खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing the Great News About the Climate Concert and Vegan Gourmet Dinner

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कोरिया से बोमी का हार्टलाइन है:

नमस्कार, मैं कोरिया से हूं। मैं अपने देश से कुछ अच्छी ख़बरें साँझा करना चाहती हूँ। 4 जुलाई, 2023 को कोरिया की राजधानी सियोल में येओइदो नेशनल असेंबली के सदस्यों के कार्यालय भवन में एक जलवायु भोजन और जलवायु संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजक में 10 सांसद और एक राजनीतिक दल की कार्बन तटस्थता समिति के लोग थे। यह एक बहुत ही सार्थक कार्यक्रम था, क्योंकि यह नेशनल असेंबली में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के पहले भाग में वीगन मेनू-चखने का सत्र था। भोजन चखने का सत्र बहुत सफल रहा, जिसमें पौधे-आधारित आइसक्रीम, पौधे-आधारित श्रिम्प, वीगन उबले हुए डम्पलिंग्स, और वीगन वैकल्पिक मांस सिआबट्टा सैंडविच जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। पुलमुओन, नुलडैम, वीमीट, डिवोशन, शिनसेगा फूड्स और द ब्रेड ब्लू जैसी प्रसिद्ध वीगन खाद्य कंपनियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। वीगन भोजन के स्वाद से कई लोग आश्चर्यचकित रह गए।

क्लाइमेट कॉन्सर्ट के आयोजकों में से एक, संसद सदस्य ने कहा कि वह जलवायु संकट को रोकने के लिए विधायक बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानवर-लोगों का मांस कम खा रहे हैं और जलवायु और पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को इस अद्भुत और आकर्षक वीगन जीवन शैली में सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त सज्जन ने कहा कि वह इस क्लाइमेट कॉन्सर्ट का आयोजन करके बहुत खुश हैं और दर्शकों ने उनकी सराहना की।

क्लाइमेट कॉन्सर्ट में, भोजन चखने के सत्र के बाद, पहले वक्ता एक ग्रीन क्लाइमेट पुरस्कार विजेता और एक प्रसारक थे। उन्होंने बताया कि वह पृथ्वी की रक्षा के लिए वीगन बने हैं। उन्होंने हमसे प्रतिदिन कम से कम एक वीगन भोजन अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए जानवर-लोगों का मांस खाना जरूरी नहीं है। वह एक वीगन एथलीट के साथ आए थे, और उन्होंने अपने प्रभावशाली मांसल शरीर का प्रदर्शन किया। उक्त वीगन एथलीट कोरियाई बॉडीबिल्डर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रथम स्थान विजेता थे। उन्होंने यह भी कहा कि वीगन उद्योग सबसे आशाजनक नीला सागर है क्योंकि सभी धर्म शाकाहारी जीवन की वकालत करते हैं। उन्होंने यह कहकर अपना भाषण समाप्त किया कि हमें अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक शाकाहारी भोजन से पूर्ण वीगन की ओर बढना चाहिए, और दर्शकों ने उनके लिए तालियां बजाई।

दूसरे वक्ता एक गायक और लेखक थे। उन्होंने अपना भाषण इस विषय से शुरू किया कि वीगन लोग वास्तव में क्या चाहते हैं: पशु-जन अधिकार। उन्होंने कहा कि वीगन जीवन नैतिक है, और यह पशु-जन को बचाने, पशुधन उद्योग को समाप्त करने और "जीने और जीने देने" का वातावरण बनाने के बारे में है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर दिन सभी भोजन वीगन होने चाहिए और हमें कपड़ों सहित इसके सभी पहलुओं के लिए संसद में कानून बनाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीगन जीवन को स्कूलों, सेना और कार्यस्थलों सहित हर जगह पर अपनाया जाना चाहिए। उनका संदेश था: पशु-जन और पृथ्वी की हत्या न करें। उन्होंने भोजन के टेबल से पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया और राष्ट्रीय स्तर पर सहायक नीतियां तैयार करने पर जोर दिया, जिसे काफी समर्थन और तालियां मिली।

तीसरे वक्ता एक व्यावसायिक और पर्यावरण चिकित्सा विशेषज्ञ थे। उन्होंने यह कहकर शुरुआत की, "जलवायु पाक-कला स्वास्थ्य और ग्रह के लिए नया प्रचलन है।" उन्होंने कहा कि वीगन जीवन स्वास्थ्य और बच्चों के विकास के लिए सर्वोत्तम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रह का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम क्या खाते हैं और पशु-जन-आधारित आहार स्वास्थ्य और जलवायु संकट दोनों का कारण है। उन्होंने कहा कि पशु-जन मांस उपभोग विभिन्न बीमारियों का कारण है और यह बीमारियों की घटनाओं को बढ़ाता है, लेकिन वीगन आहार से बीमारियों की घटनाओं में कमी आती है। उन्होंने कहा कि जलवायु संबंधी पकवान बहुत सुंदर है, और ग्रीनहाउस गैसों को कम करना भी एक अद्भुत बात है। निष्कर्ष के रूप में, उन्होंने कहा कि हमें वीगन आहार के साथ भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए, जिसके लिए दर्शकों से भारी तालियाँ मिलीं।

गुरुवर!!! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!! शुक्र है आपके आशीर्वाद का, कोरिया में वीगन आबादी उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है, खासकर जेनरेशन एमजेड कहे जाने वाले युवाओं में। हम, कोरियाई दीक्षित लोग, वीगन जीवनशैली को फैलाने के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। गुरुवर!!! मैं हृदय से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें!!! सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के सभी सदस्यों पर ईश्वर का आशीर्वाद और कृपा बना रहे। धन्यवाद, धन्यवाद। कोरिया से बोमी

उत्साही बोमी, आपके देश में हुए क्लाइमेट कॉन्सर्ट और वीगन स्वादिष्ट रात्रिभोज के बारे में अच्छी खबरें साँझा करने के लिए आपको धन्यवाद। यह जानना प्रेरणादायक है कि कोरिया में वीगन जीवन बढ़ रहा है, और इतने सारे प्रभावशाली लोग जलवायु संकट के समाधान के रूप में वीगन जीवन को बढ़ावा दे रहे हैं। कामना है कि यह चलन तेजी से बढ़े और कोरिया जल्द ही पूरी तरह से वीगन बन जाए और दुनिया के लिए एक महान उदाहरण स्थापित करे। कामना है कि आपको और बुद्धिमान कोरिया को बुद्ध की शाश्वत रोशनी का आशीर्वाद मिले, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए कुछ शब्द हैं: “समर्पित बोमी, कोरिया में हुए बड़े वीगन कार्यक्रमों के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगा। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि वहां वीगन जीवन को प्रभावी तरीके से अपनाया और प्रचारित किया जा रहा है। स्वर्ग की समय सीमा से पहले इस ग्रह पर कई लोगों को बचाने की अभी भी उम्मीद है, इसलिए हम हर किसी की मदद करने के लिए अंतिम घंटे तक कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। कृपया अपने देश में इस नेक कार्य का समर्थन करना जारी रखें, और यह जानें कि मैं इस सबसे महत्वपूर्ण प्रयास में मदद करने वाले सभी लोगों के समर्थन के लिए अपनी प्रार्थनाएँ भेज रही हूँ। कामना है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने और इस ग्रह पर सभी प्राणियों के लिए स्थायी शांति और प्रेम के युग का आरंभ करने के लिए सभी आज ही वीगन बनें। मैं कामना करती हूं कि आप और दूरदर्शी कोरियाई लोग बुद्धों के मार्गों से आत्मज्ञान प्राप्त करें।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-05-04
1 दृष्टिकोण
2024-05-03
694 दृष्टिकोण
1:10

लविंग हट नॉनथबुरी थाईलैंड

2024-05-02   402 दृष्टिकोण
2024-05-02
402 दृष्टिकोण
31:30

उल्लेखनीय समाचार

2024-05-02   25 दृष्टिकोण
2024-05-02
25 दृष्टिकोण
2024-05-02
233 दृष्टिकोण
2024-05-02
38 दृष्टिकोण
2024-05-02
998 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड