खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

स्वर्ग परोपकारी वीगन पथ पर चलने वालों की सहायता करता है

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

रूसी लोग, या ये रूसी जो इस प्रणाली में सहभागी हैं या इसे प्रोत्साहित करते हैं, वे क्यों रूस को दुनिया और इतिहास में ऐसी शैतानी नाम देना चाहेंगे? (जी हां जी।) कोई फिर से रूसियों पर कैसे भरोसा कर सकता है? कोई भी रूसी पर? (हाँ जी।) यह लोगों को रूसि लोगों से डराता है, और रूसी लोगों पर अविश्वास और घृणा करवाता है। और यह भयानक है। अच्छे रूसियों के लिए यह उचित नहीं है। […]

यदि यूके अब आर्थिक मंदी में है, एक तरह की, नई स्थिति में बसने की कोशिश कर रहा है, और युद्ध और उस सब के साथ, मुझे लगता है कि यूके को निश्चित रूप से यूरोपीय संघ में फिर से शामिल होना चाहिए, क्योंकि तब यह उसे और भी मजबूत बना देगा किसी भी युद्ध की सूरत में भी। (जी हाँ, मास्टर। यह सही है, मास्टर।) […]

(कुछ दिन पहले सोमवार को लंदन में एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसकी आवाज किसी बड़े धमाके जैसी थी। कुछ लोगों ने प्रकाश की एक विशाल चमक और रात के आकाश में धुएं का गुबार उठते देखा। रिपोर्टों का कहना है कि आग के कोई संकेत नहीं थे और न ही विस्फोट के कोई संकेत थे कि यह गड़गड़ाहट और बिजली के कारण हो सके। दूसरों का कहना है कि यह उल्कापिंड हो सकता है। अजीब है कि यह "विस्फोट" लगभग कैसे शून्य में फीका हो गया था।)

बिजली और गड़गड़ाहट एक बड़ा विस्फोट नहीं कर सकते, धुएं का एक बड़ा ढेर और जैसे विशाल प्रकाश। […] यदि आप मुझसे पूछें, मुझे खुशी है कि यह लगभग शून्य हो गया है। (ओह।) इसमें दखल दिया गया है। […]

यदि आप आगे जानना चाहते हैं, तो कम से कम 533 लोगों की मौत, और कई अन्य को चोट लगी और अन्य को नुकसान हुआ। (ओह! हे भगवान! भयानक।) लेकिन जो हुआ, ऐसा नहीं कि कुछ नहीं हुआ। (हाँ जी। भगवान का शुक्र है।) और हमें स्वर्ग का धन्यवाद करना चाहिए, उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। […]

यह यहाँ लिखा है। […] "इस साल 29 नवंबर," मैंने यहां लिखा था, "क्षुद्रग्रह," हे भगवान, "लंदन से टकराएगा। (वाह।) 533 लोग मारे जाएंगे और अधिक घायल होंगे। (वाह।) और यह शाही परिवार आदि को भी प्रभावित करेगा। (वाह।) मैंने इसे कई हफ्ते पहले लिखा था। […]

Host: बुधवार, 30 नवंबर, 2022 को, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन), ने सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों के साथ एक सम्मेलन के दौरान, कृपापूर्वक उनकी सलामती की जाँच की, यूरेन (यूक्रेन) और यूनाइटेड किंगडम से संबंधित हाल के खबरों से आ रहे सवालों के जवाब भी दिए।

(यूरेन (यूक्रेन) की प्रथम महिला, ओलेना ज़ेलेंस्का ने यूके से आग्रह किया है दुनिया को एकजुट करने और यूरेन (यूक्रेन) में युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए।) हाँ जी। (वह यूरेन (यूक्रेन) की पीड़ा की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध में यूके की पीड़ा से कर रही है।)

हाँ जी। यह सच है। यह सच है। केवल यूके ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों ने सच में युद्ध से भयानक, भयानक, भयानक तबाही का अनुभव किया है - (जी हां, गुरुवर।) इतने दशक, और ये सभी शताब्दियाँ में भी। बात बस इतनी है कि बहुत पहले हमारे पास आज की तरह इतना पत्राचार नहीं था। बहुत पहले की तुलना में आज सूचना प्राप्त करना आसान है - उदाहरण के लिए, प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान। अन्यथा, युद्ध हमेशा भयानक, भयानक होता है। (हां जी, गुरुवर।)

और मुझे आशा है कि पूरी दुनिया सच में यूरेन की मदद करेगी ... अर्थात यूक्रेन, बेशक, उनकी शांति वापस पाने के लिए, क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वे बस इतना करते हैं कि दुनिया को अपने शांतिपूर्ण और विनम्र तरीके से खिलाने के लिए बस अन्न उगाते हैं। वे इसके हकदार नहीं हैं। यह भयानक है।

जब भी मैं युद्ध के दौरान यूरेन (यूक्रेन) की पीड़ा के बारे में कुछ समाचार पढ़ती हूं, ओह, मैं बहुत रोती हूं, मैं बहुत रोती हूं। मैंने ईश्वर से कहा, "मैं पशु-लोगों और लोगों की पीड़ा के कारण अब और नहीं रो सकती।" लेकिन मैं अभी फिर से रोई, मैं अभी कुछ समय पहले ही रोई। शायद, 20 मिनट पहले भी, मेरे आपको फोन करने से पहले। मैं खुद को रोक नहीं सकती। मैं रोने से रोक नहीं सकती। मेरे दिल में इतना दर्द है, इतना दर्द है, इतना दर्द है। मुझे नहीं पता कि हम किस तरह की दुनिया में रहते हैं जिसे ऐसा होना पड़े। क्यों?

हे भगवान, युद्ध पर इतना पैसा खर्च किया गया है - कि यह सारा पैसा दुनिया के सभी लोगों की मदद कर सकता है, और किसी को कभी भूखा रहना नहीं पड़ेगा, या कोई भी पीड़ा भोगना नहीं पड़ेगा। हम सभी के लिए घर भी बना सकते हैं और उन्हें उनकी जरूरत का सारा खाना भी दे सकते हैं। उन्हें जो कुछ भी चाहिए सब कुछ - मेरा मतलब आधारभूत चीजें। (जी हां, गुरुवर। हम समझते हैं।) विलासिता या अन्य कुछ होना जरुरी नहीं है, लेकिन उनके पास एक घर और उनके टेबल पर खाना हो सकता है।(हाँ।) और अब, यह सारा पैसा सिर्फ लोगों को मारने, किसी को पीड़ा देने के लिए खर्च किया जा रहा है। यहां तक की महिलाओं और बच्चों को भी। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह दुनिया अजीब है, अजीब दुनिया। हे भगवान।

(उन्होंने यह भी कहा कि रूस उनके देश में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए व्यवस्थित हिंसा, बलात्कार और यातना ले आया है।)

" Media Report from Sky News Nov. 28, 2022 Olena (f): और हमारे लिए यह भी समझना महत्वपूर्ण है कि यौन संबंधी अपराध केवल हिंसा या धमकी देने के बारे में नहीं हैं। वास्तव में, यह एक अन्य उपकरण है जिसका उपयोग वे अपने हथियार के रूप में कर रहे हैं। इस युद्ध में उनके शस्त्रागार में यह उनका एक और हथियार है। इसलिए वे इसका व्यवस्थित और खुले तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वे इस बारे में बहुत खुले हैं। इसलिए इसे युद्ध अपराध के रूप में पहचानना और सभी अपराधियों को जवाबदेही के दायरे में लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। "

" Courtesy of UK Parliament Nov. 29, 2022 Olena (f): रूसी आक्रमणकारियों द्वारा बलात्कार की गई सबसे छोटी लड़की चार साल की थी, सबसे वृद्ध उत्तरजीवी 85 वर्ष की थी। ये वे पीड़ित हैं जिन्हें हम जानते हैं। कितने पीड़ितों होंगे जिनके बारे में हम अभी भी नहीं जानते हैं? "

(इस तरह का क्रूर, बुरा व्यवहार पूरे रूस की प्रतिष्ठा को बहुत ही बुरा बनाता है।) आप सही कह रहे हो। सही कह रहे हो। इस बारे में कुछ मैंने भी पढ़ा है। साथ ही, इस में कहा गया है कि रूसी सैनिक, वे इसके बारे में बहुत खुले हैं। यहां तक कि वे अपनी पत्नियों को वहां की महिला और बच्चों के साथ बलात्कार की व्यवस्था के बारे में बताते हैं और महिलाओं ने इसे रोका भी नहीं, उन्होंने यह नहीं कहा "ऐसा मत करो, ऐसा मत करो।" एक महिला होकर महिला से, ऐसा कैसे कर सकते हैं? वे कहते हैं, "ठीक है, आप यह कर सकते हैं। बस मुझे मत बताओ," मतलब उन्हें मत बताओ। रूसी पत्नी को मत बताना। इसका मतलब है, एक तरह से उत्साह बढ़ाना।

" Media Report from The Telegraph Apr. 13, 2022 Wife: तुम वहाँ जी यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करो और मुझे कुछ नहीं बताओ। तुम समझे?

Husband: हाँ जी। बलात्कार करके कुछ नहीं बताना?

Wife: हां, ताकि मुझे कुछ पता न चले।

Husband: क्या मैं कर सकता हूं? हाँ जी?

Wife: हां, अनुमति है, लेकिन सुरक्षा का उपयोग करो।

Husband: हाँ जी। "

एक महिला दूसरी महिला के लिए ऐसा कैसे हो सकती है? मान लीजिए कि वह खुद, इन सैनिकों की रूसी पत्नी, उनके के साथ बलात्कार और अत्याचार किया जा रहा हो, या उनके बच्चों या उनके बेटों के साथ बलात्कार, दुस्र्पयोग और अत्याचार किया जा रहा हो - तो उन्हें कैसा लगेगा? (जी हां, गुरुवर।) मुझे नहीं पता कि रूसी क्यों... मुझे नहीं लगता कि सभी रूसी लोग ऐसे हैं, यह पक्का है। और शायद ये केवल वे हैं जिन्हें इतना बुद्धि भ्रष्ट किया गया है या अपने मन में बहुत दुष्ट हैं। नहीं तो कोई ऐसा नहीं कर सकता।

रूसी लोग, या ये रूसी जो इस प्रणाली में सहभागी हैं या इसे प्रोत्साहित करते हैं, वे क्यों रूस को दुनिया और इतिहास में ऐसी शैतानी नाम देना चाहेंगे? (जी हां जी।) कोई फिर से रूसियों पर कैसे भरोसा कर सकता है? कोई भी रूसी पर? (हाँ जी।) यह लोगों को रूसि लोगों से डराता है, और रूसी लोगों पर अविश्वास और घृणा करवाता है। और यह भयानक है। अच्छे रूसियों के लिए यह उचित नहीं है। (हां जी, गुरुवर।)

ओह, मुझे नहीं पता कि अब और क्या कहना है। यह भयानक है। स्वयं एक महिला होकर, मुझे यह सुननकर भयानक लगता है - कि कुछ रूसी महिलाएँ इसका समर्थन भी करती हैं या इसे हतोत्साहित नहीं करती हैं। (हां, गुरुवर।) इन रूसियों की तरह, वे अपना चेहरा ऊपर उठाकर कैसे दूसरे लोगों से नजर मिलाते हैं, या खुद से आईने में कैसे नजर मिलाते हैं, वे किस तरह के राक्षस बन गए हैं, और अपने देश में दूसरों को प्रभावित करके अपने देश को एक ऐसा राक्षसी राष्ट्र बना रहे हैं जिससे पूरे ग्रह के नागरिक घृणा करते हैं? वह, मुझे समझ नहीं आता - वे ऐसा कैसे करना चाहते हैं और क्यों। (हां जी, गुरुवर।)

वे इस तरह के शैतानी युद्ध और ऐसी क्रूर व्यवस्था का समर्थन कैसे कर सकते हैं? और टीवी पर भी - उनके खुद के टीवी पर और वह सब, इस प्रकार की चीजों का समर्थन करना और अधिक हिंसा का समर्थन करना। बाप रे बाप। क्या देश है, क्या व्यवस्था है, क्या सरकार है! ओह, यह सच में, सच में अकल्पनीय है!

कुछ और है? (जी हां जी। जी हां, गुरुवर।) मुझे बताओ। (लोगों ने वेल्स की राजकुमारी - राजकुमारी कैथरीन की आलोचना की है - यूके की वर्तमान आर्थिक कठिनाइयों के दौरान एक राजकीय भोज में £14,000 मूल्य का महंगा हीरे का ब्रोच पहनने के लिए। कुछ ने कहा कि उन्हें यह एक योग्य चैरिटी को दान कर देना चाहिए था।)

मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या सोचते हैं। वह भविष्य की ग्रेट ब्रिटेन की महारानी हैं - क्या उन्हें वॉलमार्ट से पहनना चाहिए था? (अरे नहीं, गुरुवर।) और वह एक राजकीय रात्रि भोज है, और राजा चार्ल्स III के लिए पहला राजकीय रात्रि भोज। और उनके यहां दूसरे देशों के मेहमान आ रहे हैं, जैसे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति? (जी हाँ।) लोग ऐसे ही हैं। मेरा मतलब है, शायद यह उनके परिवार, या उनके दोस्तों या उनके रिश्तेदारों की विरासत है जिसने उन्हें यह दिया हो। और यह राजा चार्ल्स III के लिए पहला भोज है, इसलिए निश्चित रूप से, वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे अच्छा दिखना चाहती हैं। (हां, गुरुवर।)

और हर देश में अमीर लोग और गरीब लोग हैं। आप इसमें रोक नहीं सकते, जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया था - यह सब विनाशकारी युद्ध और हत्या पर हो रहे खर्च के बारे में। और भले ही इंग्लैंड ने युद्ध न किया हो, लेकिन अन्य देशों के युद्ध ने भी यूके को शामिल किया है, तो उन्हें भी उस पर, युद्धों पर बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है - प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही। (हां जी, गुरुवर।)

लेकिन इंग्लैंड की प्रणाली में वे वास्तव में लोगों की देखभाल करते हैं, जहां तक ​​मुझे पता है, जैसे अगर किसी परिवार में समस्याएं हैं और बच्चों की अच्छी देखभाल नहीं की जा रही है, तो वे बच्चों की देखभाल करते हैं। (हाँ जी।) और अगर माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं करते हैं, तो बच्चे रानी के बच्चों की तरह होंगे, सरकार देखभाल करेगी, घरों के लिए भुगतान करेगी, उनके स्कूल के लिए, उनके कॉलेज के लिए और बच्चों की जरूरत के सभी खर्चों के लिए जब तक वे बड़े नहीं हो जाते और उनके पास नौकरी नहीं होती या वे अपना खुद का पैसा नहीं कमाते हैं। (हां जी, गुरुवर।) यह बहुत अच्छा सिस्टम है। […]

वेल्स की राजकुमारी, कैथरीन, भले ही वह उस ब्रोच को किसी चैरिटी के लिए दान कर दें, यह बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा। (हाँ जी, सच में।) यहां तक कि अगर वह अपना सब कुछ दान करके राजकीय भोज में जाने के लिए, मुझे माफ करें, अगर सिर्फ पजामा पहनती हैं, तो अभी भी यह पूरे देश की मदद नहीं करेगा, यह लंबे समय तक नहीं टिकेगा। (हां जी, गुरुवर।) पूरे समाज को व्यवस्थाओं को बदलना होगा। (हाँ जी।) और पूरे देश के नागरिकों को मदद के लिए आगे आना होगा। (हां जी, गुरुवर।)

और वेल्स की राजकुमारी, ग्रेट ब्रिटेन की भावी रानी, ​​ जो वह पहनती हैं सो पहनती हैं। (हाँ जी।) खासतौर पर महमानों वाले डिनर में। उन्होंने किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को आमंत्रित किया है। मुझे लगता है कि… (हाँ जी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति वहाँ जी थे।) हाँ जी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति। उन्हें इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, जिसका अर्थ है अंग्रेजी लोगों - ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व। यह एक महान देश है। उनका दौलत है, उनका आदर्श है, उनकी परंपरा है। (हाँ जी हाँ।)

यदि वे एक राजकुमारी चाहते हैं, तो उन्हें उनके साथ एक राजकुमारी की तरह व्यवहार करना चाहिए, और उन्हें एक राजकुमारी के रूप में अपना कर्तव्य निभाने देना चाहिए, और उन्हें वेल्स की राजकुमारी और ग्रेट ब्रिटेन की भावी रानी के रूप में प्रतिनिधित्व करना चाहिए। (सच में, गुरुवर। हाँ जी, गुरुवर।) बहुत सारे लोगों के पास उनसे कहीं ज्यादा पैसा है। (हाँ जी सही है।) और वे अधिक पहनते हैं और उनके पास वेल्स की राजकुमारी की तुलना में अधिक भव्य विलासिता है, और वे कैसे उनकी आलोचना नहीं करते हैं? आप सभी अमीर लोगों की आलोचना नहीं कर सकते। वे अमीर हैं क्योंकि शायद उन्हें अपने माता-पिता से कुछ विरासत में मिला है या वे कड़ी मेहनत करते हैं या वे चतुर हैं। (हां जी, गुरुवर।)

आप अकेले राजकुमारी को दोष नहीं दे सकते। यदि वे राजशाही चाहते हैं, तो उन्हें राजशाही को राजशाही के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करने देना चाहिए। (हां जी, गुरुवर।) महिमा के साथ, वैभव के साथ, सभी पारंपरिक प्रणालियों के साथ। जैसे विशेष वस्त्र पहनना, विशेष ताज पहनना, यहाँ जी तक कि हीरे-जवाहरात भी पहनना - जिस पर सभी बहुमूल्य रत्न जड़े होते हैं। (जी हाँ।) या उनके हाथों पर या उनके कपड़ों पर, चाहे वे कुछ भी करें। यही आदर्श और परंपरा उनके लिए छोड़ा गया है। (सही है। हां जी, गुरुवर।) वे बस इसे जारी रख रहे हैं। […]

यही बात है। लोग भूल जाते हैं कि इंग्लैंड अभी भी एक बहुत ही स्वतंत्र देश है। (हाँ जी।) और बहुत से लोग इंग्लैंड में भी प्रवास करना चाहते हैं। (हाँ जी।) लेकिन यह इतना आसान नहीं है, अवश्य ही उन्हें अपना आदर्श और वह सब दिखाना पड़ता है। लेकिन दुर्भाग्य से, हम ज्यादातर चीजों को हल्के में लेते हैं। पुराने समय में, अगर कोई राजा और रानी पर इस तरह अंडे फेंकता है, तो उनका सर हमेशा के लिए छुट्टी पर चला जाएगा। (हां जी, गुरुवर।) और उनका शरीर कहीं और चला जाएगा। (हां जी, गुरुवर।) और यहां तक ​​कि वेल्स की राजकुमारी की इस तरह आलोचना करने के लिए भी, वे कम से कम जेल में होते - हमेशा के लिए, या एक लंबे समय के लिए। (हां जी, गुरुवर।)

इंग्लैंड एक बहुत, बहुत अच्छा देश है, बहुत ही लोकतांत्रिक देश है। बेशक, हममें कमियां हैं हर जगह, हर सरकार में, हर व्यवस्था में कमियां हैं - सिर्फ इसलिए कि हमारे पास आत्मज्ञान की कमी है। (समझे, गुरुवर।) हमें केवल प्रबुद्ध नेताओं और सरकारों की आवश्यकता है। (हाँ जी।) राजकुमारी से गहने छीनकर किसी गरीब को देने की जरूरत नहीं है। गरीब लोग, हमारे पास हमेशा रहेंगे। यह सिर्फ इतना है कि समाज में व्यवस्था को बदलना होगा ताकि सभी की सभी जरूरतों, बुनियादी जरूरतों को पूरा करके सभी को खुश किया जा सके। लेकिन सरकार को सिर्फ गरीब लोगों का ही नहीं, बल्कि बहुत सी बातों का भी ध्यान रखना होता है प्रवासियों, युद्ध, शरणार्थियों का। और महामारी का भी। (हां जी, गुरुवर।)

यह सारा दोष सरकार या राजकुमारी का नहीं है। दुनिया के सभी लोगों को एक अधिक परोपकारी जीवन, अधिक करुणामय जीवनशैली में बदलना होगा। तब हमारे पास गरीबी नहीं होगी। तब हमारे पास समस्याएं नहीं होगी। तब हमारे पास कोई युद्ध या महामारी नहीं होंगे। (जी हां, गुरुवर। समझे, गुरुवर।) और इंग्लैंड जैसे महान देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजकुमारी को उनके पास जो है वह पहनना चाहिए। (हां जी, गुरुवर।)

आप देखते हैं, उदाहरण के लिए, यहां तक कि कुछ लोग जो गरीब हैं, लेकिन शादी के समय में, शादी के दिन, दुल्हन हमेशा कुछ सुंदर पहनती हैं और सस्ती नहीं - (ओह, हाँ जी, सच में। हाँ जी।) उन्हें सबसे अच्छा दिखने के लिए, चाहे कुछ भी हो। (हां जी, गुरुवर।) क्योंकि लोग शादी की पार्टी में आते हैं और उन्हें कुछ उपहार और कुछ पैसे भी देते हैं (जी हां, गुरुवर।)

हमें वही पहनना चाहिए जो हम खरिद सकते हैं, जो हमारे पास है। (हाँ जी।) ऐसा नहीं है कि पूरे देश को, सभी अमीर लोगों को अपना सब कुछ दे देना पड़े, ताकि पूरा देश गरीब दिखे। क्या वह अच्छा है? (नहीं, गुरुवर। नहीं।) यहां तक ​​​​कि अगर राजकुमारी सब कुछ दान करती भी हैं, तो मैंने आपको पहले ही कहा है, अगर समाज पूरी तरह से नहीं बदलता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यदि मनुष्य ग्रह पर प्राणियों में अधिक उदार, महान जाति के रुप में नहीं बदलते हैं। (जी हां, गुरुवर। समझें।)

लेकिन राजा चार्ल्स III पहले से ही बहुत सहिष्णु राजा हैं। (हाँ जी।) इन अंडा फेंकने वाले लोगों के लिए उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अंडे रखने से मना किया जाए। बस इतना ही। (हाँ जी।) और जैसे, उनसे कोई सौ मीटर की दूरी पर रहें। हे भगवान, पुराने समय में, वे खत्म हो गए होते - (हाँ जी।) ये लोग, अंडे फेंकने वाले लोग खत्म हो जाते। (हां मास्टर।) […]

यदि वे अर्थव्यवस्था की मंदी को लेकर राजा से नाराज़ हैं, तो उन्हें इसके बजाय सब्जियां फेंक देनी चाहिए। लेकिन अगर वे पहले से ही अंडे खरिद सकते हैं, तो इसका मतलब है कि उनकी हालत खराब नहीं है। (जी हां, गुरुवर।) उतना खराब हालत नहीं है। प्रसिद्ध और अमीर लोगों के साथ व्यवहार करने के तरीके के बारे में कुछ लोगों की अलग-अलग अवधारणाएँ हैं। (सही।)

मुझसे मत पूछो। मैं बाहर जाकर किसी पर अंडे फेंकने के बारे में कभी नहीं सोचूंगी, राजा की तो बात ही छोड़ो। क्योंकि अगर उन्हें गुस्सा आया तो वह मुझे मार भी सकता है। मैं ऐसा किस कारण से करूंगा? (जी हाँ।) किस कारण से? क्योंकि इंग्लैंड अभी भी एक बहुत अच्छा देश है। (जी हां, गुरुवर। हां जी।) यह बहुत, बहुत, बहुत अच्छा देश है। बहुत आज़ाद देश। और राजा कोई भी हो, यह अभी भी बहुत अच्छा देश है। इसलिए, लोगों को इसकी सराहना करनी चाहिए और इंग्लैंड की राजशाही के प्रति अधिक सम्मान रखना चाहिए। (हां जी, गुरुवर।) हाँ जी। यह मेरी विनम्र, सामान्य नागरिक की राय है।

मुझे उम्मीद है कि जब मैं बाहर जाऊं तो लोग मुझ पर अंडे नहीं फेंकेंगे क्योंकि मैं इस तरह सच कहती हूं। यदि वे कुछ फेंकते हैं, तो कृपया सब्जियां फेंकें ताकि मैं उन्हें उठाकर घर ले जा सकूं, और उन्हें धो सकूं और फिर मुझे कुछ खरीदना नहीं पड़ेगा। क्योंकि अगर आप अंडे फेंकते हैं, तो यह खत्म हो जाता है। आप अंडे नहीं उठा सकते। (हाँ जी सच।) (जी हाँ।) कोई उठा नहीं सकता। यहाँ तक कि राजा के सारे लोग भी अंडे एक साथ नहीं रख सकते। मैं तो बिल्कुल नहीं उठाउंगी, क्योंकि मैं वीगन हूँ। (हां जी, गुरुवर।) […] यह एक हास्यास्पद बात है। कम से कम यह मुझे थोड़ा हंसाता है।

और क्या? (जी गुरुवर।) मुझे बताओ। (कुछ लोग सोचते हैं कि बेहतर आर्थिक स्थिरता के लिए यूके को यूरोपीय संघ के एकल बाजार में फिर से शामिल होना चाहिए। गुरुवर इस बारे में क्या सोचते हैं - यूके का यूरोपीय संघ में फिर से जुड़ना?)

मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है। (आह, हाँ जी। ओह।) मुझे लगता है कि यूरोपीय संघ कई अच्छे काम कर रहे हैं, और वे इसके बारे में स्पष्ट हैं। मेरा मतलब है, कुछ देश शायद नहीं, लेकिन उनमें से अधिकतर ठीक हैं। वे लोकतंत्र को महत्व देते हैं, वे लोकतांत्रिक देशों की मदद कर रहे हैं, उदाहरण के लिए यूक्रेन (यूरेन), और वे दुनिया में हर जगह मदद, दान और योगदान भेजते हैं जहां इसकी आवश्यकता हो। (जी हां जी। जी हां, गुरुवर।)

और अगर यूके अब आर्थिक मंदी में है, किसी तरह की, नई स्थिति में स्थिर होने की कोशिश कर रहा है, और युद्ध और अन्य सभी के बीच, तो मुझे लगता है कि यूके को निश्चित रूप से यूरोपीय संघ में फिर से शामिल होना चाहिए, क्योंकि तब यह उन्हें मजबूत बना देगा किसी भी युद्ध के सामने में भी। (जी हां, गुरुवर। यह सही है, गुरुवर।)

और कई देशों के बीच - यूरोपीय संघ और यूके के बीच उनकी ज़रूरत की किसी भी चीज़ का परिवहन भी आसान होगा। क्योंकि ब्रेक्सिट की शुरुआत में, मैंने समाचारों में देखा कि ब्रेक्सिट के नए कानून के कारण कई ट्रकों को सीमा पार करने में कठिनाई हुई। जैसे, आपको यह करना होगा, आपको वह करना होगा, ताकि भोजन का परिवहन किया जा सके, और वह सब। और कई चीजें जो शायद नौकरशाही के लिए बहुत लंबा इंतजार करने के कारण सड़ भी जाती हैं। (समझें, गुरुवर। हाँ जी, गुरुवर।) चेकिंग और पासपोर्ट, और यह सब चीजें। पहले इसकी कोई जरूरत नहीं थी। (हां जी, गुरुवर।) साथ ही, व्यापार करना और वस्तुओं और चीजों का आदान-प्रदान करना आसान है।

" Media Report from Voice of America Jan. 25, 2021 Reporter (m): ब्रेक्सिट सीमा जांच, कागजी कार्रवाई, देरी और लागत लेकर आया है। कई निर्यात फर्मों ने इस महीने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Allan Miller (m): जब तक सरकार कुछ नहीं करती, इनमें से बहुत सारे व्यवसाय खत्म हो जाएंगे, वे समाप्त हो जाएंगे।

Reporter (m): अन्य क्षेत्रों ने महत्वपूर्ण व्यवधान की चेतावनी दी है। नए कर नियमों ने कुछ यूरोपीय खुदरा विक्रेताओं को ब्रिटिश ग्राहकों को बिक्री बंद करने के लिए प्रेरित किया है। इस बीच कुछ शिपिंग फर्मों ने अपने क्रॉस-चैनल संचालन को रोक दिया है।

Edward Velasco (m): यदि पहिए नहीं चल रहे हैं, तो वे पैसे खो रहे हैं। और आखिरकार, हम भी खो रहे हैं।

Reporter (m): ईयू छोड़ने के ब्रिटेन के फैसले का एक अपरिहार्य परिणाम।

Rem Korteweg (m): उन्हें अपने कंटेनर में मौजूद हर एक शू बॉक्स या क्रेट के लिए फॉर्म पर हस्ताक्षर करने होते हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता, और पादप स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा जांच… यह एकल बाजार को छोड़ने का परिणाम है - कि अब एक नियामक सीमा है।

Reporter (m): कोरोनावायरस महामारी के बीच पीड़ित व्यवसाय। ब्रेक्सिट अब तक लागत और थोड़ा लाभ लेकर आया है। "

पूरे यूरोप में एकजुट होना बेहतर है, क्योंकि यूके भी यूरोपीय क्षेत्र में है। (हां जी, गुरुवर।) यह अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर है।

" Media Report from BBC Oct. 29, 2022 Nicola Sturgeon (f): ब्रेक्सिट अर्थव्यवस्था को वास्तविक नुकसान पहुंचा रहा है।

Guy Hands (m): बातचीत के रूप में, ब्रेक्सिट स्पष्ट रूप से एक आपदा है।

Paul Johnson (m): हमने यूरोपीय संघ के साथ अपने व्यापार का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है, जिसमें उच्च मूल्य वाले पेशेवर सेवाओं का व्यापार भी शामिल है। यह हमें गरीब बना रहा है।

Ros Atkins (m): ऑफिस फॉर बजट रिस्पॉन्सिबिलिटी (ओबीआर) आधिकारिक निकाय है जो स्वतंत्र आर्थिक विश्लेषण प्रदान करता है। यह निष्कर्ष निकाला गया है कि ब्रेक्सिट के परिणामस्वरूप व्यापार तीव्रता में 15% की कमी आई है। इसने यह डेटा भी निकाला है: लाल रेखा यूके के निर्यात को दर्शाती है। अन्य उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के विपरीत, यूके का निर्यात कोविड के बाद वापस नहीं लौटा है। OBR इसे ब्रेक्सिट से जोड़ता है। और अगर वह व्यापार है, तो अगला व्यापार निवेश है - यह 2016 में चरम पर था, ब्रेक्सिट जनमत संग्रह का वर्ष। यह उस स्तर पर कभी नहीं लौटा। या यह पाउंड का मूल्य है। डॉलर की ताकत ने दुनिया भर की मुद्राओं के मूल्य को कम कर दिया है, लेकिन 2016 से पाउंड डॉलर के मुकाबले काफी गिर गया है। और एक कमजोर पाउंड आयातित सामान को और अधिक महंगा बना देता है, जिसने बदले में मुद्रास्फीति में योगदान दिया है। इन सभी कारकों को एक साथ रखें, और यह ऑफिस फॉर बजट रिस्पॉन्सिबिलिटी का निष्कर्ष है: यह भविष्यवाणी करता है कि ब्रेक्सिट 15 वर्षों में यूके के सकल घरेलू उत्पाद को 4% तक गिरा देगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर, ब्रेक्सिट अपने वर्तमान रूप में, यूके की अर्थव्यवस्था के विकास को बाधित करने वाली चीजों में से एक है। "

मुझे आशा है कि लोग इस पर पुनर्विचार करेंगे और ईयू में शामिल होंगे। शायद पहले कुछ गलतफहमियां या अविश्वास, या कुछ उलझन हुई हों - उन्हें सुलझाना चाहिए, और इसके बारे में बात करनी चाहिए, और कुछ समझौता करना चाहिए या कुछ नई समझ बनानी चाहिए। फिर यूके और ईयू को एक होना चाहिए। यह सबके लिए आसान है। (समझे, गुरुवर।)

अभी, उदाहरण के लिए, यदि आप यूके के नागरिक हैं, तो आप यूरोप में तीन महीने से अधिक नहीं रह सकते हैं। (हाँ जी।) हाँ जी, यह बहुत सख्त है। मुझे याद है कि ब्रिटिश वासी पहले किसी भी देश में रह सकते थे। जैसे ईयू से पहले भी वे छह महीने तक स्पेन में रह सकते थे। लेकिन अगर आप अधिक समय तक रुके तो किसी को परवाह नहीं थी। आजकल तीन मास से अधिक रहने पर वे अंग्रेजों को निकाल देते हैं। (वाह।) मैंने समाचार पर देखा था। यह पड़ोसियों के लिए, एक-दूसरे के लिए बहुत ही अमित्रवत है। (हाँ जी।) यह अमित्रवत है। यह अच्छा नहीं है। यह क्रोधी वाइब्स बनाता है। दोनों के लिए अच्छा नहीं है - यूरोपीय संघ और यूके दोनों के लिए। (जी हां, गुरुवर। समझें।) एक साथ रहना अच्छा है, जब तक यह जबरदस्ती नहीं हो, दमनकारी नहीं हो, और बाध्य नहीं हो। (हां जी, गुरुवर।) जब तक यह स्वैच्छिक है। स्वैच्छिक और शांतिपूर्वक – तो यह अच्छा है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह - कई राज्य और क्षेत्र पहले भी एक साथ शामिल हुए थे - हवाई और कुछ द्वीप, जैसे प्यूर्टो रिको। (ओह, प्यूर्टो रिको।) हाँ जी, वे अमेरिका में जुड़ गए, इसलिए भी वे संयुक्त राज्य अमेरिका बन गए, स्टेट्स में से एक और प्रदेशों में से एक। और जब प्यूर्टो रिको में तूफान जैसी कोई समस्या आई, तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने तुरंत मदद भेजी। वे वैसे भी मदद भेजते, लेकिन फिर भी, ऐसा लगता है कि आपका एक भाई है, परिवार है जो आपकी देखभाल करता है। ऐसा कुछ। (हां जी, गुरुवर।)

शांति और सद्भाव में एक साथ रहना अच्छी बात है। ओह, लेकिन यह अंग्रेज लोगों के ऊपर है। उन्हें पुनर्विचार करना होगा, और उन्हें शायद फिर से मतदान करना या वोट करना होगा। (हां जी, गुरुवर।) और अगर बहुमत शामिल होने के लिए राजी है, तो शायद वे शामिल हो जाएंगे। और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही हो। यह सबके लिए सुविधाजनक है। (हां जी, गुरुवर।)

क्या आप मेरे उत्तर से खुश हैं, या आप अभी भी ब्रेक्सिट चाहते हैं? (हम आपके उत्तर से खुश हैं। जी हाँ।) क्या आप स्वयं, यूके को ईयू में शामिल होते देखना चाहेंगे या नहीं? (हम भी पसंद करते हैं कि वे शामिल हों। वे एक बड़ा परिवार बन जाएंगे। हाँ जी। यह दुनिया का एक साथ आना होगा।) हाँ जी। यह उस तरह से बेहतर है। यह चीजों को आसान बनाता है। विशेष रूप से, दोनों पक्ष शांतिपूर्ण, सभ्य देश हैं, इसलिए वे बात कर सकते हैं और एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। (हां जी, गुरुवर।) अलग होने की जरूरत नहीं है। शायद वे सिर्फ अलगाव के बारे में सोचते हैं। वे दोबारा शादी कर सकते हैं। लोग कभी-कभी ऐसा करते हैं। (हां जी, गुरुवर।)

कुछ और? (जी हां, गुरुवर। कुछ दिन पहले, सोमवार को, लंदन में एक बड़े विस्फोट की तरह एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई कॉलर्स ने 999 डायल किया। कुछ लोगों ने प्रकाश की एक विशाल चमक और रात के आकाश में धुएं का गुबार उठते देखा। रिपोर्टों का कहना है कि आग के कोई संकेत नहीं थे और न ही विस्फोट के कोई संकेत थे कि यह गड़गड़ाहट और बिजली के कारण हो सके। दूसरों का कहना है कि यह उल्कापिंड हो सकता है। अजीब है कि यह "विस्फोट" लगभग कैसे शून्य में फीका हो गया था।)

हाँ जी। वे ऐसा कहते हैं। उन्होंने बादल गरजने और बिजली चमकने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं है। (ओह।) बिजली और गड़गड़ाहट एक बड़ा विस्फोट नहीं कर सकते, धुएं का एक बड़ा ढेर और एक विशाल प्रकाश नहीं करते। (सही है। हाँ जी।) वैसे, अगर आप मुझसे पूछें, तो मुझे खुशी है कि यह लगभग शून्य में खत्म हो गया है। (ओह।) इसे रोक दिया गया है। मैं आपको यह बता नहीं सकती कि किस ने और क्यों और कहां जी। लेकिन यह ऐसा है, इसे कम कर दिया गया है। (समझे, गुरुवर।)

यदि आप आगे जानना चाहते हैं, तो कम से कम 533 लोगों की मौत, और कई अन्य को चोट लगी और अन्य को नुकसान हुआ। (ओह! हे भगवान! भयानक।) लेकिन जो हुआ, ऐसा नहीं कि कुछ नहीं हुआ। (हाँ जी। भगवान का शुक्र है।) और हमें स्वर्ग का धन्यवाद करना चाहिए, इसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। (स्वर्ग का शुक्र है। भगवान का शुक्र है। हाँ जी।) सभी रक्षकों का धन्यवाद। अब। कभी-कभी ऐसा हो सकता है, क्योंकि लंदन में बहुत से लोग वीगन हो गए हैं, मैंने आपको बताया था। (ओह, हाँ जी। समझें, गुरुवर।)

