खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

विश्व के लिए सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साहसी कार्य, बारह भाग शृंखला का भाग ७

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

हमें प्रार्थना करनी चाहिए जो कुछ भी लोगों के लिए अच्छा है। जो कुछ भी ग्रह, लोगों के लिए , पशुओं के लिए अच्छा है, वह होना चाहिए।

सवाल यह था कि वे शाही हैं, और फिर उन्हें किसने चुना, है ना? (जी हां, मास्टर।) यदि यह प्राकृतिक रूप से पैदा नहीं हुआ है, अगर वह प्रजाति शाही घराने में पैदा हुई है, तो वे स्वत: ही शाही उपाधि प्राप्त कर लेंगे। (वोह। जी हाँ)! क्योंकि इस प्रजाति के लोग, प्राणियों की यह प्रजाति, जैसे मछली या अन्य प्राणी, वे महान हैं। अगर माता-पिता श्रेष्ठ होते हैं, बच्चे श्रेष्ठ होंगे, अच्छे होंगे और उन्हें बचपन से ही सिखाया जाएगा कि कैसे शासन करना है, अपने लोगों के प्रति दयालु कैसे बनना है। और फिर यह स्वत: ही पारित हो जाएगा। यदि विवाह या कर्म के कारण राजा को प्रतिस्थापित करना पड़ता है, मर जाता है या कुछ और, तो राजकुमार या राजकुमारी आएगा और उस पद और शक्ति को लेगा। ठीक है? (सही।जी हाँ, मास्टर।) यदि नहीं, तो शाही परिषद किसी का चयन करेगी। यह शाही खून से नहीं हो सकता है। यह शाही घराने के बाहर एक साधारण व्यक्ति हो सकता है लेकिन गुण, शुद्धता, न्याय और परोपकार और ज्ञान के लिए जाना जाता। फिर वे उस प्राणी को नियुक्त करेंगे उनके नेता होने के लिए। (जी हाँ, मास्टर।)

कभी-कभी वे एक मानव का अपहरण कर सकते हैं और उन्हें अपने राजा बनाने के लिए नीचे ला सकते हैं। (ओह!) लेकिन मानव इसे करने में प्रसन्न होगा। बस कभी कभी, उसे पृथ्वी पर वापस आना होगा क्योंकि वह अपनी भूमि को याद करेगा, और थोड़ी देर तक घूमेगा और फिर वापस जाएगा। (वाह।) उसके पास दो दुनियाओं में रहने की शक्ति होगी। और वही स्थिति होगी इससे पहले कि वह प्राणियों की एक और प्रजाति का राजा होने की स्थिति को स्वीकार करेगा। (ओह!) (वाह।) यह अच्छा है। (जी हाँ!) यह एक परी कथा नहीं है, यह ऐसा ही है। (वाह।) यह अमेरिका या अन्य देशों की तरह हर चार साल में हर रोज़ या हर साल नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है। (जी हां, मास्टर।) यदि वह मनुष्य पहले भी उनकी प्रजातियों में रहा हो, या उनके साथ अच्छा संबंध रहा हो, तो यह संभव भी है। ठीक है ? (वाह।) और आत्मीयता, इसलिए यह आसान नहीं होता है उनके लिए किसी को भी ऐसे लेना। इसमें कई कारकों को शामिल होना पड़ता है। (सही।) (जी हां, मास्टर।) मैं आपको एक परी कथा की तरह बता रही हूं, (जी हां।) बच्चों की कहानी। आपको वह पसंद है। सही? (जी हां, मास्टर।) फिर से बचकाना होना अच्छा होता है, कौन परवाह करता है! ठीक है। यदि मैंने आपके प्रश्नों का पर्याप्त उत्तर दिया है, कृपया मुझे बताएं कि आपको और क्या चाहिए।

(मास्टर, क्या उस व्यवस्था का मनुष्यों द्वारा अनुकरण किया जा सकता था?) ओह, काश! काश, प्रिय! आप जैसा चाहते हैं, मैं भी वैसा ही चाहती हूं। इसलिए, हमें कभी भी किसी अन्य राष्ट्रपति का चयन करने के लिए हर तीन, चार, पांच, छह वर्षों में अरबों या खरबों डॉलर का मेहनताना नहीं चुकाना पड़ता। (जी हां, मास्टर।) और, शायद एक बुरा वाला। पिछले वाले से भी बदतर। मनुष्य के पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है। मुझे यह कहते हुए खेद है। हम सृजन के मुकुट हैं। हमारे पास कई संकाय हैं। हमारे पास बहुत अच्छा दिमाग है इसलिए हम यह और वह का आविष्कार कर सकते हैं, हम पहले से ही अन्य ग्रहों पर भी जा सकते हैं, चंद्रमा और वह सब। और हम अन्य ग्रहों, या अन्य सितारों को देखने के लिए सैकड़ों लाखों प्रकाश वर्ष दूर से ही देख सकते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। लेकिन हम स्वयं में, अपने स्वयं के समाज में अच्छे नहीं हैं। औलक (वियतनाम) में हम कहते हैं, “थरा टरोंग नहा म्वा रा बे नगोय।" मतलब, आपको पहले अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हर कोई संतुष्ट हो और हमारे पास वह सब हो जो हमें चाहिए। और फिर, जो कुछ भी बच जाता है, आप इसे अन्य लोगों को दे सकते हैं। बेशक, यह तर्कसंगत है, नहीं? (हां जी, मास्टर।) आप भुखमरी से अपने परिवार को क्यों मारेंगे या किसी अन्य की मदद करने के लिए उन्हें किसी भी शारीरिक आराम से वंचित करेंगे? क्यों? क्योंकि आपके परिवार की पीड़ा, यह बस हर किसी की पीड़ा के समान ही है। (जी हाँ।) बस वही। आप देखिए मैं क्या कह रही हूं? (जी हां, मास्टर।) इसलिए आपको पहले अपने परिवार का ध्यान रखना होगा, और फिर आप इसे बाहर वालों को दे सकते हैं। (जी हाँ।) यह समान ही है। आप अपने परिवार की मदद करें, या आप बाहर वालों की मदद करें। (जी हाँ, मास्टर।) ठीक है। इसलिए यह प्रणाली अभी काम नहीं करेगी। मुझे उम्मीद है कि यह करेगी, मुझे आशा है कि यह करेगी। मुझे खुशी होगी अगर यह मेरे जीवनकाल में काम करेगा। या अगर कोई राष्ट्रपति अच्छा है, तो आप उन्हें रख सकते हैं। (जी हाँ।) आप बस इतना पैसा खर्च नहीं कर सकते।

आपके देश में बैठे आपके कुछ अमेरिकियों के इस चुनाव की लागत 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। (वाह!) वह बहुत, बहुत, बहुत सारा पैसा है। मेरे भगवान, इस तरह से बर्बाद नहीं हुआ होता तो कितने लोग इस सारे पैसे के साथ एक सभ्य जीवन जी सकते हैं? और हिंसा की लागत, पिछले वर्ष, ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 14.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से प्रभावित किया। और उस पर, सशस्त्र संघर्ष 521 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। तो, आप देख रहे हैं, वैसे, हमें राष्ट्रपति ट्रम्प को फिर से धन्यवाद देना चाहिए, न केवल शांति बनाकर जीवन बचाते, बल्कि बहुत सारे पैसे को भी बचाने वाले, करदाताओं का बहुत परिश्रम का धन बचाते।

मेरे भगवान, उस पैसे के लिए, आपके पूरे देश में मुफ्त भोजन हो सकता है, कम से कम कितने साल, एक साल कम से कम, नहीं? (जी हाँ, मास्टर।) या कितना? कम से कम कुछ समय के लिए, (जी हां, मास्टर।) तो आपके पास बेघर लोग नहीं होंगे, जो सर्दी में अपने पैरों को खींच रहे हैं। बचे हुए भोजन के निवाला के लिए भीख माँगते और अन्य समृद्ध से, और मजबूत मांसल प्राणियों द्वारा परेशान किए जाते। वही प्राणी, वही प्रजाति। क्या आप समझ रहे है मैं क्या कह रही हूँ? (जी हां, मास्टर।) न केवल आपके देश ने युद्ध में समय बर्बाद किया, और अब चुनाव और विवादित चुनाव में भी समय बर्बाद किया। (जी हाँ।)

