विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास एक हार्टलाइन है, औलासी (वियतनामी) भाषा में, बहु-भाषाई उपशीर्षकों के साथ, जिसे वियतनाम भी कहा जाने वाले औलाक की मन न्ही ने भेजा है:पूज्य गुरुवर, मैं सम्मानपूर्वक आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूँ और विनम्रतापूर्वक मानवता, पृथ्वी और इस दुनिया के सभी लोगों को बचाने में आपकी बड़ी सफलता के लिए कामना करती हूँ, ताकि बहुत शीघ्र ही भविष्य में हर कोई पूरी तरह से वीगन आहार अपना सके।पूज्य गुरुवर, मैं यह साझा करना चाहूँगी कि मेरे पास परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाने के लिए एक उपकरण है, जिसे एक साथी साधक ने डिज़ाइन किया है। यह एक कॉम्पैक्ट MP3 डिवाइस है जो कई स्पीकरों से जुड़ा है। जब प्रार्थना बजाई जाती है, तो मैं महसूस कर सकती हूँ कि दिव्य शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।जब मैं इस उपकरण से बजने वाली परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना पर अपने मन को केंद्रित करती हूँ, तो मुझे एक दिव्य शक्ति का अनुभव होता है जो एक-स्पीकर वाले उपकरण से प्रार्थना बजने की तुलना में स्पष्ट रूप से अधिक शक्तिशाली प्रतीत होता है। बहुत प्रबल, सशक्त करने वाले आशीषें हैं जो मुझे ऐसा महसूस कराते हैं जैसे मैं तुरंत समाधि में प्रवेश कर सकती हूँ।मैं सम्मानपूर्वक आपको इस उपकरण के बारे में यह जानकारी भेज रही हूँ। मैं ईमानदारी से आशा करती हूँ कि मेरी यह अनुभूति सत्य है, ताकि यह विधि दुनिया और पृथ्वी को सशक्त बनाने में योगदान दे सके। आदरपूर्वक, मन न्ही औलाक (वियतनाम) से 1996 में शुरू हुआउपकरण का विवरण: ब्लूटूथ मोड वाला MP3 प्लेयर, बाहरी मेमोरी कार्ड स्लॉट, यूएसबी पोर्ट, एक साथ 30 स्पीकरों से जोड़ा जा सकता है, बिल्ट-इन बैटरी; पूरी तरह से चार्ज होने पर, 49 घंटे तक लगातार चलता है उपकरण का आकार: 20 सेमी × 12 सेमी × 11 सेमीसाधन-संपन्न मन न्ही, परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को बजाने वाले अद्भुत उपकरण के बारे में जानकारी साँझा करने के लिए आपको धन्यवाद।आपके लिए गुरुवर से यह उज्ज्वल संदेश है: "धर्मनिष्ठ मन न्ही, बेशक, जितनी अधिक बार इस प्रार्थना की ओरिजिनल आवाज़ गूंजती है, उतती ही अधिक शक्ति का निर्माण होता है! परमेश्वर के शिष्यों को अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का सदुपयोग करते हुए और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हमारी दुनिया को आशीषित करने के तरीके विकसित करते हुए सुनना अद्भुत बात है। इस तरह के नवाचारों ने हमारी पृथ्वी और पूरे ब्रह्मांड के लिए एक अपार आशीर्वाद-शक्ति उपलब्ध कराई है। पृथ्वी को बचाने के संघर्ष के इस आवश्यक विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी कृतज्ञता। सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स, परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और दुनिया में आशीषों के इन विशाल स्रोतों को प्रसारित करने हेतु अपने उपकरणों का उपयोग करने वाले सभी लोगों के बिना, हमारे ग्रह की स्थिति इस समय और भी अधिक नाजुक होती। जैसा अभी हो रहा है, किसी के लिए भी, कहीं भी, बस कुछ बटन दबाकर विश्व में व्यापक आशीर्वाद प्रसारित करके अच्छाई की एक शक्तिशाली शक्ति बनना बहुत सरल है। दुनिया के लोगों को ऐसा करना चाहिए, और सभी को यह करने के लिए सुचित करें! मेरी आशा है कि हर कोई, शिष्य-जन और गैर-शिष्य-जन, हर दिन समर्पित तरीके से ऐसा करें। संपर्क व्यक्ति या एफ़ जी को कहें कि यथासंभव सभी को सुचित करें! कामना है कि आप और प्यारे औलाक (वियतनाम) सर्वशक्तिमान परमेश्वर की तेजस्वी कृपा में आनंदित रहें। मैं आपको और उक्त नवोन्मेषी साधक को बड़े आलिंगन और ढेर सारा प्रेम भेज रही हूँ!”