" Host: जब 2019 में PETA द्वारा इसे सबसे शाकाहारी-मैत्री शहर का नाम दिया गया, तब तत्कालीन लंदन के मेयर, महामहिम बोरिस जॉनसन ने सम्मान का स्वागत किया और शहर के "शाकाहारी के महान इतिहास" को मान्यता दिया। ऐसा इसलिए है क्योंकि 17वीं सदी के अंत में ज्ञानोदय के समय से लंदन शाकाहारी विचारों - और लोकप्रिय शाकाहारी भोजनालयों - का केंद्र था! शहर आज वीगन रेस्तरां, वीगन बाजार, वीगन डेलिज़ और वीगन चीज की दुकानों के साथ पहले से कहीं अधिक हलचल कर रहा है! "

" Media Report from BBC Apr. 27, 2019 Greg Wallace-Reporter (m): सोशल मीडिया की बदौलत सबसे बड़े नए भोजन प्रवृत्तिओं में से एक जन क्रांति बन गया है। वीगन जीवनशैली। अब, एक ऐसा चलन है जो अचानक से सामने आया है। एक साल पहले, वीगन होना मुख्यधारा की बात नहीं होती थी। आज, यह हर जगह है।

Greg Wallace-Reporter (m): चाहे वह नैतिक कारणों से हो, पैसा बचाने के लिए, या बस स्वस्थ रहने के लिए, पशु उत्पादों को पौधों से बदलना एक बहुत ही तेज़ चलन है - एक प्रवृत्ति जो अब लगभग £600 मिलियन प्रति वर्ष की है।

Derek Sarno (m): यह केवल एक चलन ही नहीं है बल्कि यह यहां रहने वाला है। "

" Media Report from TRT World Mar. 22, 2018 Katie Gregory-Reporter (f): यह बस एक आहार विकल्प नहीं है, इसे स्वस्थ जीवनशैली के रूप में बेचा जा रहा है - मांस-मुक्त, डेयरी-मुक्त, सीधे शब्दों में कहें तो - पशु-मुक्त। जागरूक उपभोक्ताओं के नए युग के साथ वीगन बनना लोकप्रिय हो रहा है।

Henry Mason (m): वीगन प्रवृत्ति बस हर जगह फैल कर रही है, जैसा कि मुझे यकीन है कि आप जानते होंगे, रेस्तरां उद्योग में, और घरेलू उद्योग दोनों में। अचानक विशेष वीगन प्रदाता और मुख्यधारा के प्रदाता - सैंडविच की दुकानें, रेस्टोरेंट चेन दोनों वास्तव में वीगन विकल्प प्रदान करने की ओर बढ रहे हैं, जिस तरह आपने पहले कभी नहीं देखा है।

Katie Gregory-Reporter (f): और खुदरा विश्लेषकों कांटार वर्ल्डपैनल के नए शोध से पता चलता है कि यूके में शाम के 29% भोजन में कोई भी मांस नहीं होता है।

Ashley Anzie (m): अतिरिक्त 200,000 उपभोक्ता, अब कह रहे हैं कि वे पिछले तीन वर्षों में शाकाहारी रहे हैं, जो वास्तव में काफी महत्वपूर्ण है जब आप वहां के रुझानों को देखते हैं। हमारे पास पाँच में से एक परिवार है जो अब मांस की मात्रा को सक्रिय रूप से कम कर रहा है जो वे खा रहे हैं।

Katie Gregory-Reporter (f): पशु क्रूरता पर चिंता और पशु खेती के पर्यावरणीय प्रभाव का इससे बहुत कुछ लेना-देना है। और इसमें सेलिब्रिटी एवं स्पोर्ट्स स्टार द्वारा समर्थन के साथ-साथ मदद भी की जा रही है। "

यह स्वर्ग को उनकी मदद करने के लिए कई और तरीकों से आने में मदद करता है जो उन्हें पता भी नहीं है। (जी हां, गुरुवर। समझे, गुरुवर। यह उनके लिए अच्छा है।) हाँ जी। जब कुछ शहर, या कुछ देश, या कुछ नगर अपने स्वयं के करुणामय जीवन से, किसी तरह से, किसी न किसी तरह से करुणामय ऊर्जा उत्पादन करके कुछ स्तर तक पहुँचते हैं, तो उस देश या उस शहर या उस नगर को स्वर्ग और रक्षक देवदूतों और अन्य सत्वों, शक्तिशाली सत्वों से बहुत अधिक सहायता मिलेगी।

इसलिए हम विश्व वीगन के लिए प्रार्थना करते हैं, ताकि हमारे पास अधिक शांति और स्थायी शांति हो। (हाँ जी।) लेकिन अंग्रेज लोग आजकल अधिक से अधिक वीगन हो गए हैं, इसलिए, यह बहुत कम संभावना है कि उनके साथ कुछ होगा। लेकिन उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए; उन्हें इस करुणामय जीवनशैली को जारी रखना चाहिए। (हां जी, गुरुवर।) तब वे सुरक्षित रहेंगे। (जी हां, गुरुवर।) यह अच्छा है। और भी बहुत सी बातें मुझे पता हैं, लेकिन मैं आपको सब कुछ नहीं बता सकती। लेकिन वह बात मुझे पता था। यह मैं जानती थी। (समझे।)

मैंने इसे अपनी छोटी नोटबुक में कब लिखा था? यह यहाँ जी लिखा है। "29 नवंबर।" मैं पढ़ भी नहीं सकती। एक क्षण। मैं बेहतर रोशनी चालू करती हूं। और चश्मा ... मैं देख रही हूँ। मुझे याद नहीं कि मैंने इसे कब लिखा था, लेकिन कई हफ्ते पहले। (हां जी, गुरुवर।) "इस साल 29 नवंबर," मैंने यहां लिखा था, "क्षुद्रग्रह," हे भगवान, "लंदन से टकराएगा। (वाह।) 533 लोग मारे जाएंगे और अधिक घायल होंगे। (वाह।) और यह शाही परिवार आदि को भी प्रभावित करेगा। (वाह।) मैंने इसे कई हफ्ते पहले लिखा था। लेकिन कोइ बात नहीं। मुझे खुशी है कि यह कम हो गया है। यह अच्छा है। मैं बहुत खुश हूँ, मैं बहुत खुश हूँ। (हाँ जी। अच्छा। भगवान का शुक्र है। गुरुवर आपको धन्यवाद। धन्यवाद, स्वर्ग।)

ठीक है। कुछ और है, मेरे प्रिय? (नहीं, गुरुवर। हमारे पास बस इतना ही है, गुरुवर।) नहीं? तो, अच्छा है। क्या आप में से कोई घर जाना चाहता है? (नहीं, गुरुवर।) मुझे खुशी है। हम घर जाना चाहते हैं, लेकिन हमारा असली घर, अस्थायी और नश्वर घर नहीं। (ओह, हाँ जी। यह सही है। जी हां, गुरुवर।)

मैं भी घर जाना चाहती हुं। बड़ा घर। क्योंकि कभी-कभी मुझे इस दुनिया से बहुत थकान महसूस होती है। (हां, समझे, गुरुवर।) वह बस भयानक चीजें हैं। (हां, गुरुवर।) भयानक चीजें, और क्रूर और बुरी चीजें। और यह इतना सरल है - तर्क: बस अच्छे बनो, फिर सभी अच्छी चीजें आपके पास आएंगी। बस साधारण बात, और वे सुनते भी नहीं हैं। और फिर अपने लिए, अपने देश के लिए, और दुनिया के लिए इतना कष्ट बनाते हैं - और अंत में कुछ भी प्राप्त नहीं करते। क्या उन्हें अंत में कुछ मिलता है? जैसे, उदाहरण के लिए, रूस ने पहले भी अन्य देशों पर आक्रमण किया है, लेकिन तब उन्हें अंत में कुछ भी नहीं मिला। (जी हाँ।) बहुत सारा पैसा भी खो दिया। और अपने बहुत से नागरिकों, रूसी नागरिकों को खो दिया। और इतना कुछ खोया। वैसे भी वे कुछ नहीं रख सकते थे।

अंत में, वैसे भी वे सभी मर जाते हैं, ये सभी तानाशाह, सभी बड़े बड़े, बुरे राजा और रानी भी। अब वे कहां हैं? (हाँ जी।) कहीं भी नहीं। बस नरक में। शायद अभी भी नरक में। हिटलर अभी भी नरक में है। तो, कल्पना कीजिए कि कोई और कहाँ जी होगा यदि वे ऐसे समान चीजें कर रहे हों। (हां जी। समझे, गुरुवर।)

लेकिन किसी तरह यह एक तरह का बुरा कर्म है, अन्यथा, पूरा देश कैसे सिर्फ एक बकवास बोल रहे व्यक्ति का समर्थन करेगा और सुनेगा जो दूसरे देशों के लिए बुरा काम कर रहा हो? (हाँ जी।) इसलिए जैसा कि मैं कहती रहती हूं, मनुष्यों को, हमें जीवन के बेहतर तरीके में बदलना होगा, फिर हमें कोई परेशानी नहीं होगी, युद्ध या महामारी, भूख - कुछ भी नहीं। हमारे पास सब कुछ है। भगवान हमें बहुत सी चीजें देते हैं। और अर्थव्यवस्था और सब कुछ इतना अच्छा और प्रफुल्लित होगा। नागरिकों और दूसरे देश के नागरिकों की मदद करने के बजाय, हम इसे युद्ध के मैदान में जला रहे हैं, दूसरों को मार रहे हैं और पीड़ा दे रहे हैं। हम इस पर हमेशा बात कर सकते हैं।

कुछ और, मेरे प्रिय? (नहीं, गुरुवर।) बस इतना ही, हं? ठीक है। फिर अच्छा है। मैं आपके सलामती चाहती हूं, और सराहना करती हूं एक अच्छे उद्देश्य के प्रति, परमेश्वर के कार्य के प्रति आपके दृढ़ समर्पण के लिए। (आपका धन्यवाद गुरुवर। कॉल करने के लिए धन्यवाद, गुरुवर। धन्यवाद।) धन्यवाद और सभी पशु-जन आपको धन्यवाद देते हैं। दुनिया के सभी अच्छे लोग आपको धन्यवाद देते हैं। (गुरुवर आपका धन्यवाद।) ईश्वर आपको प्रेम करते हैं। फिर मिलेंगे। मेरा मतलब, आपसे अगली बार बात करुंगी। (जी हां, गुरुवर।)

मैं वैसे ही दिखती हूं, भले ही आप मुझे नहीं देख रहें। (जी हां, गुरुवर।) पिछले फोटो में, मैं वैसे दिख रही थी। (जी हां, गुरुवर।) शायद कुछ और झुर्रियाँ और भूरे बाल। (शुक्रिया गुरुवर।) फिर मिलेंगे। (शुक्रिया गुरुवर।) भगवान भला करे। (भगवान गुरुवर का भला करे।) ईश्वर आपको प्यार करे। और मैं आपसे प्यार करती हूँ। (हम भी आपसे प्यार करते हैं, गुरुवर।)

Host: हमारा प्यार और हार्दिक सराहना परम कृपालु गुरुवर के प्रति, हमारी दुनिया का उत्थान और रक्षा करने के साथ-साथ सभी प्राणियों की नेक प्रकृति को आगे लाने में प्रोत्साहित करने के लिए। करुणामय वीगन जीवन शैली को अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति जल्द ही ईश्वरीय कृपा प्राप्त करें, इस प्रकार वैश्विक एकता को बढ़ाते और हमारे ग्रह की शांति और समृद्धि को मजबूत करते हुए। कामना करते हैं कि स्नेहशील गुरुवर पूर्ण स्वास्थ्य, आराम, और सभी कृपालु स्वर्गों द्वारा हमेशा सुरक्षित रहें।

इस सम्मेलन के पूर्ण प्रसारण के लिए कृपया शनिवार, 10 दिसंबर, 2022 को गुरु और शिष्यों के बीच कार्यक्रम को देखें।

साथ ही, आपके संदर्भ के लिए, कृपया पिछले संबंधित गुरु और शिष्यों के बीच के सम्मेलनों को देखें, जैसे कि:

सभी सत्वों के प्रति करुणा और सोच-विचार के साथ शासन करें

ब्रिटिश राजशाही का सम्मान और सराहना की जानी चाहिए

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी का आग्रह मनुष्यों के लिए जागृत होने और सही गलत को जानने पर

शैतानी शासन की प्रवृत्ति और यूक्रेन में युद्ध का बढ़ना

यदि आप शांति देते हैं, तो आपको शांति मिलेगी - हम जो कुछ चाहते हैं, हमें उन्हें बोना होगा

आदि…

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-25
482 दृष्टिकोण
2024-04-25
147 दृष्टिकोण
31:50

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-24   3 दृष्टिकोण
2024-04-24
3 दृष्टिकोण
2024-04-24
236 दृष्टिकोण
29:19

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-23   174 दृष्टिकोण
2024-04-23
174 दृष्टिकोण
2024-04-23
210 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड