विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
शुक्रवार, 10 जुलाई, 2026 को, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने एक छोटे पक्षी-जन से मुलाकात के बाद प्रेरित होकर, दुनिया के लिए एक आकर्षक संदेश रिकॉर्ड किया। इस दो-भागों वाली फ्लाई-इन समाचाऱ प्रस्तुति के संदेश के भाग 1 में, मास्टर हमारे पशु मित्रों की असाधारण क्षमताओं, मनुष्यों के प्रति उनके असीम प्रेम, और हमारी दुनिया पर क्वान यिन ध्यान अभ्यास के प्रभावों के बारे में महामहिम राजा साई की टिप्पणियों के बारे में बात करते हैं। एक सुंदर, बेहद सुंदर नन्ही पक्षी-जन मेरे तंबू के ठीक सामने आई और वग मध्यम आकार के एक युवा पेड़ की छोटी-सी टहनी पर बैठी। […] मैंने हेलो कहा, हाथ हिलाया वगैरह — वह मादा थी — पर वह न तो डरी और न ही उड़कर गई। मैंने उससे पूछा कि क्या उनके पास कोई संदेश है या वह मुझसे कुछ कहना चाहती है, और उन्होंने कहा, “हाँ।” […] पिछली बार राजा सी ने कहा था कि क्वान यिन (आंतरिक दिव्य प्रकाश और ध्वनि पर ध्यान) शांति को दीर्घकालिक बनाए रखने में सहायक होगा। इसलिए मैंने आप सबसे कहा, “ठीक है, हम ध्यान करेंगे और क्वान यिन ध्यान के अपने कुछ घंटे शांति को समर्पित करेंगे।” मुझे लगा था कि उनका यही आशय है। बाद में उन्होंने मुझसे कहा, “नहीं, ऐसा नहीं है।” […] आध्यात्मिक दृष्टि से पशु-जन जानते हैं कि आप कौन हैं और वे स्वयं कौन हैं। हर व्यक्ति की आध्यात्मिक स्थिति के बारे में वे मनुष्यों से अधिक स्पष्ट रूप से समझते हैं। और वे यह भी जानते हैं कि वे किसके साथ हैं और उनके साथ क्यों हैं। […] यह जानने के लिए कृपया देखते रहें कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मास्टर के उस अनुरोध का क्या उत्तर दिया, जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए वर्षा-लाने वाला अनुष्ठान करने की अनुमति मांगी थी, उनके कुत्ते-जन हाल ही में कैसा महसूस कर रहे हैं, कोई पशु-जन किसी के जीवन का हिस्सा क्यों बन सकता है, आदि… कृपया गुरुवार, 23 जुलाई, 2026 को 'मास्टर और शिष्यों के बीच' कार्यक्रम पर इस संदेश का अधिक उपशीर्षकों के साथ प्रसारण देखें।











