खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

सृष्टि की व्यवस्था को संबोधित करना, 2 का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

कृपया वीगन बनें। एक प्रबुद्ध रास्ता खोजने का प्रयास करें ताकि आप ब्रह्मांड के बारे में और अधिक समझ सकें, इस भौतिक ग्रह पर भी एक खुशहाल, आनंदमय जीवन कैसे जी सकें। अगर मैं आपकी किसी भी तरह से मदद कर सकती हूं तो कृपया हमसे संपर्क करें। […] यदि आप उस पर विश्वास करते हैं तो किसी अन्य मास्टर को खोजें। लेकिन ईश्वर की इच्छा, ब्रह्मांड के नियम के बारे में और अधिक समझने के लिए कुछ प्रबुद्ध तरीके खोजें, ताकि आप यहां जीवित रह सकें, आप यहां आराम से, खूबसूरती से, खुशी से और बिना किसी बोझ के रह सकें।

हर रोज़ जब आप समाचार खोलते हैं, आप कम से कम कुछ लोगों को आपदाओं से, युद्ध से, भूख से, और बूचड़खाने या अन्य जगहों पर तड़पते जानवरों-लोगों को पीड़ित देखते हैं। वैसे, ताजा खबरों के अनुसार, तो प्राचीन काल से कई बीमारियां भी सामने आ रही हैं। और साथ ही, एक नया कोविड संस्करण हर जगह फैल रहा है।

Media Report from WWLP 22 News – Aug. 17, 2023, Anchor: एक नया कोविड-19 वैरिएंट पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में तेजी से फैल रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि EG.5 मौजूदा वैरिएंट के समान ही वैश्विक जोखिम पैदा कर रहा है।

Kiara Smith, Reporter: इस नए कोविड वैरिएंट, EG.5, जिसे एरिस के नाम से भी जाना जाता है, को अब सबसे प्रमुख ओमिक्रॉन सबवेरिएंट के रूप में लेबल किया गया है क्योंकि इसे अन्य उपभेदों की तुलना में अधिक संक्रामक माना जाता है।

Media Report from WION – Nov. 30, 2022, Anchor: हम सभी ने यह भयावहता देखी है कि एक वायरस क्या कर सकता है। अब, अगर दुनिया किसी अज्ञात वायरस के और भी घातक स्ट्रेन के सामने आ जाता है तो क्या होगा? खैर, ऐसे कई वायरस पर्माफ्रॉस्ट के भीतर छिपे हो सकते हैं।

Media Report from CBS News Texas – Mar. 10, 2023, Anchor: नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के जलवायु वैज्ञानिक तथाकथित "ज़ोंबी वायरस" या ऐसे वायरस के संभावित पुनरुत्थान के बारे में चेतावनी दे रहे हैं जो मृतकों में से वापस आ सकते हैं। उनका कहना है कि गर्म परिस्थितियाँ आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट के कुछ हिस्से के पिघलने का कारण बन रही हैं। यदि यह महत्वपूर्ण रूप से पिघलता है, तो वे कहते हैं कि कुछ वायरस जो हजारों वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं, फिर से उभर सकते हैं, और संभवतः जानवरों और मनुष्यों को खतरे में डाल सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्माफ्रॉस्ट वायरस के लिए टाइम कैप्सूल की तरह काम करता है।

तो, कृपया, अपना ख्याल रखें। जब आप बाहर जाएं या दूसरों से बातचीत करें तो सावधान रहें। कृपया मास्क पहनें। हम कम से कम इतना ही कर सकते हैं। मैं जानती हूं कि मास्क पहनना मेरा पसंदीदा भी नहीं है और यह एक परेशानी है। लेकिन कृपया, आपका जीवन महत्वपूर्ण है। आप जितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, उतना बेहतर होगा, ताकि आप, शायद संयोग से, अपना हृदय बदल सकें, वीगन बन सकें, या कहीं एक प्रबुद्ध शिक्षक पा सकें जो आपकी आत्मा को बचा सके। यदि आपको यह पसंद नहीं है कि मास्क कैसा लगता है, तो कृपया इसे सहन करें, क्योंकि जरा डॉक्टरों, नर्सों और कई अन्य पेशेवरों के बारे में सोचें, जिन्हें अपने काम के लिए पूरे दिन, अपने जीवन के हर रोज़ मास्क पहनना पड़ता है। इसलिए कृपया अपने और अपने परिवार की खातिर इसे सहन करें। भगवान आप की रक्षा करें।

ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमारे लिए बनाया गया हो ताकि हम अपने जीवन में ईश्वर और स्वर्ग को आसानी से याद कर सकें, और ईश्वर की संतान के रूप में हमारी वास्तविक पहचान, स्वर्ग से उतरे पवित्र प्राणी के रूप में, मूल रूप से मदद करने के लिए इस ग्रह के वातावरण का विकास और उत्थान करे। यह आसान नहीं है। इसलिए, मैं अच्छा काम न करने के लिए निर्माता को दोषी ठहराती रही हूं। मैं गलत हो सकती हूँ। मुझे चिल्लाने, डांटने और सृजनकर्ता को कोसने के लिए दंडित किया जा सकता है और नरक में जाना पड़ सकता है। लेकिन मुझे सच बताना होगा। मुझे मनुष्यों और पशु-मानवों और उन सभी प्राणियों की रक्षा करने की ज़रूरत है जो निर्दोष हैं, जो इस भौतिक दुनिया में कमजोर हैं। और जो लोग फंस गए हैं, प्रलोभित हुए हैं और अनेक प्रकार से ठगे गए हैं, वे गिर हैं और फिर इसके लिए सारा दोष पाते हैं, इसके लिए नरक में जाते हैं, और नरक में भौतिक जीवन से भी अधिक कष्ट भोगते हैं।

मैंने कहा, “मैं इसे सहन नहीं कर सकती। यह बहुत ही अनुचित है। यह बहुत बड़ा अन्याय है। इसका उपाय करना होगा। इसे बदलना होगा। सिस्टम को बदलना होगा। सारा सिस्टम ही ग़लत है। आप बस सरकारों को ही दोष नहीं दे सकते, यहां तक ​​कि युद्ध फैलाने वालों को भी। हमें पूरी ख़राब व्यवस्था को दोष देना होगा, सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है, तार्किक व्यवस्था नहीं है।” मेरी राय में, यह ऐसा ही है। मैंने कहा, “अगर आप चाहो तो मुझे सज़ा दे दो। आपके पास ऐसा करने की शक्ति हो सकती है, लेकिन आप मुझे सच बताने और इस पृथ्वी पर मनुष्यों और सभी प्राणियों की रक्षा करने से नहीं रोक सकते।”

खैर, मैं निर्माता और भगवान के साथ उन वार्तालापों में जो कुछ मैंने उनसे कहा है, उन्हें दोहराना नहीं चाहती। क्योंकि ये वैसा नहीं था जैसा आप सोचते हैं। मैंने कोई शब्द नहीं बख्शे; मैंने इस ग्रह की व्यवस्था और भौतिक संसार को संबोधित करने के लिए कोई भी शब्द नहीं छोड़े, चाहे वे कितने ही असभ्य हों, चाहे कितनी ही निम्न-श्रेणी की शब्दावली हों। यह सुन्दर नहीं था, जिन शब्दों का मैंने प्रयोग किया। मेरे द्वारा उपयोग किए गए सभी शब्द सुंदर नहीं थे, विनम्र नहीं थे, एक महिला को जिसे उपयोग करना चाहिए वह नहीं थे, आपके सुनने के लिए नहीं थे। मैं आपको यह सिर्फ इसलिए बता रही हूं ताकि आप जान सकें कि मैं आपको क्यों नहीं बता रही हूँ। लेकिन आप निश्चिंत हो सकते हैं कि मैंने अपने शब्दों में कोई कमी नहीं की - एक महिला के लिए भी नहीं, क्योंकि मैं मनुष्यों को युद्ध में, अकाल में, यातना कक्षों में पीड़ित देखकर बहुत व्यथित थी। हर जगह पशु-मानव के साथ भी ऐसा ही है। और उन सभी निर्दोष पेड़ों के लिए जो किसी भी कारण से या बिना किसी कारण के काटे गए हैं। केवल व्यावसायिक कारणों से, केवल लाभ के लिए, संपूर्ण मानव जाति के अस्तित्व की परवाह किए बिना। और लाखों जानवरों-लोगों पर अत्याचार, जिनमें समुद्र में तैर रहे निर्दोष जानवर-लोग भी शामिल थे। हर मिनट लाखों।

हमें, ईश्वर की संतान के रूप में, स्वर्ग के महान प्राणियों की जाति के रूप में, इतनी अपमानजनक स्थिति में कभी नहीं गिरना चाहिए। यह सब इस संसार में नकारात्मक शक्ति के प्रलोभन के कारण है। और मैं इस ग्रह पर नकारात्मकता को शासन करने, मनुष्यों, जानवरों और अन्य सभी प्राणियों को उनके प्रलोभन, उनके जाल, उनकी चालों - उनकी गंदी चालों, उनके नीच व्यवहार और क्रूर प्रकार से चोट पहुँचाने की अनुमति देने के लिए निर्माता को दोषी मानती हूँ जिस तरह से वे इंसानों के साथ जबरदस्ती करते हैं। वे मनुष्यों को गलत काम करने के लिए बहकाते हैं, और इसका प्रभाव पशु साम्राज्य और अन्य साम्राज्यों पर भी पड़ता है। मैं क्रोधित थी, सचमें क्रोधित थी। ख़ैर, मैंने आपको बताया था, मैं कई कारणों से एक क्रोधित मास्टर हूँ। आप कल्पना करते हैं कि सभी मास्टर्स दयालु हैं, या मधुर और सौम्य बातचीत करते हैं और यह सब। नहीं, मैं नहीं हूँ। जब सभी प्राणियों को अनुचित तरीके से कष्ट देने की बात आती है तो मैं एक बहुत ही क्रोधित मास्टर हूं। मुझे बहुत गुस्सा आता है। मैं इसलिए भी क्रोधित हूं क्योंकि वे मुझे बंधक नहीं बनाते हैं और बाकी सभी को मुक्त नहीं करते हैं। उन्हें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है।

मैं कई, कई चीजों से नाराज हूं - कि यह दुनिया इंसानों, जानवर-लोगों और अन्य सभी प्राणियों, हमारे जैसे दृश्य प्राणियों या अदृश्य प्राणियों पर अत्याचार करने के लिए बनाई गई है। और निस्संदेह, नरक में, भी। मैं मानवीय पाप स्वीकार नहीं करना चाहती हूँ। मनुष्य की आत्माएँ शुद्ध एवं निर्मल हैं। सिर्फ भौतिक शरीर में, वे फंसे हुए हैं। वे नहीं जानते कि क्या करना है। वे भ्रमित और असुरक्षित हैं, और नकारात्मक शक्ति के सभी प्रकार के बुरे प्रभाव से कमजोर हो गए हैं। मैं उससे नाराज हूं। मैं व्यथित भी हूं। इसलिए, जब मैं वास्तव में क्रोधित होती हूं और भगवान या निर्माता से बात करती हूं - सर्वशक्तिमान ईश्वर से नहीं, बिल्कुल नहीं- तो मैं कोई शब्द बनाकर नहीं बोलती। और मुझे इसके लिए कभी अफ़सोस नहीं होता, और मैं उनसे कभी क्षमा करना नहीं कहती। मैं कहती हूं, “इसे ठीक करो या गायब हो जाओ। या मैं आपको इस धरती से हमेशा के लिए निर्वासित करने का कोई रास्ता ढूंढ लूंगी ताकि मनुष्य और अन्य प्राणी मुक्त हो जाएं।

खैर, असल में, मुझे नहीं पता कि आपको और क्या बताऊं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने आपकी प्रार्थनाएं सुनी हैं। मैंने आपकी प्रशंसा के गीत सुने हैं। और मैं जानती हूं कि आप हर रोज़ किसी न किसी तरह से पीड़ित होते हैं - कभी छोटे समय के लिए, कभी बड़े समय के लिए - और मुझे इसके लिए खेद है। लेकिन कृपया, बस भगवान को धन्यवाद दें, भगवान, सर्वशक्तिमान भगवान की स्तुति करें। मदद करने वाले सभी मास्टर्ज़ को धन्यवाद, शांति के देवता और वीगन भगवान को धन्यवाद जो हमारी जबरदस्त मदद करते हैं। और यहां तक ​​कि उत्साही राक्षसों को भी धन्यवाद कि उन्होंने अपना दिमाग बदल दिया, अपना दिल बदल लिया और हमारे खिलाफ होने या हमें नुकसान पहुंचाने के बजाय हमारे साथ होने के लिए। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जो वीगन हैं, जो वीगन लोगों की मदद कर रहे हैं, जो गर्भपात का समर्थन न करके, गर्भपात के खिलाफ जाकर, निर्दोष लोगों की जान बचाकर, जानवर-लोगों और अजन्मे बच्चों सहित किसी भी जरूरतमंद इंसान की मदद करते हैं। अन्यथा, हमारे पास केवल बुजुर्ग पीढ़ी ही होगी, और कोई भी हमारे राष्ट्रों, हमारे ग्रह के निर्माण में मदद नहीं करेगा। मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं, जो कोई भी किसी भी तरह से मेरे मिशन में मदद करता है, जो भी भगवान को याद करता है, हर रोज़ या जब भी आप कर सकते हैं भगवान को धन्यवाद देता है।

मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं - चाहे मैं आपको जानती हूं या नहीं, चाहे आप दृश्यमान प्राणी हों या अदृश्य प्राणी हों, जिनका उल्लेख करना मैं शायद भूल गयी हूं। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। मेरे पास करने के लिए बहुत सारी चीज़ें हैं। मैं वैसे भी, आप सभी को, आधिकारिक तौर पर, खुले तौर पर, पूरे दिल से धन्यवाद दे रही हूं। कृपया इंसानों की मदद करें। आपको मेरी किसी भी तरह से मदद करने की जरूरत नहीं है। यदि आप मुझे नरक में भी देखोगे, परवाह नहीं करना, बस कृपया उन सबकी सहायता करना। वे असहाय हैं क्योंकि यदि वे आहत हैं, तो मैं भी आहत हूँ। इसलिए, यदि आप उनकी मदद करते हैं, मतलब मेरी मदद करते हैं, मैं आपको धन्यवाद देती हूं। कृपया, भगवान आप सभी को आपकी ज़रूरत की हर चीज़ प्रदान करने का आशीर्वाद दें और आपकी सभी शुभकामनाएँ पूरी हों। मैं आप सभी से प्यार करती हूं - दृश्यमान और अदृश्य प्राणी। सर्वशक्तिमान हमेशा आपकी रक्षा करें, आपको आशीर्वाद दें और किसी भी तरह से आपको प्यार दिखाएं।

बेशक, मैं अपनी टीम के सदस्यों को भी धन्यवाद देती हूं जो बहुत-बहुत प्रतिभाशाली हैं, और उन सभी को भी धन्यवाद देती हूं जो इन-हाउस टीम से दूरस्थ टीम के सदस्य जो बाहर काम करते हैं। यह एक ज़बरदस्त, संगठित प्रणाली है जो मनुष्यों को इस अद्भुत, सुंदर ग्रह की याद दिलाने के लिए हर संभव कोशिश को स्क्रीन पर लाते हैं। और वह अच्छाई अभी भी दुनिया में हर जगह मौजूद है जिसका हम अनुकरण कर सकते हैं, फैला सकते हैं, उस पर अमल कर सकते हैं, एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं, चाहे वह इंसान हो या गैर-इंसान। यह एक जबरदस्त काम है, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन। मेरी टीम के सभी सदस्य उत्कृष्ट हैं। बेशक, वे कभी-कभी गलतियाँ करते हैं, लेकिन इसीलिए मुझे उनके लिए वहाँ रहना पड़ता है - उन्हें सुधारने के लिए, उनका मार्गदर्शन करने के लिए, किसी भी संभव तरीके से उनकी सहायता करने के लिए। यह ऐसा नहीं कहना है कि ... मेरा मतलब यह नहीं है कि यह मेरे लिए भी आसान काम है, लेकिन, निश्चित रूप से, यह उन बलिदानों में से एक है जो मुझे करना होगा। और मैं आपको यह इसलिए बता रही हूं ताकि आप जान सकें कि मैं आपसे केवल बलिदान की मांग नहीं कर रही हूं। मैं भी आपके साथ बहुत त्याग कर रही हूं क्योंकि हम साथ हैं। हम एक टीम हैं, इंसानों की टीम।

हमें दूसरों की मदद करनी है, कमज़ोर लोगों की, जैसे युद्ध के शिकार, आपदा के शिकार, पशु भाई-बहन-लोग, और अन्य प्राणी जो स्वयं के लिए बात भी नहीं कर सकते, जैसे पेड़-पौधे, महासागर, नदियाँ, पहाड़ आदि। मैं उन सभी का उल्लेख नहीं कर सकती, लेकिन आप उन्हें जानते हैं। आप हर रोज़ उनके साथ रहते हैं। आप उनके साथ सांस लेते हैं। आप उनपर निर्भर भी करते हैं। इसलिए, हमें भी मिलकर उनके लिए, हम सब के लिए जीना है। हम पेड़ों के बिना नहीं रह सकते। हम पौधों के बिना नहीं रह सकते। वे हमें कई तरह से महत्वपूर्ण ऑक्सीजन, पोषण, छाया, आराम प्रदान करते हैं। हम उन सभी को सूचीबद्ध भी नहीं कर सकते। अत: कृपया उन सभी की रक्षा करें। जो पशु-जन हमारे हितैषी हैं, उनकी रक्षा करो।

कृपया वीगन बनें। एक प्रबुद्ध रास्ता खोजने का प्रयास करें ताकि आप ब्रह्मांड के बारे में और अधिक समझ सकें, इस भौतिक ग्रह पर भी एक खुशहाल, आनंदमय जीवन कैसे जी सकें। अगर मैं आपकी किसी भी तरह से मदद कर सकती हूं तो कृपया हमसे संपर्क करें। आपको मेरा अनुसरण करने, मेरा शिष्य बनने या कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है। यह मेरी बात का मुद्दा नहीं है। यदि आप उस पर विश्वास करते हैं तो किसी अन्य मास्टर को खोजें। लेकिन ईश्वर की इच्छा, ब्रह्मांड के नियम के बारे में और अधिक समझने के लिए कुछ प्रबुद्ध तरीके खोजें, ताकि आप यहां जीवित रह सकें, आप यहां आराम से, खूबसूरती से, खुशी से और बिना किसी बोझ के रह सकें। कृपया, कृपया। हम एक सुंदर जीवन, सुखी जीवन पा सकें, हमारे बच्चे भी।

ठीक है, बस शुरुआत करें: वीगन बनें, शांति बनाएं, अच्छे कर्म करें। बाकी कुछ भी तय करना आपके ऊपर है। मुझे आपसे प्यार है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं और मैं आपके गीतों और आपकी प्रार्थनाओं और आपकी कृतज्ञता के लिए धन्यवाद देती हूं, जो दुनिया भर से शारीरिक रूप से भी, मुझ तक पहुंची। मैं बहुत प्रभावित हुई, मैं अभी भी प्रभावित हूं। मैं आपको बार-बार, धन्यवाद देती हूं। लेकिन कृपया, केवल वीगन बनें, शांति बनाएं, अच्छे कर्म करें। इस तरह आप मुझे धन्यवाद देते हैं, यदि आपके मन में मेरे लिए कुछ भी धन्यवाद है। अन्यथा, कृपया, वैसे भी, बस सर्वशक्तिमान को धन्यवाद दें। साधु-संतों को पुनः धन्यवाद दें। सभी आध्यात्मिक साधकों को धन्यवाद दें। उन सभी वीगन लोगों को धन्यवाद दें, जो दुनिया को अलग बनाते हैं - एक बेहतर दुनिया। जिसे भी आप धन्यवाद के योग्य समझें उन्हें धन्यवाद दें। मैं, इसे शांति और वीगन का स्वर्ग बनाने में मदद करने के लिए आपको धन्यवाद दे रही हूं। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें, भगवान आपसे प्यार करें, भगवान आपकी रक्षा करें। ईश्वर आपको आपकी सभी नेक, शुभेच्छाओं से धन्य करें। फिर से धन्यवाद। अभी के लिए अलविदा।

और देखें
प्रकरण  2 / 2
1
2023-08-26
7943 दृष्टिकोण
2
2023-08-27
5988 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-05-10
1 दृष्टिकोण
2024-05-10
2 दृष्टिकोण
2024-05-09
888 दृष्टिकोण
31:32
2024-05-08
47 दृष्टिकोण
2024-05-08
1504 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड