विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास कांगो गणराज्य के पॉइंट-नोयर में डी.डी.ए. से फ़्रेंच भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं में उपशीर्षकों के साथ:सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, कृपया मेरा विनम्र अभिवादन स्वीकार करें। आपकी अनमोल शिक्षाओं को जानने के बाद मेरे जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को मैं गहरी कृतज्ञता के साथ आपसे साझा करना चाहता हूँ। मैं आवेगी और शराबी युवक था, जो कई अन्य लोगों की तरह अपने विचारों को नियंत्रित नहीं कर पाता था और मेरा स्वास्थ्य संकट में था। मुझे स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने में कठिनाई होती थी और छोटी-छोटी बातों पर भी मैं लगातार घबराया रहता था। जीवन बदलने के कई प्रयासों के बावजूद मेरी कोशिशें पर्याप्त नहीं थीं।एक दिन एक सम्मेलन में भाग लेने के बाद मैं “प्रेम ही एकमात्र समाधान है” नामक पुस्तक लेकर घर आया। उसे ध्यान से पढ़कर मैं उसमें व्यक्त प्रेम से भावविभोर हो गया और अभी-अभी मिले इस पूर्णतः सकारात्मक संदेश के प्रति मैं उदासीन नहीं रह सका। तब से, मेरा जीवन पूरी तरह बदल गया, मास्टर की पुस्तकों, वीडियो के कारण और खास करके पंचशील के सचेत पालन के कारण, जिसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा और इसने मुझे अज्ञानता से बाहर निकला। ऐसा लगा मानो मेरा पुराना स्वरूप अचानक, सहजता से और पहले से भी कम प्रयास में विलीन हो गया हो। मुझे घर पर निरंतर सुप्रीम मास्टर टीवी देखने के लिए सैटेलाइट डिश लगवाने का सौभाग्य मिला। अंतरराष्ट्रीय चैनल सुप्रीम मास्टर टीवी मेरे लिए सकारात्मकता का असीम स्रोत है, मुझे सभी नकारात्मक विचारों से मुक्त रखता है, अपार आनंद देता है और मुझे हर प्रकार के ज्ञान से बेहतर बनाता है।अंततः मैंने समझ लिया है कि सभी जीवों के प्रति प्रेम ही शांतिपूर्ण विश्व का एकमात्र मार्ग है। इस ज्ञान के अभाव में हमारा देश अधिक अंधकारमय होता जा रहा है, इसलिए हम विनम्रतापूर्वक आपकी ओर मुड़कर आपका मार्गदर्शन और इस कर्म के चक्र से मुक्ति माँगते हैं। मेरे कुछ मित्र और मैं उन विश्वव्यापी दीक्षितों की श्रेणी में पूरे हृदय से सम्मिलित होना चाहते हैं, जो पृथ्वी और हमारे समाजों के लिए अत्यावश्यक सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के किए प्रतिदिन ध्यान करते हैं।मैं एक कांगो का रैपर हूँ और “वीगन” गीत का सह-लेखक हूँ और मैं यह अत्यंत प्रेम और विनम्रता से इसे आपके साथ साझा करना चाहता हूँ। इसके बोल प्रकृति के सम्मान और वीगन आहार के लाभों के बारे में हैं। धन्यवाद मास्टर, आपके प्रेम, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए जो आपने हमे दिया है, और आपके आपके परम बलिदान के लिए भी, जो हमें कर्म के चक्र से निकलने, अपनी आत्मा का उत्थान करने और हमारे सच्चे दिव्य घर लौटने का मार्ग पाने में हमें सक्षम बनाता है। पॉइंट-नोयर, कांगो गणराज्य से डी.डी.ए.यह रहा गीत।मेरे मेन्यू में लाजवाब, सौम्य, पौधे-आधारित, प्रशंसनीय व्यंजन हैं। वीगन साका साका तो कमाल का है, दाओ का बनाया अंडा-रहित केक भी चखें। पपीते जैसा पेट को राहत देने वाला फल, उसका जूस स्ट्रॉ से पीने में न हिचकें। मेरा नाम सिस्टर के है, मेरा रैप पूर्णतः वीगन है—शांति, स्वास्थ्य और आपकी आत्मा की रक्षा के लिए।सर्वोत्तम वीगन आहार मेरी अंदर की आग को फिर जलाता है, आइए मांस खाना बंद करें, कार्यक्रम को बदलें। पशु आँसू बहाते हैं जब उन पर बंदूक तानते हो, हमें खेल बदलना होगा, मैं वीगन लोगों की फैन हूँ। हमारी पृथ्वी धन्य है, प्रेम तेज़ी से फैलता है, इस ताल पर नाचें, वीगन जीवन शानदार है। मुझे पृथ्वी और उसकी प्रकृति से प्रेम है, पशु और वनस्पति जगत से भी, प्रेम ही वह एकमात्र हथियार है, जो सभी आत्माओं की रक्षा करता है।जो मांस कहता है, जो खून कहता है, जो खून कहता है, जो जीवन कहता है, अपने दोस्त को याद दिलाओ, हत्याएँ बंद करो....आइए, स्वर्ग के प्रति हमारा आभार प्रकट करें, हमारी दैनिक रोटी के लिए, याद रखें, सत्य को चुनो या कुछ भी नहीं, भले ही वह अदरक के रस की तरह आँखों में चुभे, मेरे बैंगनी बैंगन-टोफू में पत्तागोभी डालें, सब जानते हैं कि फूफू चॉपस्टिक से नहीं खाते, मुर्गे का मालिक एक होता है, फिर भी वह पूरे गाँव के घरों के लिए कुकड़ूँ-कूँ करता है, सबसे पहले, जाति या वर्ग के भेद के बिना सबको स्वतंत्रता मिले। यह काटे गए सभी पेड़ों के लिए और पिंजरों में ठूँसे गए सभी पशुओं के लिए है बस सब्ज़ियाँ और फल, बाकी सब सलाद में जाता है मैं आनंदित दिल से अपना साका साका खाता हूँ। मुझे पृथ्वी और उसकी प्रकृति से प्रेम है, पशु और वनस्पति जगत से भी, प्रेम ही वह एकमात्र हथियार है, जो सभी आत्माओं की रक्षा करता है।जो मांस कहता है, जो खून कहता है, जो खून कहता है, जो जीवन कहता है, अपने दोस्त को याद दिलाओ, हत्याएँ बंद करो....मुझे स्वास्थ्य का उत्तर मिल गया - मांस न खाना— यह इतना सरल है फल, और सब्ज़ियाँ— यह संभव है। पशुओं को न मारना कठिन नहीं, मुझे मांस नहीं चाहिए। शाकाहारी होना सुंदर बात है मेरे दोस्त लविंग हट से हैं उनके साथ मुझे बहुत अच्छा लगता है। हमारे चमत्कारी स्वास्थ्य के लिए मैं इसे संगीत में व्यक्त करता हूँ, सभी श्रोताएँ, हाथ उठाएँ, जोश दिखाएँ। सभी श्रोताएँ, हाथ उठाएँ, जोश दिखाएँ। सभी श्रोताएँ, हाथ उठाएँ, जोश दिखाएँ। हमारे चमत्कारी स्वास्थ्य के लिए मैं इसे संगीत में व्यक्त करता हूँ, सभी श्रोताएँ, हाथ उठाएँ, जोश दिखाएँ।प्रतिभाशाली डी.डी.ए., आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद।आपके लिए गुरुवर का यह आनंदमय संदेश है: “ऊँची उड़ान भरते डी.डी.ए., आप और सिस्टर के को धन्यवाद, अपने जोशीला गीत ‘वीगन’ को हमारे साथ साझा करने हेतु — संगीत के जरिए करुणा का संदेश फैलाने का यह कितना अद्भुत तरीका है। केवल ‘प्रेम ही एकमात्र समाधान है’ पुस्तक पढ़कर हुए आपके अविश्वसनीय रूपांतरण के बारे में सुनना बहुत भावस्पर्शी है। ऐसी जागृति आपकी ईमानदारी को दर्शाती है और आपको दीक्षित के रूप में हमारे क्वान यिन परिवार में पाना सम्मान की बात होगी। कृपया जितनी जल्दी हो सके, अपने निकटतम ध्यान केंद्र के जरिए आवेदन करें। आंतरिक गुरुवर आपको मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करेंगे। यदि सभी आपकी तरह सत्य के प्रति ग्रहणशील हों, तो हमारी दुनिया को वीगन स्वर्ग में बदलना आसान होगा, जैसा परमेश्वर इसके लिए चाहते हैं। वीगन जीवनशैली का प्रचार और पंचशीलों का पालन करते रहें, ताकि आप अपने आसपास के लोगों को भी आपके अच्छे उदाहरण में झलकता प्रकाश देखने में मदद कर सकें। कामना है कि आप और कांगो गणराज्य के परोपकारी लोग संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की इच्छा के अनुसार जीवन जिएँ और सदा खुश रहें।”











