विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, घातक बाढ़ और भूस्खलन के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने नेपाल को मानवीय राहत भेजी। फ़ैशन उद्योग की रिपोर्ट ने इस क्षेत्र के बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का खुलासा किया, नाइजीरिया में ईसाई और मुस्लिम नेताओं और युवाओं ने शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए, चीनी शोधकर्ताओं ने गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में पौधे-आधारित आहार की संभावित भूमिका बताई, यूनाइटेड किंगडम में असुरक्षित समुदायों को गतिशील इकाई द्वारा निःशुल्क दंत-चिकित्सा मिलेगा, अमेरिका में अश्वेत महिला-स्वामित्व वाली कंपनी ने सतत स्ट्रीटवियर प्रस्तुत किए, और सऊदी अरब ने तीन स्थानीय वन्यजीव प्रजातियों के सदस्यों को राष्ट्रीय उद्यान में पुनः बसाया। अपने तकियों को सुगंधित बनाए रखने का एक उपाय प्रस्तुत है। तकियों और उनके गिलाफ़ों को स्वच्छ, सूखा और हवादार रखकर सीलन की गंध से बचा जा सकता है। गिलाफ़ धोने से पहले उन्हें उलट दें और उन पर लगे ढीले बाल या धूल झाड़ दें। बहुत अधिक डिटर्जेंट या फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर न डालें, क्योंकि उनके अवशेष कपड़े की हवा पार करने की क्षमता घटा सकते हैं और उसमें धूल व दुर्गंध जमने की आशंका बढ़ा सकते हैं। वॉशिंग मशीन में बहुत अधिक कपड़े न भरें और धुलाई पूरी होते ही गिलाफ़ निकाल लें। उन्हें अच्छी तरह हवादार स्थान पर लटकाएँ और पूरी तरह सूखने दें। गिलाफ़ नियमित रूप से बदलना, सोने से पहले बालों में ब्रश करना और गीले बालों के साथ न सोना भी सहायक है। तकियों के अंदरूनी भराव को भी न भूलें, क्योंकि उनमें दुर्गंध बस सकती है, जो अंततः ताज़ा धुले गिलाफ़ों में फिर आ जाती है।











