी सुरक्षा के बावजूद भी। (हाँ। यह डरावना है।) यह कहीं लीक होगा। आप देखते हैं, कभी-कभी वे भूल जाते हैं, वे अपना चेहरा खरोंचते हैं। यह स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। ( हां, मास्टर।) या अपनी आंखें मलते हैं, और वायरस वहां से अंदर चला जाएगा। यह इतनी तेजी से फैलता है। आप वह जानते हैं कुछ सबूत पहले ही हमारे टीवी पर प्रसारित होते हैं। (हाँ।) इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि लोग मास्क क्यों नहीं पहनते हैं और अपनी सुरक्षा क्यों नहीं करते हैं। (हां, मैं भी नहीं समझती।) यह सभी की रक्षा के लिए है, ग्रह की रक्षा के लिए क्योंकि लोग बहुत बीमार हैं और हमने अपने ग्रह के संसाधनों को भी समाप्त करते हैं, और सभी व्यवसायों को रोकते हैं। (हाँ।) और फिर देश का दिवालिया हो जाएगा। कई देश बिना काम के लोगों को सब्सिडी देना जारी नहीं रख सकते। (हां, मास्टर।) उनमें से कुछ सैकड़ों हजारों या लाखों या करोड़ों हैं। (हां, मास्टर।) और यह अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय रिजर्व और उस सब को समाप्त कर देगा। (हां, मास्टर।) जो भी हो, आप वहां बैठकर खाना नहीं खाते रह सकते हैं और हमेशा के लिए काम नहीं करेंगे। (हाँ।) ओलाक (वियतनाम) में, हम कहते हैं, "आप बस बैठो और खाओ, फिर पहाड़ भी हार जाएगा।" आप जानते हैं, चला गया, (हाँ।) पहाड़ चला जाएगा। (हाँ।) यह तार्किक है। ओह मेरे भगवान, मैं हमारी दुनिया के बारे में बहुत चिंतित हूं, लेकिन मैं क्या कर सकती हूं? (धन्यवाद सभी के लिए जो आप कर रही हैं, मास्टर।) हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन मेरी इच्छा है मैं और भी अधिक कर सकूं। ( हां, मास्टर।) (आपका धन्यवाद। मास्टर।)

इन सभी सवालों को पूछने के लिए धन्यवाद। मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण है। (हाँ।) लोगों के लिए। बहुत से लोग, अमेरिका के अधिकांश लोग ये प्रश्न पूछेंगे जो आपने पूछें हैं। (हाँ। वे जानना चाहेंगे।) और दुनिया में कई लोग भी आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों को पूछना चाहेंगे। (हाँ।) मुझे उम्मीद है मेरे उत्तर उनके मस्तिष्क को स्पष्ट करेंगे और शायद उनकी मदद करेंगे, उन्हें किसी तरह आराम देंगे। ( हाँ।) और मैं आपके राष्ट्रपति, वर्तमान राष्ट्रपति को, शुभकामनाएँ देती हूँ, न्याय प्रणाली से सर्वश्रेष्ठ समर्थन की कामना करती हू, स्वर्ग और धरती में। (धन्यवाद। हां) ईश्वर भला करे। (आपका धन्यवाद, मास्टर।) ईश्वर आपको आशीर्वाद दे। ईश्वर राष्ट्रपति को आशीर्वाद दें। ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दे। (आपका धन्यवाद, मास्टर।) ईश्वर हमारी दुनिया को आशीर्वाद दें।

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-22
7519 दृष्टिकोण
2024-04-21
370 दृष्टिकोण
2024-04-21
852 दृष्टिकोण
34:39
2024-04-21
88 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड