विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब इंडोनेशिया के आल्या से इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम प्रिय गुरुवर, मैं अपनी कहानी साझा करना चाहती हूँ। दो वर्ष पहले मैंने एक वीगन कैफ़े खोला, ताकि मेरे बच्चों को स्थानीय स्तर पर वीगन भोजन और मिठाइयाँ मिल सकें। इसे चलाना चुनौतीपूर्ण रहा है और एक समय तो मैं लगभग हार मान चुकी थी। लेकिन ग्राहकों को—विशेषकर गैर-वीगन लोगों को—भोजन का आनंद लेते और सुप्रीम मास्टर टीवी देखते हुए पाकर मेरा हृदय खुशी से भर जाता है। यह जानकर कि मेरा कैफ़े लोगों को एक साथ लाता है और उन्हें सुप्रीम मास्टर टीवी से परिचित कराता है, मेरा हर त्याग सार्थक लगता है। मैं आशा करती हूँ कि मैं यह कैफ़े चलाती रह सकूँ और अधिक लोगों को वीगन भोजन से परिचित करा सकूँ। हर चीज़ के लिए आपका धन्यवाद, गुरुवर। इंडोनेशिया से आल्यादृढ़निश्चयी आल्या, अपनी कहानी साझा करने हेतु धन्यवाद।गुरुवर ने आपके लिए यह उत्साहवर्धक जवाब दिया है: “प्रेरित आल्या, मेरी प्रिय, अपना वीगन कैफ़े चलाकर अपने समुदाय के रूपांतरण में सहायता करने के प्रयास के लिए आपको बहुत धन्यवाद। जब हम इस संसार में पवित्र कार्य करने हेतु कठिनाइयों के बीच दृढ़ बने रहते हैं, तो हमारी आत्मा इस तरीके से विकसित होती है, जिसे सहज परिस्थितियाँ प्रोत्साहित नहीं करतीं। चुनौतियों से कभी मत डरिए। अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति से उनका सामना कीजिए, और सब कुछ दिव्य योजना के अनुसार प्रकट होगा। जब हमें लगता है कि हम अपनी सीमा पर पहुँच गए हैं, तभी ईश्वर कार्यभार सँभालते हैं और हमें एहसास होता है कि हमारी सीमाएँ स्वयं बनाई हुई हैं। तब ईश्वर हमारा विस्तार कर सकते हैं और हमें दुनिया के लाभ के लिए उनके उपयोग के लिए बेहतर उपकरण बना सकते हैं। आप अपने खुद के जीवन में इस प्रक्रिया के फल देख रही हैं। इसी प्रकार जीवन जीते रहिए और आपकी आत्मा निरंतर विस्तृत होती रहेगी। आप और मनोरम इंडोनेशिया सदा स्वर्ग के भव्य प्रकाश में आनंदित रहें। परमेश्वर-कृपा से, आपकी आगे की यात्रा के लिए मैं आपको ढेर सारा प्रेम और आशीर्वाद भेज रही हूँ!”