राष्ट्रपति ट्रम्प को चुना जाना चाहिए। (जी हाँ।) यही मैं कह सकती हूं। ठीक है? (जी हां, मास्टर।) लेकिन यह दुनिया एक उलटी दुनिया है। वे यह नहीं देखते कि जो कोई कुछ अच्छा कर रहा है, वे केवल वही देखते हैं जो वे चाहते हैं। और वे केवल वही सुनते हैं जो वे सुनना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, राष्ट्रपति ट्रम्प ने आपके देश और दुनिया के लिए बहुत सारी अच्छी चीजें कीं, लेकिन वे कहते हैं कि कुछ भी अच्छा नहीं, बहुत कुछ नहीं। केवल बुरी चीजें ही, जो उन्होंने की भी नहीं हैं। इसलिए वह महाभियोग से बच गया। आप देख रहे हो मैं क्या कह रही हूं? (जी हाँ, मास्टर।) इसलिए हमारी दुनिया में इस व्यवस्था को बदलना होगा। इसलिए मुझसे यह न पूछें कि यह उचित और न्यायिक प्रणाली है अन्य प्राणियों द्वारा जो मनुष्य पर लागू की जा सकती है। ठीक है? (जी हाँ, मास्टर।) काश, इसे लागू किया जा सकता।

मैं सिर्फ आपको बता रही थी, ताकि आप उन चीजों के बारे में थोड़ा और जान सकें जो आप नहीं जानते थे, लेकिन फिर हम इस राजनीतिक चीज़ों में आ जाते हैं लेकिन मैं यह कहने से डरती नहीं हूं। मैंने इसे अभी कहा, यहीं और बाकी सब लोग इसे सुन सकते हैं। क्या आप इसे हटाने का साहस नहीं करें। ठीक है? (जी हां, मास्टर।) आप मेरी सुरक्षा या मेरी प्रतिष्ठा के डर से, इसे संपादित करने की हिम्मत नहीं करें, कुछ भी नहीं। मुझे परवाह नहीं है। समझे वह? (हांजी, मास्टर।) इसे रखें। ठीक है ? (जी हां, मास्टर।) अभी ही मेरे शब्दों को भी रखें। अगर मैंने आपके सवाल का जवाब दिया है, मेरे प्रिय? (जी हां, मास्टर। आपका धन्यवाद।) ओह। मुझे क्षमा करें। आज मेरा स्वभाव ऐसा क्यों है? मुझे बताओ। मैं सिर्फ दुखी और गुस्से में हूं और निराश हूं। मैं गुस्सा नहीं हूँ। मैं बस निराश हूं। मैं गुस्से में हूं क्योंकि कई लोग पीड़ित हैं और रखतपात है। (जी हाँ, मास्टर।) लेकिन मेरे लिए कुछ भी व्यक्तिगत नहीं। मैं सुरक्षित और अच्छी हूं। अगर मैं सुरक्षित नहीं भी हूं, तो मैं अच्छी नहीं हूं, मुझे परवाह नहीं है। समझे वह? मुझे करना होगा जो मैं करती हूँ। मैं कहती हूँ जो मैंने कहा और ख़त्म। अगला वाला, कृपया।

(मास्टर ने पिछली बार प्रभामंडल और विभिन्न रंगों और उनके अर्थों के बारे में बात की थी। क्या मास्टर हमें उस विषय पर अधिक बता सकते हैं? क्या कोई वास्तव में आभा को पढ़ना सीख सकता है?) ओह। वाह! कि आपके पास यह होता है या आपके पास नहीं होता है। या आप अधिक ध्यान करते हैं और फिर आप अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आप अपना नुकसान ठीक कर सकते हैं। बीमारी की तरह, आपको फिर से अच्छे भोजन का स्वाद लेने के लिए ठीक होना होगा। कुछ बीमारियाँ लोगों के स्वाद को खो देती हैं और गंध खो देती हैं, जैसे अभी कोविड-19 है। यह सभी को समान लक्षणों से प्रभावित नहीं करता है। हमेशा बुखार और सिरदर्द नहीं। कुछ लोगों ने स्वाद खो दिया, गंध खो दी। यह एक बहुत ही अजीब महामारी है। कुछ लोगों ने अपना दिमाग खो दिया और आत्महत्या कर ली। सुंदर डॉक्टरों ने भी, युवा और स्वस्थ, ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वे मन को संक्रमित करते हैं, (ओह।) (जी हाँ, मास्टर।) दिमाग को।

तो आभा, कुछ लोग उससे धन्य होते हैं क्योंकि पिछले जीवन में, उन्होंने उसका अभ्यास किया है या उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने इसकी को क्षमता को बढ़ाया है और आपके पास नहीं है। आपने कुछ और का अभ्यास किया है। या आपने इसे त्याग दिया है, इसलिए आप मेरे साथ इस हताश ग्रह संकट के समय में काम कर सकते हैं, इस ग्रह की मदद करने के लिए मानव जाति की मदद करने के लिए। इसलिए, आप उस व्यक्ति के बावजूद बने रहते हैं, जो मेरी या आपकी आलोचना करता है। आप समझते हैं? (जी हां, मास्टर।) हम इस दुनिया में त्याग किए बिना कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं। और मैं आपको फिर से धन्यवाद देती हूं।

मैं ज्यादातर आपके लिए बहुत प्यारी हूँ। नहीं? (जी हां, मास्टर।) काश मैं एक परिवार की तरह हर रोज़ आपके लिए खाना बना सकती। एक बड़ी माँ की तरह। मुझे वह पसंद है। मुझे वह पसंद है। इस तरह का परिवार, मुझे पसंद है। भौतिक दुनिया के लिए, मुझे वह पसंद है। मैं खाना बनाती हूं और आप में से कुछ लोग गाजर को काटते हैं, दूसरा सब्जियों को धोता है। ओह, वह अच्छा होगा। (जी हां, मास्टर।) हाँ। यह गर्म है और यह जुड़ा हुआ है। (जी हाँ।) और यह एकीकृत है। मैं हर समय यही चाहती रहती हूं, लेकिन मैं कर नहीं सकती। (जी हां, मास्टर।) कोई बात नहीं। सपने देखने का कोई मूल्य नहीं है। सही? (जी हां, मास्टर।) कौन जानता है, कौन जानता है। यह अभी सच हो सकता है। लेकिन इसके लिए प्रार्थना नहीं करो। ठीक है? हमें प्रार्थना करना होगा जो लोगों के लिए अच्छा है। जानवरों के लिए, दुनिया के लिए जो कुछ भी अच्छा है, वही होना चाहिए। जी हाँ। हमारे लिए नहीं। (जी हां मास्टर।) मैं अपने स्वयं लिए कुछ भी नहीं प्रार्थना करती हूँ। आपको नही करना चाहिए। ठीक है? (जी हाँ, मास्टर।) केवल तब ही जब आप हताश होते हैं, बेशक। फिर आप कहते हैं “क्या मैं चंगा हो सकता हूँ? ताकि मैं आपके काम के लिए लगातार काम कर सकूँ, ”मतलब भगवान का काम। उस तरह और संक्षेप में। ईश्वर बहरा नहीं है। आपको उनके कानों में ज़ोर से रोने या अपने वाक्यों को दोहराने की ज़रूरत नहीं है। ठीक है? (जी हां, मास्टर।)

और देखें
प्रकरण  7 / 12
और देखें
नवीनतम वीडियो
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

342 दृष्टिकोण
2024-04-26
342 दृष्टिकोण
2024-04-25
850 दृष्टिकोण
30:32
2024-04-25
46 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड