खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

गुरु की शक्ति हमें सिखाने के लिए हमारे सपनों के साथ-साथ दिन के अन्य क्षणों का भी उपयोग करते हैं जब हम इसके प्रति खुले होते हैं।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मैने एक सपना देखा था जिसमें मैंने गुरुवर को एक बड़े तंबू में केक बनाते हुए देखा, जहां पर कई पेस्ट्री वाली एक लंबी मेज थी। गुरुवर टेंट के एक कोने में पाइपिंग बैग लिए खड़े थे। उनके बगल में दीक्षित केक लेने के लिए लाइन में लगे थे। मैं उत्साह के साथ आगे बढ़ी, लेकिन किसी कारण मेरे हाथ में रहा कंटेनर केक रखने के लिए उपयुक्त नहीं था। यह एक अजीब वस्तु थी जिसे मैं अपने सपने में नहीं पहचान सकी; इसलिए, मैं घबराने लगी क्योंकि मैं गुरुवर के करीब जा रही थी, और साथ ही उम्मीद कर रही थी कि मुझे भी केक का टुकड़ा मिले।

मेरे अजीब कंटेनर को देखकर, गुरुवर ने आश्चर्य का कोई संकेत नहीं दिखाया, लेकिन मुस्कुराते रहे, और उन्होंने ध्यान से मेरे कंटेनर को साफ किया और फिर उस बहुत अलग से दिखने वाले कंटेनर को वीगन फ्रॉस्टिंग से बने फूलों से थोड़ा-थोड़ा करते हुए सजाया जो जैसे कि वह सौम्य रुप से और स्नेह से एक बच्चे की देखभाल कर रहे हों। सपने में मुझे लगा कि समाज द्वारा अस्वीकार्य मेरे एक हिस्से को उन्होंने स्वीकार किया है। मेरे दिल की गहराइयों से एक नरम और गर्म भाव प्रवाहित हुई, जिसने मुझे बहुत खुश और स्नेही महसूस कराया…

केक मिलने के बाद, मैं इसे बाद में खाने के लिए सहेजना चाहती थी; हालाँकि, केक अचानक खुद बदल गया जैसे की यह जीवित हो। वीगन फ्रॉस्टिंग एक नरम, स्पंज जैसी बनावट में बदल गई। मैं इतनी चकित हुई कि मैंने जल्दबाजी में सब कुछ खा लिया और तुरंत अपने सपने से जाग गई। जागने के बाद, मैं अत्यधिक तरोताजा महसूस कर रही थी।

मुझे बार-बार बुरे सपने आते थे, और मेरे लिए आराम करना और अच्छी नींद लेना आसान नहीं था। हालाँकि, यह सपना इतना आनंदमय, शांतिपूर्ण और कोमल था कि जागने के बाद, मैंने अपने दिल में एक अतुलनीय हल्कापन और बेहद आनंद महसूस किया। ऐसा लगता है कि मेरे सपने में गुरुवर ने मेरी कमियों को समायोजित किया और वास्तविक जीवन में स्वीकार नहीं किए जाने वाली मेरी निराशा को समाप्त कर दिया, जिससे मेरे परेशान दिल को शांति मिली और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया। और बदलते हुए केक ने मुझे याद दिलाया कि इस दुनिया में सब कुछ क्षणभंगुर है और हर चीज को मन से नहीं संभालना चाहिए। केवल आंतरिक गुरु के मार्गदर्शन का पालन करके और उनके अनुसार कार्य करते हुए स्थिति के अनुकूल होने से, मैं मोह को त्याग सकती हूं और शांति और खुशी प्राप्त कर सकती हूं।

धन्यवाद, गुरुवर, मुझे इतना आरामदायक सपना देने के लिए। मुझे आशा है कि मेरी कहानी सुनने वाले साथी दीक्षित भी स्वर्ग की शांति और आनंद का अनुभव कर सकेंगे। गुरुवर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम स्वर्गीय आनंद में स्नान करे। ताइवान (फॉर्मोसा) से सिंग-यिंग

भाग्यशाली सिंग-यिंग, हमारे साथ अपना अद्भुत आंतरिक अनुभव साँझा करने के लिए धन्यवाद। इस दुनिया में हमारी कमियों और अनुभवों के बावजूद, गुरुवर का महान प्रेम वह बाम है जो हमारे दिलों का इलाज करने और खुद को स्वीकार करने के लिए आवश्यक है। गुरुवर दिखावे से परे देखते हैं और हमें आशीर्वाद देने और हमारे सच्चे स्वरुप तक हमें जगाने के लिए सभी साधनों का उपयोग करते हैं। हमें खुशी है कि आपकी आध्यात्मिक यात्रा में आपकी मदद करने के लिए आपको ऐसा आरोग्यकर सपना मिला। आप और आपके जीवंत ताइवानी (फर्मोशन) सह-नागरिक हमेशा शांति को जानें। दिव्य परोपकार में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में आपको प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवर का यह प्यार भरा संदेश है: “ईमानदार सिंग-यिंग, मैं आपकी मासूमियत और आपकी प्यारी आंतरिक अनुभव के संदेश से बहुत प्रभावित हूं। बहुत से लोग दुनिया को एक स्नेही और स्वीकार करने वाली जगह के रूप में अनुभव नहीं करते हैं, और इसलिए हमें बहुत पीड़ा, दर्द और आत्म-संदेह महसुस होता है। गुरु हमें सच्चे प्रेम का अनुभव कराने के लिए आते हैं, ताकि हम अपने दर्द का इलाज कर सकें और इसे आत्मज्ञानी जागरूकता में बदल सकें। इस दुनिया में वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जो क्षणिक न हो और जो सच्चा सुख दे सके। मुझे खुशी है कि आपको अपनी अनुभव का अर्थ समझ में आया और इसने किसी तरह आपके हृदय और मन का इलाज किया है। जब भी आप कर सकते हैं दैनिक और अतिरिक्त ध्यान करना याद रखें। सोने से पहले बिस्तर पर भी ध्यान में बैठ जाएं, ताकि सोते समय आप ध्यान की मुद्रा में रहें। इससे आपको बुरे सपने की बजाय बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिलेगी। गुरु की शक्ति हमें सिखाने के लिए हमारे सपनों के साथ-साथ दिन के अन्य क्षणों का भी उपयोग करते हैं जब हम इसके प्रति खुले होते हैं। बुद्धों का प्रकाश आप पर और ताइवान (फॉर्मोसा) के विनम्र लोगों पर हमेशा चमकता रहे।"
और देखें
नवीनतम वीडियो
4:35

Sharing Amazing Story of How Person Found Master

2026-01-17   335 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-01-17
335 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-01-17
168 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-01-17
470 दृष्टिकोण
4:37

7th Annual SacTown VegFest in Sacramento, CA, USA

2026-01-16   402 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-01-16
402 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-01-16
452 दृष्टिकोण
40:53

उल्लेखनीय समाचार

2026-01-16   44 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-01-16
44 दृष्टिकोण
प्रकृति की सुंदरता
2026-01-16
43 दृष्टिकोण
पशु दुनिया: हमारे सह-निवासी
2026-01-16
46 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-01-16
657 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड