विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस शृंखला के दूसरे साक्षात्कार में, हम एक टेलीफ़ोन वार्ता प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें सुप्रीम मास्टर चिंग हाई 19 नवंबर, 1993 को लोकप्रिय अमेरिकी रेडियो कार्यक्रम परे देखना के प्रस्तोताओं बोनी कोलीन और जेरेड विल्केनसन के साथ जुड़ती हैं, जो अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में स्थित हैं। मुख्यधारा के पश्चिमी श्रोताओं से सीधे संवाद करते हुए, मास्टर आध्यात्मिक मास्टर की भूमिका को स्पष्ट करती हैं, ध्यान को दैनिक जीवन के आनंदमय अनुभव के रूप में परिभाषित करती हैं, और समझाती हैं कि सच्ची आंतरिक जागृति कैसे मानव आत्मा को तुरंत उनकी सर्वोच्च दिव्य क्षमता तक पहुँचा सकती है।अब हम आपको हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं, "सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के साथ मीडिया साक्षात्कार, 12 का भाग 7," जिसमें मास्टर श्रोताओं को प्रातःकालीन आशीर्वाद देकर शुरुआत करती हैं, समझाती हैं कि मास्टर होने का क्या अर्थ है और विस्तार से बताती हैं कि संसार की पीड़ा ने उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन खोजने की प्रेरणा कैसे दी।Sophie: वैसे बस कुछ ही बातें हैं। हम शुरू करने वाले हैं लगभग... । दो लोग होंगे जो आपका साक्षात्कार लेंगे। (ठीक है।) पहली व्यक्त है बॉनी कॉलीन, जिनसे आप पिछली बार बात कर चुकी हैं। बॉनी कॉलीन। (ओह, हाँ।) अच्छा। उन्हें बस बॉनी कहिए। (ठीक है। ठीक है।) एक पुरुष भी हैं। उनका नाम जैरेड है। (जैरेड। बॉनी, जैरेड, और?) तो वे दोनों आपका साक्षात्कार लेंगे और आपसे प्रश्न पूछेंगे। (ठीक है।) तो, मैं बस आपको यह बताना चाहती थी। (ठीक है।) बॉनी आपसे एक मिनट बात करना चाहती हैं, ताकि सुनिश्चित कर सकें कि वह आपको ठीक से सुन सके। (ठीक है।) अच्छा।Bonnie: नमस्कार, मास्टर। (नमस्कार, बॉनी।) आपकी आवाज़ बहुत अच्छी आ रही है। क्या आप कुछ शब्द और कह सकती हैं?Master: (ओह, नमस्कार।) वहाँ आप कैसी हैं?Bonnie: हम बहुत अच्छे हैं। आपकी आवाज़ अच्छी आ रही है। हम यह सोच रहे हैं कि जैरेड और मैं आपसे एक-दो प्रश्न पूछेंगे। कुछ सरल प्रश्न। (हाँ, हाँ।) फिर, मास्टर, हम आपसे अनुरोध करेंगे कि लगभग पाँच मिनट के आशीर्वाद-ध्यान से हमें और हमारे श्रोताओं को सम्मानित करें, ताकि दिन की अच्छी शुरुआत हो सके। (ओह, मैं समझ गई।) क्या आपको यह ठीक लगता है? (हाँ, ठीक लगता है।) यह जैरेड का विचार था। हम आप से पुछने वाले हैं, कृपया, अपने फ़ोन के माउथपीस के बिल्कुल पास बोलिएगा। (हाँ।) और हम चाहते हैं कि आपकी ऊर्जा न केवल फ़ोन, बल्कि रेडियो तरंगों के माध्यम से भी पहुँचे। (हाँ।) ठीक है। अब मुझे जाना होगा। हम आपको होल्ड पर रखेंगे, और अगली बार जब बात होगी, तब हम प्रसारण पर होंगे। ठीक है? (ठीक है, प्रिय।) ठीक है। (धन्यवाद, बॉनी। हाँ।)Bonnie: नमस्कार। हम उपस्थित हैं। यह है ‘सीइंग बियॉन्ड’। क्षमा कीजिए, कुछ तकनीकी समस्याएँ थीं, पर आपको शुक्रवार की शुभकामनाएँ और आप सभी को सुप्रभात। आज हमारे साथ एक बहुत विशिष्ट अतिथि हैं, है ना, जैरेड?Jared: बिल्कुल। मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। फ़ोन के ज़रिए हम बात करने वाले हैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से। और मुझे यह पता है, कि आज का यह साक्षात्कार बहुत विशेष रहेगा।Bonnie: हाँ, और मैं बताना चाहती हूँ कि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, जो आज सुबह लॉस एंजेलिस क्षेत्र से फ़ोन कर रही हैं, वह हाल ही में ईंटरनैशनल पीस कॉमेन्डेशन से सम्मानित हुई हैं, और यह एक वर्ल्ड पीस अवार्ड है। हम निश्चय ही मास्टर से इस बारे में बात करने वाले हैं। हम उनका स्वागत करना चाहते हैं।सुप्रभात, मास्टर। (सुप्रभात, बॉनी।) आज आपको अपने साथ पाकर हम बहुत प्रसन्न है। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, मुझे लगता है मेरा पहला प्रश्न होगा मैं आप से पुछना चाहुंगी आपकी उपाधि के बारे में, ‘मास्टर’ और इसका क्या अर्थ है? मेरा मतलब है, क्या फर्क है, शायद, किसी को मास्टर कहना और, आध्यात्मिक गुरु कहना के बीच क्या अंतर है?Master: वास्तव में कोई औपचारिक अंतर नहीं है। यह बस कुछ लोग मुझे मास्टर कहना पसंद करते हैं, या कुछ लोग मुझे गुरु कहते हैं। आप मुझे बहन भी कह सकते हैं।Bonnie: ओह, यह तो बहुत सहज लगता है। इसके लिए धन्यवाद। (हाँ।) हाँ। (क्योंकि वास्तव में, हम बस बहनें ही हैं।) हाँ। हाँ, धन्यवाद। (आपका स्वागत है।)Jared: अछ्हा, मास्टर चिंग हाई, मैं जैरेड हूँ, और आज सुबह आपका साक्षात्कार लेते हुएर मुझे प्रसन्नता हो रही है। शायद हम इस बारे में बात कर सकते हैं कि किसी कोई साधक के जीवन में मास्टर की भूमिका क्या होती है। मैं जानता हूँ कि दुनिया भर में इसे समझा भी गया है और शायद बहुत हद तक गलत भी समझा गया है, विशेषकर हम पश्चिमी लोगों द्वारा, जहाँ गुरुओं,शिक्षकों और मास्टरों को लेकर। (सही।) तो हमें थोड़ा बताइए कि यह सब कैसे काम करता है। (आपका मतलब दैनिक जीवन?) किसी विद्यार्थी या साधक के जीवन में मास्टर, गुरु या शिक्षक की क्या भूमिका होती है?Master: ठीक है। देखिए, मास्टर वह होता है जिसने अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लिया हो और जो जानता हो कि उसका सच्चा स्व क्या है। इसलिए, वह ईश्वर, वह तत्व या परम बुद्धि से संवाद कर सकता है, क्योंकि यह हमारे भीतर ही है; और इसी कारण वह इस ज्ञान, इस जागृति की शक्ति को उन लोगों तक पहुँचा सकता है, जो कोई भी इस आनंद में सहभागी होना चाहते हैं।Jared: मैं जानता हूँ कि कई बार, कम-से-कम पश्चिम में बहुत से लोगों को लगता है कि कोई विद्यार्थी या साधक के लिए एक खतरा है, जब वह शुरु कर दें, केह सकते हैं, मास्टर अथवा शिक्षक के चरणों में गिर जाए और उनकी आराधना करने लगे। (सही।) क्या आपको लगता है कि यह कोई समस्या है?Master: नहीं यदि वह शिक्षक सच्चा हो, क्योंकि तब आप अपने स्वयं की आराधना करते हैं, जो उस परम सत्व है, जो पहले से मास्टर के साथ एक हो चुका है? तो आप कह रही हैं कि यदि वह मास्टर, वास्तव में एक सच्चा मास्टर है, पुरुष या महिला, फिर वह उस व्यक्ति जो वहां है के सामने दर्पण रखता है, ताकि उसे खुद को गहराई से देखने में मदद करें। (सही, सही, सही। सही, वही तो।)सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, आज सुबह हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जैरेड और मुझे सम्मानित करें, और मैं चाहती हूँ कि आप जानें, जैसा शायद आप पहले से जानती हैं कि... आपकी एक अनुयायी हमारे साथ स्टूडियो में हैं और आज सुबह फ़ोन तथा रेडियो के माध्यम से आपको हमारे श्रोताओं तक पहुँचाने में सहायता कर रही हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमें और हमारे श्रोताओं को प्रातःकालीन आशीर्वाद से सम्मनित करें। शायद आप इसे आशीर्वाद कहना चाहें, या आप इसे ध्यान कहना चाहें, पर मुझे लगता है कि शुक्रवार, 19वी नवंबर की शुरुआत करने का यह एक सुंदर तरीका होगा। हाँ। आपका मतलब है ध्यान के माध्यम से?) हाँ। हमारे पास लगभग, मैं कहूँगी, चार मिनट हैं। (हाँ, ठीक है।तो, आप मुझे क्या करना चाहेगीं, बोलना या बस मौन रहना?) मैं चाहती हूँ कि आप इस ध्यान के दौरान बोलें और शायद आज के दिन के बारे में भी कुछ कहें। इस शुक्रवार की शुरुआत हम शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते हैं।हाँ। देखिए, शांति हमेशा से हमारे भीतर रही है। बस यह कि जब हम बाहर खोजने में अति व्यस्त हो जाते हैं या अपने भीतर की इस वास्तविक शांति को भूल जाते हैं, तभी जीवन में बेचैनी और कठिनाइयों का हमे सामना करना पड़ता है। यदि हम किसी तरह समय निकालें या निष्ठा खोजें और उस के साथ बैठ जाएं या केवल स्वयं को शांत कर दें, और फिर हम अपने भीतर खोजें, तो हमें यह शांति और आनंद पुनः मिल जाएंगे। यही ध्यान का वास्तविक अर्थ है। हमें केवल अपने घर के किसी शांत कोने में बैठने की आवश्यकता नहीं; पर हम कहीं भी बैठ सकते हैं, या बस स्टेशन पर खड़े हुए, या बस में बैठे हुए, या काम पर जाते समय या अपने कार्यस्थल पर, बस शांतिपूर्वक अपने भीतर गहराई में खोज सकते हैं।वह सच्चा सत्व सदैव विद्यमान होता है, क्योंकि हम वह शरीर नहीं हैं, और हम वह मन नहीं हैं। हम न वह हैं जो हम करते हैं, और न ही वह है जो हम सीखते हैं। और न ही हम वह हैं, जो हमें मानने के लिए हमारा दिमाग को धोया गया है। यह समझाना कठिन है, लेकिन मैं स्वयं इसे स्पष्ट रूप से समझती हूँ, और हमारे कई साथी साधकों भी इसे समझते हैं। यदि हम वास्तव में, केवल बुद्धि के स्तर पर ही सही, अरे उस स्वरूप को पहचानें या उसका विश्लेषण करें जिसे हम ‘मैं हूँ’, ‘श्रीमती स्मिथ’, या ‘डॉ. जॉर्ज’ या स्वयं को कोई और नाम देते हैं, तो हम वास्तव में जानेंगे, हम स्पष्ट रूप से जान जाएँगे कि हम नहीं हैं। यदि हम स्वयं को इसी रूप में समझते हैं, तो हमारा कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है। यदि हम स्वयं को ऐसा व्यक्ति मानते हैं, जिसके पास बहुत-सा स्कूली ज्ञान है, जो जीवन की निराशाओं या समस्याओं सामने आते क्रोधित होता है और जीवन में अनेक सफलताएँ मिलने पर प्रेमपूर्ण हो जाता है, आदि, आदि। यह वास्तविक “हम” नहीं है, क्योंकि जन्म से पहले, हमारे पास किसी शैक्षणिक उपाधि या विद्यालय से मिला यह ज्ञान - मेरा मतलब यह किताबी ज्ञान, नहीं था, उदाहरण के लिए। हममें क्रोध का यह गुण नहीं था, शायद यह प्रेमपूर्ण रवैया भी नहीं था; आदि, आदि, न सुखद चीज़ों के प्रति ऐसी भावनाएँ थीं, न अप्रिय घटनाओं को ठुकराने का ऐसा भाव, आदि। ये बस वे आदतें है या ज्ञान हैं, जिन्हें हम बड़े होते हुए संचित करते हैं।सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। अब हम एक विराम लेंगे। इसके बाद सैन फ़्रांसिस्को और सैन होज़े क्षेत्रों के हमारे अतिरिक्त श्रोताओं भी हमसे जुड़ेंगे। आज आपको अपने साथ पाकर हमें बहुत प्रसन्नता है। मेरा सुझाव है कि यदि आसपास आपका कोई मित्र सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को सुनकर लाभान्वित हो सकता है, तो उसे फ़ोन कीजिए, और हम लौटेंगे कुछ ही मिनटों में। (धन्यवाद।)Jared: सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, आज सुबह हम उनसे उनके जीवन और इस धरती पर, कम-से-कम इस जन्म में, वह क्या कर रहीं है उसके बारे में बात कर रहे हैं। तो हमारा सुझाव है कि ऐसे किसी मित्र को फ़ोन करें, जिसे यह सुनने में रुचि हो कि यह अद्भुत महिला हमारे को और इस ग्रह को स्वस्थ करने के लिए दुनिया भर में क्या कर रही हैं। तो पुनः स्वागत है, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई। (धन्यवाद।) आज सुबह आपको अपने साथ पाकर हम प्रसन्न हैं। (धन्यवाद, धन्यवाद।)शायद आप अपनी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि के बारे में कुछ बता सकें। मैं समझता हूँ कि यह आपकी अभी कही बात के लगभग विपरीत है, क्योंकि आपने हमारे अहं और ‘मैं हूँ’ के भ्रम की बात की थी। लेकिन मेरा मानना है कि, लोग हमेशा यह जानने में रुचि रखते हैं कि लोक कहाँ से आये हैं और उनका जीवन कैसा रहा है। आपका जन्म वियतनाम में हुआ था। क्या आप कुछ थोड़ा बता सकती हैं कि आप अपने वर्तमान में जो कर रही हैं वहां तक कैसे पहुँचीं?Master: अच्छा, मेरा मानना है कि कुछ भी संयोगवश नहीं है, और शायद ईश्वर ने हम सभी के लिए कोई न कोई कार्य करने के लिए निर्धारित किया है। (मुझे भी ऐसा लगता है।) हाँ। इसलिए मैं वास्तव में नहीं बता सकती कि मुझे यह करने की प्रेरणा किससे मिली। लेकिन शायद इसका कारण हमारी दुनिया में कष्टपूर्ण स्थिति है। यही सबसे स्पष्ट कारण है जो मुझे सूझता है, और उस क्षण मुझे जानने की इच्छा हुई कि सहायता करने का मार्ग क्या है। तभी मैंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए खोज शुरू की। हाँ।Bonnie: मास्टर, मुझे याद है कि पिछली बार जब आप इस कार्यक्रम ‘सीइंग बियॉन्ड’ में आई थीं, तब आपने एक बहुत मार्मिक कहानी सुनाई थी और यह कि आप विवाहित थीं और अचानक – ठीक है, शायद वो सब अचानक नहीं था - पर जैसे-जैसे आप आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ती गईं, आपका जीवन बदलने लगा। मैं जानती हूँ कि शायद हमारे बहुत-से श्रोताओं को भी अपना जीवन कुछ ऐसा ही लगता भी होगा। क्या आप अपने जीवन के उस दौर के बारे में हमसे फिर साझा करेंगी?Master: हाँ। फिर भी, मैं किसी और को ऐसा करने की सलाह नहीं दूँगी, क्योंकि वैवाहिक जीवन एक पवित्र जीवन होता है। सबसे पहले हमें उसे बनाए रखना चाहिए। तब मुझे आत्मज्ञान नहीं हुआ था, इसलिए कृपया मुझे क्षमा करें। और शायद, मेरे जीवन को ऐसा ही होना था, पर हम प्रत्येक के जीवन को नहीं।Photo Caption: “क्षणभंगुर जीवन के भीतर वास्तविक जीवन छिपा है”











