खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing the Message About the Coming Disasters if Humans Don't Make a U-turn in Time

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास नीदरलैंड में हेलेना से एक दिल की बात है:

प्रिय गुरुवर, 14 अप्रैल, 2023 का मेरा ध्यान एक डरावनी फिल्म देखने जैसा था! मैं इसे आपके साथ, और सबसे बढ़कर दुनिया के साथ साँझा करना चाहती हूं, यह पुष्टि करने के लिए कि आने वाली आपदाओं के बारे में आपके संदेशें सच हैं, यदि मनुष्य यू-टर्न नहीं करते हैं तो! यह आंतरिक दृष्टि एक नारंगी/भूरे रंग के भूस्खलन से शुरू हुई जो एक पहाड़ी से नीचे जा रही थी। फिर, मैंने पीली/भूरी बाढ़ देखी जिसके बाद कई अन्य प्रकार की आपदाएँ आईं जिनसे दुनिया पहले से ही परिचित है। मैंने कोई इंसान नहीं देखा, केवल पानी में तैरते हुए फर्नीचर और मलवे देखे। तभी मेरी नज़र एक ताज़े कटे हुए पेड़ पर पड़ी। यह अभी भी स्वस्थ और पत्तेदार था। इसका तना अभी भी जीवित था जब एक आदमी इसे खींचकर ले जा रहा था। मैंने देखा कि वह असहाय, निराशाजनक रूप से अपनी बाहें फैलाकर रो रहा था और पूछ रहा था, "क्यों?!" मनुष्य को इस सब के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था क्योंकि वह प्रकृति से पूरी तरह से वियोजित था। अचानक, एक छोटा सा जंगल बड़े पैमाने पर और लंबा होने लगा और कुछ ही सेकंड में विस्तारित हो गया। मैंने पहले कभी पेड़-पौधों को इस तरह जीवित नहीं देखा। वे साँस ले रहे थे और जीवन से भरपूर थे, बहुत शक्तिशाली थे और क्रोधित भी थे। फिर, जंगल समुद्र की तरह लहरें बनाते हुए आगे बढ़ा, अपने रास्ते में आने वाले इंसानों को तब तक निगलता रहा जब तक कि आखिरी इंसान भी ख़त्म नहीं हो गया। और, मैंने मनुष्यों को पटाखों की तरह विस्फोट होते देखा, और इसके बाद वे कोई निशान भी न छोड़े गायब हो गए। मैं यह नहीं देख सकी कि वास्तव में विस्फोटों का कारण क्या था। ये बस अचानक ही घटित हुए थे।

प्रिय गुरुवर, जब भी मैं भोजन से पहले सब्ज़ी और फल, पौधों/पेड़ों को धन्यवाद देने के लिए अपनी आँखें बंद करती थी, मुझे उस पेड़ के लिए रोना आता था। यह देखना बहुत ही दर्दनाक दृश्य था। मैं कल्पना कर सकती हूं कि वर्षावनों में और जंगल की आग के दौरान यह उन लोगों के लिए कितना दर्दनाक रहा होगा। पशु-लोगों के जीवन और उनके आवास खोने के बारे में तो बात ही छोड़िए। मुझे आशा है कि प्रकृति और पशु-लोगों के प्रति सभी क्रूरता जल्द ही समाप्त हो जाए! यह सचमुच इस तरह नहीं चल सकता! जब भी मुझे उस पेड़ का दर्दनाक, आंसू भरा चेहरा याद आता है तो मुझे रोना आता है। इससे अभी भी मेरा दिल दुखता है। मैं आपके दैनिक दर्द को समझ सकती हूं क्योंकि आप हमारी दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है उन्हें हमसे ज्यादा देखते और महसूस करते हैं। इस डरावने शुद्धिकरण के समय के दौरान मैं आपके मार्गदर्शन और संरक्षण में रहकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं। आपके सभी आशीर्वादों के लिए आपको धन्यवाद, प्रिय गुरुवर! अपना अच्छा ख्याल रखें! सदैव आभारी और प्रेम के साथ, नीदरलैंड से हेलेना

सहानुभूतिपूर्ण हेलेना, आज हमारी दुनिया के आगे जो दुर्दशा है, आपकी आंतरिक दृष्टि इसके लिए एक उपयुक्त चेतावनी है। हम इस अनिवार्य अनुस्मारक की सराहना करते हैं। गुरुवर इस मामले पर अपनी अनमोल अंतर्दृष्टि साँझा करते हैं:

"बुद्धिमान हेलेना, स्वर्ग ने मनुष्यों को पश्चाताप करने के कई मौके दिए हैं, फिर भी कई लोग अभी भी अज्ञानता में रहना पसंद करते हैं। जब भी मैं निस्सहाय और कोमल पशु-जनों पर होने वाली क्रूरता के बारे में सुनती हूं तो मेरा दिल पीड़ा से दुखता है। सभी साथी दीक्षित-जनों को लगन से अभ्यास करना चाहिए और हमारे प्यारे पशु मित्रों की मदद करने के लिए आंतरिक ज्ञान की खोज करनी चाहिए। कामना है कि आप और नीदरलैंड के नवोन्मेषी लोग, प्रकृति की हरी-भरी हरियाली के बीच एक सद्भावपूर्ण जीवन से धन्य हों। कृपया अपने आँसू पोंछे और विश्व के परिवर्तन के लिए प्रार्थना करना जारी रखें। मैं आपको बहुत प्यार करती हूँ हेलेना, दूर से सुकूनदायक आलिंगन के साथ।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
1:35

Animal-People Protect Us by Radiating Pure Love

2024-04-27   28 दृष्टिकोण
2024-04-27
28 दृष्टिकोण
2024-04-27
121 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   421 दृष्टिकोण
2024-04-26
421 दृष्टिकोण
32:00

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-26   16 दृष्टिकोण
2024-04-26
16 दृष्टिकोण
2024-04-26
166 दृष्टिकोण
2024-04-26
13 दृष्टिकोण
2024-04-26
1073 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड