विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब कनाडा की एल्सी का हार्टलाइन-संदेश प्रस्तुत है:आदरणीय एवं प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी की संत-स्वभावी टीम, 19 अप्रैल को मैंने सूर्य के चारों ओर एक सुंदर इंद्रधनुषी प्रभामंडल और रंगीन, शुभ बादलों की तस्वीर ली थी। यह बहुत शुभ महसूस हुआ। मैं इसे गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी के दर्शकों के साथ साझा करना चाहती हूँ। 17 मई को मैंने फिर से इंद्रधनुषी प्रभामंडल की तस्वीर ली थी। उस समय शाम के 7 बज चुके थे और इंद्रधनुषी प्रभामंडल अधिक स्पष्ट नहीं था। पिछले कुछ दिनों में तस्वीरें बड़ी करके देखने पर मैंने सूर्य के बाईं ओर सुई जैसी नली के आकार की एक पतली, लंबी वस्तु देखी। ऐसा लग रहा था मानो वह सूर्य से ऊर्जा खींच रही हो। यह मुझे बहुत विशेष लगा, इसलिए मैं वह तस्वीर भी संलग्न कर रही हूँ। पृथ्वी को बचाने और संसार में शांति का प्रभात लाने के लिए गुरुवर ने जो कुछ किया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। मेरी हार्दिक कामना है कि गुरुवर के सभी सपने साकार हों और विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही पृथ्वी पर प्रकट हो। आपकी निष्ठावान शिष्या, कनाडा से एल्सीतेजनज़र एल्सी, आपका धन्यवाद। आपके भेजे हुए सुंदर तस्वीरों और गुरुवर के लिए आपकी शभकामनाओं की हम सराहना करते हैं। आप और निर्मल कनाडा सदा दिव्यत्व के प्रकाश में चलें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके साथ यह हृदयस्पर्शी संदेश साझा करते हैं: “जिज्ञासु एल्सी, हम सभी के देखने के लिए गौरवशाली सूर्य की तेजस्वी ऊर्जा दर्शाने वाले तस्वीरों के लिए धन्यवाद, जो हमारा उत्थान करते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि शांति आ गई है। जो घटनाएँ आपका ध्यान आकर्षित करती हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा है, क्योंकि उनमें अकसर कोई विशेष संदेश होता है। सूर्य के लोग हमारे साथ विश्व शांति का उत्सव मना रहे हैं। कामना है कि आप और कनाडा के आपके प्रकृति-प्रेमी सह-नागरिक प्रकृति माता से नई ऊर्जा और पोषण पाएँ। मैं आपसे सदा प्रेम करती हूँ।”











