खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Loving Hut Vegan Restaurant Opens in Tokyo, Japan

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
टोक्यो, जापान एक नए लविंग हट वीगन रेस्तरां का स्वागत करता है! 29 जुलाई, 2023 को टोक्यो के एक आवासीय क्षेत्र में जापान का लविंग हट निशी-निप्पोरी खुला है। लविंग हट वीगन रेस्टोरेंटों का एक अंतरराष्ट्रीय परिवार है, जो सभी के लिए स्वस्थ, स्वादिष्ट और किफायती वीगन भोजन पेश करने के सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के महान दृष्टिकोण से प्रेरित है। हमारे एसोसिएशन के सदस्य एवं इस नए लविंग हट के मालिक ने इस ऊर्जावान अवसर के लिए हमारे परम प्रिय गुरुवर के प्रति सराहना व्यक्त की है।

शुक्र है गुरुवर के आशीर्वाद की कि हम टोक्यो, जापान में लविंग हट खोल सके। हम जापान में वीगन आबादी बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे।

टोक्यो के लविंग हट निशि-निप्पोरी में एक स्टाइलिश माहौल है जो कैज़ुअल ड्रॉप-इन डाइनिंग के लिए एक काउंटर के साथ-साथ एक छत से सुसज्जित है जो ग्राहकों को भोजन का आनंद लेने में सक्षम बनाता है एक पशु-व्यक्ति साथी के साथ। यह नया रेस्तरां स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्वादों के साथ व्यंजनों की हार्दिक और स्वादिष्ट विविधता पेश करता है। मेनू में वीगन सुशी, वीगन ईल बौल, वीगन हैम्बर्गर, ग्लुटन-मुक्त चावल के आटे की मिठाइयाँ और बहुत कुछ शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आइटम प्याज, लहसुन और अन्य तीखी जड़ों से मुक्त होते हैं, और इस प्रकार विभिन्न प्रकार की पृष्ठभूमि से आने वाले भोजनकर्ताओं का स्वागत करते हैं।

मिलनसार ग्राहक मुंह में पानी लाने वाले वीगन व्यंजनों और वीगन जीवन के साथ अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए खुश थे। एक जोड़ी ऑस्ट्रिया से थी। वे पहले लविंग हट, वियना में भोजन कर चुके हैं और वे जापान में छुट्टियों के दौरान इस नए रेस्तरां का दौरा करने आए थे।

यह सच में अच्छा था, और यह सेट भोजन का एक बड़ा सेट था और यह बहुत संतोषजनक और स्वादिष्ट था, खास करके मिसो सूप।

मुझे लगता है कि वीगन जीवन का मुख्य लाभ नैतिक कारणों से है और साथ में पर्यावरणीय कारणों से भी है, इसलिए वीगन आहार पर्यावरण के लिए सबसे बेहतरीन आहार है।

मैं अब जानवर और जानवरों के अन्य उत्पाद भी नहीं खा सकती। क्योंकि इंसान होने के नाते हमें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है, और बहुत सारे अन्य स्वादिष्ट विकल्प हैं, इसलिए हमें इसकी आवश्यकता नहीं है, और उन्हें अपना जीवन जीना चाहिए। और मैं सच में अन्य लोगों को वीगन भोजन आज़माने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हूँ। और ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हम सिर्फ सलाद खाते हैं, लेकिन और भी बहुत कुछ हैं। बस इसे आज़माएं और इंटरनेट पर आपको बहुत सारे अच्छे व्यंजन मिलेंगे, और लविंग हट जैसे वीगन रेस्तरां भी मिलेंगे।

साथ ही, वीगन समुदाय बहुत मददगार है, और वे सभी का स्वागत करते हैं।

अन्य ग्राहकों के पास भी साँझा करने के लिए सकारात्मक अनुभव थे।

यह स्वादिष्ट है! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। लगभग 7 वर्ष पहले, मैं एक वीगन रेस्तरां में गया था जहां का मालिक एक दिलचस्प व्यक्ति थे, और मैंने इसे स्वयं आज़माने का फैसला किया। ख़ैर, इसका फ़ायदा बेशक स्वास्थ्य के लिए है, लेकिन मुझे लगता है कि वीगन के ऐसे फ़ायदे हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

भोजन बहुत स्वादिष्ट था! मैं अब 79 साल का हूं। जब मैं लगभग 74 वर्ष का था, तो एक किताब पढ़ने के बाद मैं वीगन बन गया था। और मैंने सोचा, "ओह, वीगन जीवन अच्छा होना चाहिए। मुझे अब वीगन बनना होगा।” तभी मैंने निर्णय लिया कि मैं अब जानवरों को नहीं खाना चाहता। इसका लाभ सबसे पहले यह हुआ कि मेरे पेट और आंतों की स्थिति बेहतर हो गयी। पहले, मैं अक्सर कब्ज और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से पीड़ित था, लेकिन वीगन आहार बहुत मददगार था।

जब से मैंने वीगन बनना शुरू किया है, मेरी शारीरिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुझे किडनी और हृदय की थोड़ी समस्या थी, लेकिन दर्द चला गया है, इसलिए मैं अब हर दिन आरामदायक जीवन जीने लगी हूं। वीगन बनने के बाद, मैंने सोचा था कि सामान्य परिस्थितियों में खराब पोषण के कारण मैं थक जाऊंगी, लेकिन ऐसा नहीं था। मेरा शरीर बहुत हल्का महसूस करता है, और वास्तव में, मुझे लगता है कि मैं बेहतर हो रही हूं।

वीगन बनें, शांति बनायें!

वीगन बनें, शांति बनायें!

वीगन बनें, शांति बनायें!

बधाई हो, लविंग हट निशि-निप्पोरी, टोक्यो! हमारी गहरी कृतज्ञता सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति, विश्वव्यापी लविंग हट्स के उनके दृष्टिकोण के लिए जो एक करुणामय और शांतिपूर्ण दुनिया की शुरुआत करने में मदद कर रही है। लविंग हट परिवार के इस नए सदस्य को शुभकामनाएं। कामना है कि, बुद्ध की कृपा से मेहनती जापानी लोग जल्द ही जीवन-रक्षक वीगन जीवन शैली को अपनाएं और सभी जीवित प्राणियों के प्रति अपनी दया का उदाहरण पेश करके दुनिया का नेतृत्व करें।
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-05-03
594 दृष्टिकोण
1:10

लविंग हट नॉनथबुरी थाईलैंड

2024-05-02   383 दृष्टिकोण
2024-05-02
383 दृष्टिकोण
31:30

उल्लेखनीय समाचार

2024-05-02   3 दृष्टिकोण
2024-05-02
3 दृष्टिकोण
2024-05-02
224 दृष्टिकोण
2024-05-02
1 दृष्टिकोण
2024-05-02
915 दृष्टिकोण
2024-05-01
786 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड