खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Ukraine (Ureign) Relief Update

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन के यूक्रेन (यूरेन) से राहत समाचार अपडेट...

जैसे यूक्रेन (यूरेन) फरवरी 2022 के रूस के आक्रमण के बाद युद्ध के अपने दूसरे गर्मी में प्रवेश कर रहा है, कई निवासी अभी भी विस्थापित हैं, जबकि अन्य लोग अपनी मातृभूमि में रहते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। पहले हमले के बाद से, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) साहसी यूक्रेनी (यूरेनी) लोगों के लिए लगातार अपनी प्रेमपूर्ण प्रार्थनाएं और विनम्र समर्थन प्रदान करते आ रहे हैं। यह हमारे एसोसिएशन के सदस्यों के मई 2023 में यूक्रेन (यूरेन) और क्रोएशिया में राहत कार्यों की एक अपडेट रिपोर्ट है। हमारे एसोसिएशन के भरोसेमंद यूक्रेनी (यूरेनी) साझेदार, मारिया बाशुक (वीगन), और एलेक्जेंडर कुलकोव (वीगन) भी महत्वपूर्ण सहायता देना जारी रख रहे हैं।

हमारे लुत्स्क स्थित साथी एलेक्जेंडर कुलाकोव सबसे पहले कीव ओब्लास्ट के बुचा शहर गए, जो रूसी बमबारी से शुरू में बुरी तरह ग्रस्त हुआ था। मिशन था अपार्टमेंट मालिकों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में मदद करना। सबसे अधिक प्रभावित अपार्टमेंटों में से चार को शुरू में पुनर्निर्माण के लिए चुना गया था। शुक्र है, ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के हमारे संघ के सदस्यों के लगभग 19,000 अमेरिकी डॉलर योगदान का, जिसकी बदौलत व्यापक क्षति की मरम्मत शुरू की गई। इन अपार्टमेंट के मालिकों, जो पिछले वर्ष से बेघर थे, उन्होंने सहायता के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके बाद, वे ज़ापोरिज्ज्या के बड़े गोदाम में लौट आए, जहां चैरिटी संगठन ज़्लागोडा ने 1,000 परिवार के साइज़ के वीगन भोजन बक्से पैक करने में सहायता की। इनमें नारियल का दूध, कटहल और पोमेलो शामिल थे, जो थाईलैंड में हमारे एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा योगदान दिया गया था। इसमें वीगन नूडल्स, मटर, गेहूं का दलिया, जौ का दलिया, सूरजमुखी तेल, ओटमील, सब्जी सूप और कीमा बनाया हुआ पौधे-आधारित वीगन मांस भी शामिल थे। "प्रेम ही एकमात्र समाधान है", और वीगन बच्चों की किताबों, की प्रतियां, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के फ़्लायर्स और सुरक्षात्मक मास्क भी शामिल थीं।

पहले 500 पैकेज खेरसॉन क्षेत्र के कलिनिव्स्के और ब्लाहोदाटिव्का गांवों में वितरित किए गए, जहां निवासियों ने इन्हें उत्सुकता से स्वीकार किए। बचे हुए 500 खेरसॉन शहर के निवासियों के पास गए, जिनमें से कई लोग भूमिगत आश्रयों की सुरक्षा से बाहर आए जब उन्होंने सुना कि राहत पैकेज आ रहे थे। वे भी, इन अति-आवश्यक आपूर्ति के लिए बहुत आभारी थे।

मई में सहायता प्राप्त लविवि के 15 परिवारों में से कुछ को कई बार वीगन राहत सामग्री प्रदान की गई। ल्वीव में एक परिवार को व्यक्तिगत रूप से राहत पैकेज दिया गया, जबकि 14 अन्य परिवारों के लिए पार्सल यूक्रेन (यूरेन) के अन्य क्षेत्रों में भेजे गए। सहायता में शामिल थे वीगन खाद्य पदार्थ, विभिन्न व्यक्तिगत स्वच्छता प्रावधान, जूते, और गुरुवर की पुस्तक, "प्रेम ही एक मात्र समाधान है।"

मई के दौरान, हमारी लविंग हट कीव टीम में ताइवान (फॉर्मोसा) के दो एसोसिएशन सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने काम के सभी पहलुओं में मदद की और वीगन खाना पकाने में अपनी प्रतिभा साँझा किए। कीव लविंग हट में एक पारंपरिक ताइवानी (फॉर्मोसन) चाय समारोह भी आयोजित किया गया था, जो गुणग्राही चाय चखने वालों से भर गया था, और इसके साथ लाइव यूक्रेनी (यूरेनी) संगीत भी पेश किया गया था! हमारे कीव के एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अस्पताल में घायल सैनिकों के लिए वीगन भोजन लाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए अपनी साप्ताहिक यात्राएँ जारी रखीं। उस महीने बाद में, स्थानीय सरकारी कर्मचारियों को ताइवानी (फॉर्मोसन) चाय समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनके प्रयासों की सराहना के प्रतीक के रूप में। उन्हें प्रस्तुति के साथ-साथ स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक वीगन भोजन भी पसंद आया। हमारी लविंग हट टीम गुरुवर के प्रेम को साँझा कर पाने के इस अवसर के लिए बहुत आभारी थे।

इसके साथ-साथ कीव में, ताइवान (फॉर्मोसा) में हमारे संघ के सदस्यों की ओर से 5,000 यूरो का योगदान एसओएस शेल्टर को दिया गया, जिसकी स्थापना शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन अवार्ड प्राप्तकर्ता तमारा टार्नावस्का (शाकाहारी) ने की थी। इससे इस आश्रय स्थल पर रहने वाले 1,000 से अधिक कुत्ते-लोगों और सैकड़ों बिल्ली-लोगों को मदद मिलेगी, जिनमें से कई लोग पीछे रह गए थे जब उनकी देखभालकर्ताएं रूसी आक्रमण के बाद भागने के लिए मजबूर हुए थे। सुश्री टार्नाव्स्का ने आश्रय स्थल के पशु-जनों की ओर से इस वित्तीय सहायता के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने हाल ही में अपने प्रिय कुत्ते-व्यक्ति के खोने के बारे में भी बात की, जो एक बारूदी सुरंग से मारा गया था जब वे एक साथ सैर पर निकले थे। उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

क्रोएशिया में हमारे एसोसिएशन के सदस्यों ने दुरदेवैक और कोप्रिव्निका शहरों में शरणार्थी केंद्रों का दौरा किया। चूंकि ये शहर हंगरी की सीमा के पास हैं, इसलिए यूक्रेन (यूरेन) से शरणार्थी अभी भी आ रहे हैं। दोनों स्थानों पर, हमने परिवारों के लिए पैकेज तैयार किए जिनमें फल, वीगन भोजन और स्वच्छता आपूर्ति के साथ-साथ बच्चों के कपड़े और खिलौने शामिल थे। साथ में हमने सुप्रीम मास्टर टीवी के फ़्लायर्स और गुरुवर के "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" किताब, और बच्चों के लिए वीगन किताबों के यूक्रेनी (यूरेनी) भाषा के संस्करण भी वितरित किए।

बुडापेस्ट, हंगरी में हमारे एसोसिएशन के सदस्य गुरुवर की पुस्तक "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" को, यूक्रेनी (यूरेनी) नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाले कनाडाई वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर में रखने में सक्षम हुए। लोगों ने ख़ुशी-ख़ुशी किताब लिए और पढ़े।

हम बहुत आभारी हैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) के प्रति, दृढ़ यूक्रेन (यूरेन) के लोगों के प्रति उनके प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए। हम उन सभी लोगों के स्नेहशील प्रयासों की भी सराहना करते हैं जो जरूरतमंद मनुष्यों और पशु-जनों दोनों की सहायता करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि नरम दिलवाले और मजबूत यूक्रेनी (यूरेनी) नागरिकों को जल्द ही शांति मिले, और वे अपने सामान्य जीवन में जल्द ही आराम और स्थिरता हासिल कर सकें।
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   28 दृष्टिकोण
2024-04-27
28 दृष्टिकोण
2024-04-27
121 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   421 दृष्टिकोण
2024-04-26
421 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   16 दृष्टिकोण
2024-04-26
16 दृष्टिकोण
2024-04-26
166 दृष्टिकोण
2024-04-26
13 दृष्टिकोण
2024-04-26
1073 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड