खोज
हिन्दी
शीर्षक
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

विश्व के लिए सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साहसी कार्य, बारह भाग शृंखला का भाग १०

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

यह उनके मरने के बारे में नहीं है। यदि वे बहुत जल्दी मर जाते हैं, तो उनके पास यू-टर्न होने या प्रार्थना करने या पश्चाताप करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा। वे सब सीधे नरक जाएंगे। (जी हाँ, मास्टर।) और फिर उनकी मदद करना मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा। (जी हां, मास्टर।) अधिक कठिन नर्क से लोगों की मद्द करना क्योंकि इसे लंबे समय तक इंतजार करना होगा, उनके पाप को कम करने के लिए।

आपने फिर से क्या पूछा? बस अगर मेरे पास कुछ और चीज़ें हैं बताने के लिए। (खैर, सोच रहा था कि क्या उन वायरस को शांत किया गया है और वे अब उत्परिवर्तित नहीं करेंगे।) हाँ। कब? जब भी उन्होंने अपना बदला ख़त्म कर लिया हो, स्वर्ग की शक्ति की मदद से, भगवान की शक्ति के साथ। (वाह।) लेकिन हमारे पास इतने सारे मनुष्यों के जीवन और आत्माओं का त्याग किए बिना ही पहले ही शांति है। यह उनके मरने के बारे में नहीं है। यदि वे बहुत जल्दी मर जाते हैं, तो उनके पास यू-टर्न होने या प्रार्थना करने या पश्चाताप करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा। वे सब सीधे नरक जाएंगे। (जी हाँ, मास्टर।) और फिर उनकी मदद करना मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा। (जी हां, मास्टर।) अधिक कठिन नर्क से लोगों की मद्द करना क्योंकि इसे लंबे समय तक इंतजार करना होगा, उनके पाप को कम करने के लिए। और, मेरे पास करने के लिए कई अन्य चीजें भी हैं। (जी हाँ।)

मैं सिर्फ नरक के लोगों की मदद करने के लिए उस शक्ति पर ही ध्यान केंद्रित नहीं कर सकती हूँ। और यह अन्य सभी प्राणियों के लिए उचित नहीं है, पूरे ब्रह्मांड के देखने के लिए उचित नहीं है। (जी हां, मास्टर।) इसलिए, यह बेहतर है कि वे जीएँ और वे पश्चाताप करें। (जी हाँ।) और जो पहले से ही मर जाते हैं लेकिन पश्चाताप करते हैं ने भी मदद की, मुक्त होने में मदद की। लेकिन जो पश्चाताप नहीं करते हैं, फिर वे यक़ीनन ही नर्क में जाते हैं अगर उनके कर्म मिटे नहीं हैं, जो यह हो नहीं सकता है। क्योंकि इस जीवनकाल में ही कर्म नहीं। कई जन्मों से कर्म। (जी हां, मास्टर।) केवल दीक्षा के समय ही, मास्टर ने इसे काट दिया था, और केवल इस जीवनकाल के कर्म ही बचे हैं। तब भी यह बहुत है पहले ही। आप समझे मैं क्या कह रही हूँ? (जी हां, मास्टर।) लेकिन कोई भी शिष्य, अगर मास्टर के विरुद्ध जाता है, तो वह अमान्य हो जाएगा, दया ले ली जाएगी, मास्टर द्वारा नहीं, बस स्वत: ही। क्योंकि आप बाईं तरफ झुकते हैं तो आप बाईं ओर होते हैं। (जी हाँ।) यदि आप दाईं ओर झुकते हैं, तो आप दाईं ओर होते हैं। आप दक्षिण में जाते हैं और स्वयं के उत्तर में होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। (जी हां, मास्टर।) यही चीज है।

और अगर वे दीक्षा के बाद मास्टर के खिलाफ जाते हैं, तो उनके सभी कर्म वापस आ जाएंगे, जैसे सामान्य, जैसे हर कोई, दीक्षा के बिना, मास्टर में यक़ीन और विश्वास के बिना। क्या आप समझ रहे हैं जो मैं कह रही हूँ? (जी हां, मास्टर।) इसलिए कभी-कभी मुझे लोगों के लिए बहुत अफ़सोस होता है जो बहुत अज्ञानी होते हैं, बस मुझे परखने के लिए आते हैं, या सिर्फ मज़े के लिए, या सिर्फ इसलिए कि मैं अमीर और प्रसिद्ध हूँ, या कुछ भी, और फिर मेरे खिलाफ हो जाते हैं। वे नहीं जानते कि कौन सा भाग्य उनका इंतजार कर रहा है। हे भगवान, भयानक। मुझे बहुत खेद है। लेकिन मैं अपनी सारी शक्ति या अपनी अधिक शक्ति का उपयोग नहीं कर सकती उनमें से एक को बचाने के लिए। मैं नहीं करना चाहती। (जी हां, मास्टर।) क्योंकि इससे मेरी बहुत शक्ति खर्च होगी जिसका उपयोग मैं सैकड़ों हजारों और की मदद कर सकती हूं। (जी हां, मास्टर।) इसलिए भले ही मुझे उस आत्मा के लिए खेद महसूस होता है, या उस प्राणी के लिए, मैं एक भारी-भरकम कर्म वाले व्यक्ति को बचाने के लिए सभी, अधिकतर, अपनी शक्ति का उपयोग करने के लिए खुद को नरम नहीं कर सकती। (जी हां, मास्टर।)

इसलिए मुझे दोष मत दो या नहीं सोचें कि मेरे पास प्रेम या करुणा नहीं है। मेरे पास है। लेकिन मैं सिर्फ एक व्यक्ति के लिए हजारों या लाखों लोगों का बलिदान नहीं कर सकती। (जी हां, मास्टर।) क्योंकि मैं एक समय में केवल इतनी शक्ति ही नीचे ला सकती हूं। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे, कितनी मदद करने के लिए। अगर मैं इसे एक व्यक्ति के लिए उपयोग करती हूं, यह चली जाती है! फिर मुझे एक नया वाला लेने के लिए इंतजार करना होगा। (जी हां, मास्टर।) और मेरे शरीर को भी इसे लेने में सक्षम होना होगा। यह शक्ति, उच्चतम क्षेत्र से जबरदस्त शक्ति। अगर मैं अधिक मात्रा लेती, लेती रहती हूं, ठीक उसी तरह, जैसे आप अधिक मात्रा में दवा लेते हैं? आप मर जाते हैं, यार। आपको वह पता है, है ना? (जी हां, मास्टर।) अच्छी चीजें भी, आप बहुत नहीं ले सकते। आह, मेरे भगवान। यह जटिल है, यह दुनिया। उलझा हुआ!

सिर्फ आपके लिए समाचार स्कैन करने के लिए, मुझे कई घंटे काम करना होता है। दो, तीन घंटे। कभी-कभी अधिक, यह निर्भर करता है। क्योंकि कभी-कभी, सुर्खियां काफी अच्छी होती हैं। कभी-कभी नहीं, मुझे जाँचना होता है देखने के लिए कि क्या यह आपकी जानकारी के लिए योग्य है या नहीं, अगर हमें ज़रूरत हो, शोध करने के लिए जानकारी का उपयोग करें। (जी हां, मास्टर।) क्योंकि आप व्यस्त हैं, आप दुनिया में सब कुछ नहीं देख सकते, क्या हो रहा है। इसलिए यदि आप जानते हैं वह हुआ था, तो आप अनुसंधान कर सकते हैं और फिर हम एक कार्यक्रम बना सकते हैं, या इसके बारे में सूचित कर सकते हैं। इसलिए मुझे इस बात से भी सावधान रहना होता है कि मैं आपके लिए क्या चुनती हूं, और इसमें कुछ समय लगता है, मेरा शोध भी। क्योंकि हम जो भी अपने टीवी पर डालते हैं, वह लोगों को प्रभावित करता है। हमें कुछ उपयोगी, मददगार लाना है, न कि केवल समय ही भरना है। आजकल, कुछ भी नया होता या कुछ रोचक, मनोरंजक, लोगों के दिमाग को आराम देने के अलावा, इसी तरह हमें अपने कार्यक्रम करने चाहिए। (जी हां, मास्टर।)

क्योंकि मेरे कारोबार जारी हैं। इस वर्ष के दौरान, शायद कोविड-19, यह धीमा हो गया है, इसलिए मैं बहुत अधिक दान नहीं दे सकती हूँ। मैं देती हूं लेकिन कम पहले की तुलना में अधिक सीमित। लेकिन दे सकती हूँ जबतक नहीं दे सकती। और अब, यह सिर्फ उपहार ही नहीं है यह पट्टिका है। मेरा लेखन, मेरी उनके लिए प्रशंसा, वे उन्हें उनके स्थान पर भी आशीर्वाद देता है। (जी हाँ।) तो यह सिर्फ पैसे की बात ही नहीं है। यदि वे इसे प्राप्त करते हैं, तो उन्हें आशीर्वाद मिलता है। उन्हें कुछ हद तक संरक्षण मिलता है। (जी हां, मास्टर।) बेशक, अगर वे मुझ पर विश्वास करते हैं, तो वे और भी अधिक संरक्षित होंगे, और जीवन के बाद अधिक मुक्त होंगे। जीवन के बाद उच्च स्तर या पूरी तरह से मुक्त, यह निर्भर करता है कि उनका कितना विश्वास है। यह सिर्फ पैसे की बात ही नहीं है। लेकिन अगर मेरे पास अधिक पैसा है, तो निश्चित रूप से, मैं और अधिक देना चाहती हूं, ठीक है? आप कभी भी अन्य लोगों, गरीबों और जरूरतमंदों और जानवरों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त नहीं दे सकते, कभी भी पर्याप्त नहीं, चाहे मैं कितना भी दे दूं।

लेकिन मैं आपको बता रही हूं, दुनिया के लोगों को गरीब होने की जरूरत नहीं है। सारा पैसा हथियारों और युद्ध, और चुनाव पर और क्या नहीं पर खर्च होता है? कई अन्य बेकार, हानिकारक व्यवसायों या करते, पूरी दुनिया की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, फिर किसी को कभी भी गरीब नहीं होना होगा। किसी भी बच्चे को कभी भूखा नहीं जाना पड़ेगा, किसी भी परिवार को कभी भी बिना भोजन के नहीं जाना पड़ेगा। और किसी भी महिला को कभी भी सड़क पर, या वेश्यालय में खुद को बेचकर और बीमार नहीं होना होगा, और अपने व्यवसाय के द्वारा उससे अपमानित। क्योंकि वेश्यालय में आने वाले सभी लोग दयालु और सज्जन नहीं होते हैं और केवल शारीरिक संपर्क ही चाहते हैं। (जी हां, मास्टर।) वे उनके साथ मारपीट भी करते हैं, वे उन्हें प्रताड़ित करते हैं । कई ग्राहकों के हाथों मर जाते हैं। कुछ उनके लिए पैसे देते हैं। कुछ परपीड़क ग्राहक, वे वेश्यालय में सिर्फ़ लड़कियों को चाबुक मारने के लिए ही पैसे देते हैं। आपको वह पता है, हाँ ना? (जी हाँ।) (जी हां, मास्टर।) और कुछ उनसे नफरत करते हैं, इसलिए वे उन्हें एक-एक करके चुपके से मार भी देते हैं। आपने समाचार में वह सब सुना है। कुछ साल पहले, तथाकथित क्रमवार ख़ून करने वाला, उसने केवल गली की लड़कियों को ही निशाना बनाया। जैसे "सुंदर महिला।"

इसलिए किसी भी महिला को कभी भी इस तरह की स्थिति में मजबूर नहीं होना पड़ेगा और ना ही किसी से शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा क्योंकि वह व्यक्ति अमीर है, और उसे प्रताड़ित करता है। और उसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जाने के लिए अपने प्यार का त्याग करना पड़ेगा जिसे वह जानती भी नहीं है और उसे पसंद नहीं है और बुरा स्वभाव और बुरा, और बुरे दिखने वाले और बाकी सब कुछ उसे खुश करने के लिए नहीं है, और उसका दुरुपयोग भी करते, बस क्योंकि उसे अपने परिवार के लिए बलिदान करना पड़ता है क्योंकि वे गरीब हैं, वे भूखे हैं। जब लोग भूखे होते हैं, तो वे कुछ भी करते हैं। क्योंकि यह पहले से ही मनुष्यों के शारीरिक बनावट में निहित है, ताकि उन्हें हमेशा के लिए गुलाम होना पड़े। उन्हें काम करना होता है, घंटों बिना रुके, उन्हें अपने बच्चों को खिलाने, पत्नी, अपने अन्य रिश्तेदारों, मातापिता को खिलाने के लिए दो, तीन काम करना पड़ता है।

लेकिन अगर इस दुनिया में सरकारें, धर्मी सरकारें, वे युद्ध के पैसे, अपने मेहनत के पैसे का इस्तेमाल सिर्फ अपने ही नागरिकों, गरीबों, जरूरतमंदों की मदद के लिए करती हैं, तो हमारी दुनिया स्वर्ग बन जाती है। मुझे उपदेश देने के लिए, कुछ करने के लिए, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की आवश्यकता नहीं, हमारी आवश्यकता नहीं, मेरे धन की आवश्यकता नहीं। मुझे कोई व्यवसाय करने की भी आवश्यकता नहीं है। (जी हां, मास्टर।) मैं श्वासाहारी हो सकती हूँ।

फिर कभी भी युद्ध नहीं होगा क्योंकि कोई भी भूखा नहीं है, किसी को भी युद्ध के लिए, भोजन के लिए, आर्थिक कारणों के लिए या पानी के लिए, पानी की कमी के लिए लड़ना नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे वॉल स्ट्रीट पर भी पानी बेचने या बेचने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि यह आजकल ज्यादा और ज़्यादा कीमती हो गया है। शायद बाद में हमें सिर्फ एक लीटर पानी खरीदने के लिए सुपरमार्केट के सामने कतार लगानी पड़ेगी।(जी हाँ।) अमीर लोग, वे यह सब अपने घर में प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन शायद गरीब लोगों को कतार में लगना पड़ेग़ा, खरीदने के लिए सुपरमार्केट जाना पड़ेग़ा या फिर उसे खरीदने के लिए मशीन में पैसा डालना पड़ेग़ा, कौन जानता है?

क्योंकि पानी आजकल ज्यादा और ज़्यादा कीमती हो रहा है, मेरा मतलब है साफ़ पानी। कई पानी पहले से ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सूख गए हैं, समाप्त हो गए हैं, पूरी तरह से ख़त्म गए या जहरीला हो गया है। और कई बच्चों को इस तरह का जहरीला, अशुद्ध पानी पीना पड़ता है और बीमार हो जाते हैं और इस दुनिया में हर समय मरते रहते हैं। हर सेकंड, बच्चे मरते हैं, महिलाएं मरती हैं, बुजुर्ग मरते हैं। मांस उद्योग के चमड़े के जहरीले पानी की वजह से कमजोर, गरीब लोग मर जाते हैं, इन सभी प्रकार के रासायनिक उद्योगों के कारण। (जी हां, मास्टर।)

इसलिए मैं आपको बता रही हूं, आपको अपने भाग्य के लिए हर रोज़ भगवान का शुक्रिया अदा करना होगा, भले ही आपको लगता है कि आपके पास उतना नहीं है जितना अन्य ग़रीब लोगों के पास है, आपके पास है। ठीक है? (जी हां, मास्टर।) आपके पास साफ पानी है। आपके अपने स्थान पर अच्छा भोजन पहुंच जाता है। (जी हाँ।) और आपके पास रहने के लिए एक अच्छा, सुरक्षित, स्वच्छ, संक्रमण रहित स्थान है। आप एक साथ ध्यान कर सकते हैं। आप अच्छी ऊर्जा के लिए, दोस्ती के लिए, सहयोग के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हो सकते हैं। आप एक बहुत ही भाग्यशाली समूह हो। (जी हां, मास्टर।) साथ ही आपके भाई और बहन सहयोगी भी, बहुत भाग्यशाली हैं। मैं चाहती हूं कि आप सभी वह जानें। मैं सच कह रही हूँ। (जी हां, मास्टर।)

मैं भी रोज़ अपने भाग्य को सराहती हूं। ताकि मेरे कुत्ते को भी डॉक्टर मिल सकें, देखभाल करने के लिए पशु चिकित्सक हो सके। भले ही वह घायल हो या कुछ भी, या बीमार हो, हमारे पास पैसा है। हम उसे पशु चिकित्सक के पास ले जा सकते हैं, इसलिए वह पीड़ित नहीं होती है। (जी हां, मास्टर।) और वे स्वस्थ हो जाते हैं। और हमारे पास पीने के लिए पानी है। लोगों के पास वह नहीं है। सिर्फ मूल चीज़ें ही, सिर्फ पानी, कितने लाखों लोगों के पास वह नहीं है। (जी हां, मास्टर।) और सिर्फ अविकसित देश ही नहीं। मैं बहुत समय पहले कहीं पढ़ा था, अमेरिका के कुछ स्थानों की तरह भी, आपको पुनर्नवीनीकरण पानी का उपयोग करना होता है। क्या वह सच है? जैसे, बाथरूम का पानी, वे इसे फिर से रीसायकल करते हैं और इसे साफ करते हैं, और फिर आपको इसका उपयोग करना होगा। कुछ स्थानों पर पर्याप्त पानी नहीं होता है। (यह है।) वह है? मैंने वह कहीं पढ़ा है। क्या वह सही है? (जी हाँ।) (जी हां। वह सच है, मास्टर।) (वे गंदे पानी को भी रीसायकल करते हैं।) गंदे नाले का पानी। हे मेरे भगवान। कल्पना कीजिए? और वह अमेरिका में है। सही? मैंने वह अमेरिका में पढ़ा है। (सिंगापुर, भी।) सिंगापुर में भी? (जी हाँ।) वह कैसे हो सकता है? सिंगापुर। बहुत, बहुत उच्च श्रेणी का देश।

क्योंकि बहुत सारे लोग है और पर्याप्त पानी नहीं है। (जी हाँ, मास्टर।) अगर वे समुद्र के पानी को भी पीने के पानी में बना सकते हैं, तो भी कभी-कभी मशीन ख़राब हो जाती है। मैंने वह स्पेन में देखा था। जावा में, एक समय मैं वहां थी, और मैं खाने के लिए एक रेस्तरां में गयी और क्रिस्टल, ग्लास, आम तौर पर यह साफ और पारदर्शी होता है क्योंकि वे इसे अच्छी तरह से साफ करते हैं और वे इसे ऊतक के साथ पोंछते हैं, और एक तौलिया के साथ। और आम तौर पर, यह चमकता दिखता है। नए के जैसा साफ। लेकिन तब, हर बार जब मैं आती थी, कांच बहुत धुंधला होता है, साफ नहीं। तो मैंने उनसे पूछा, “क्या हुआ? क्या यह एक विशेष ग्लास है? मैंने इसे पहले नहीं देखा था।” उन्होंने कहा, “नहीं, क्योंकि इस बार समुद्र का पानी अच्छी तरह से फ़िल्टर नहीं किया गया है। (ओह।) कई सप्ताह पहले ही, वे इसे ठीक नहीं कर सके हैं। इसलिए हमारे पास साफ पानी नहीं है। इसलिए ग्लास पहले की तरह स्पष्ट नहीं दिख रहा है।” उसकी कल्पना करो?

समुद्र के पानी और मशीनों पर निर्भर करते। यह हमेशा सुरक्षित नहीं होता है, है ना? और उस पूरे शहर को उस तरह का पानी पीना पड़ता है। शायद वे इसे कुछ विशेष उपकरण के साथ फ़िल्टर कर सकते हैं, है ना? (जी हाँ।) एक विशेष कप, एक विशेष जार, एक जग या कुछ, जो यह कर सकता है। लेकिन कब तक? और उन्हें उसमें धोना होता है, उसी में स्नान करना होता है। सब्जियों और उस तरह के पानी में सब कुछ धोना। और समुद्र बहुत बड़ा है, लेकिन आजकल, समुद्र के पानी का हर स्थान साफ नहीं होता है। वे इसमें गंदा पानी डालते हैं, वे इसमें कचरा डालते हैं, या वे बस नीचे बह जाता है, संयोग से, प्रकृति से, और सभी प्रकार के प्लास्टिक, वहां माइक्रोप्लास्टिक और फिर सभी प्रकार की गंदी चीजें या गंदे पानी की प्रणाली, सभी समुद्र में चले जाते हैं क्योंकि उनके पास कहीं और जाने के लिए नहीं है, जैसे कुछ देशों में। (जी हाँ, मास्टर।)

और देखें
प्रकरण  10 / 12
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-20
3 दृष्टिकोण
31:30
2024-04-18
25 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड