विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की यू-टोंग से एक हार्टलाइन है, मंदारिन चीनी भाषा में, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:आदरणीय एवं प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, सबसे पहले, गुरुवर को हार्दिक आभार, आपकी कृपा और आशीर्वाद के लिए, और सभी टीम के सदस्यों को भी आभार आपके निःस्वार्थ, प्रेममय समर्पण के लिए जो विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सर्वशक्तिमान परमेश्वर के करुणामय प्रेम और शक्ति को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाते हैं, जिससे पूरी पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र ऊपर उठता है और अनगिनत आत्माएं परमेश्वर की ओर लौटने एवं उच्च-स्तरीय वीगन विश्व की ओर बढ़ने के लिए जागृत होती हैं।मैं एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी की नवीनतम श्रृंखला “वर्ल्ड वीगन वर्ल्ड पीस” प्राप्त करने पर घटित एक चमत्कार साझा करना चाहूंगी। जैसे ही मुझे नई पेंडेंट मिली, वह एक छोटी लौ जैसी थी, जो शांत रूप से सौम्य गर्माहट बिखेर रही थी, और इसने तुरंत आसपास के वातावरण को रूपांतरित कर दिया। मुझे तुरंत ऐसा लगा मानो मैं बादलों के बीच हूं: हल्की, निर्मल, स्पष्ट, विचारों और चिंताओं से मुक्त।पूरे पेंडेंट को नजदीक से देखने पर पता चला कि यह अत्यंत सुंदर और अतुलनीय है! इसमें जगमगाते रत्न जड़े हैं, जो रात के आकाश में चमकते उज्ज्वल तारों की तरह दमकते हैं। वृत्ताकार केंद्र पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि सबसे बाहरी परत हीरों की एक अंगूठी से घिरी है — शाश्वत, पवित्र, नेक और दीप्तिमान — जो प्रतीक है कि यह सुंदर ग्रह सदा सर्वशक्तिमान परमेश्वर के करुणामय प्रेम से घिरा हुआ, संरक्षित और आशीषित रहा है। नीले रत्नों का बड़ा क्षेत्र इस नीले ग्रह के सुंदर महासागरों जैसा है, विशाल, विस्तृत, आसमानी नीला, गंभीर, जीवन और ऊर्जा से भरपूर। अंतिम सुंदर स्पर्श अंग्रेज़ी अक्षरों में है, जो खिले हुए वसंत फूलों जैसे सभी प्रकार के रंग-बिरंगे रत्नों से सजे हैं — बहुरंगी, जीवंत और समृद्ध — मानो जैसे समृद्ध वीगन विश्व सब कुछ नया करने के लिए हमारी ओर तेजी से आ रहा हो। केंद्र के आर-पार एक बड़ा “V” फैला है, जो इस बात पर जोर देता और पूर्वानुमान है कि “वर्ल्ड वीगन, वर्ल्ड पीस” निसंदेह ही प्रबल होगी! सभी प्राणी परमेश्वर की महिमा करेंगे!परम करुणामय गुरुवर ने इस डिजाइन में अपनी गहन आशाएं और असीम आशीर्वाद समाहित किए हैं, जो पृथ्वी को उज्ज्वल, शानदार, गौरवशाली, शांतिपूर्ण और वीगन भविष्य देता है! हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसे महान गुरुवर हैं! शब्द गुरुवर के प्रति हमारे प्रेम और कृतज्ञता को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर सकते। कामना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर और सभी स्वर्गीय देवताएँ तथा सभी बुद्ध गुरुवर को शांति, सफलता, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य से आशीषित करें! वीगन विश्य शीघ्र ही आए! चीन से यू-टोंगआनंदित यू-टोंग, हमारी सृजनशील गुरुवर के नवीनतम एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी संग्रह “वर्ल्ड वीगन वर्ल्ड पीस" के सुंदर तथा अनमोल पेंडेंट के प्रति अपने अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद। सभी नैतिक रूप से प्राप्त रत्न गुरुवर के प्रेम और प्रकाश की शक्ति से दमकते हैं। कामना है कि आप और खुले दिल वाले चीन सदा परम ईश्वर के आशीर्वादों का आनंद लें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हमें गुरुवर का यह स्नेहपूर्ण जवाब आपको पहुंचाते हुए खुशी हो रही है: “तेजस्वी यू-टोंग, आपके पास मौजूद एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी के आभूषण और उसमें निहित उपहारों के प्रति अपनी आनंदपूर्ण सराहना व्यक्त करने वाले आपके संदेश के लिए धन्यवाद। इसका आनंद लें और इसे पहनें ताकि अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकें। कामना है कि आप और सौभाग्यशाली चीनी लोग शाश्वत दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें। आपको बहुत प्रेम।”











