खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

कैथोलिक पादरियों को प्रभु यीशु के सच्चे सुसमाचार का प्रचार करना चाहिए

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

Host: शुक्रवार, नवंबर 19 को, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के सदस्यों के साथ एक अन्य कॉन्फ़्रेन्स में, हमारी सबसे प्रिय सुपृम मास्टर चिंग हाई ने दुनिया के लिए अपने ध्यान एकांतवास से कुछ समय अलग किया, कुछ सवालों के जवाब देने के लिए जो सदस्यों ने कैथोलिक चर्च में वर्तमान घटनाओं को संबोधित करते हुए किए।

" Media Report from CBS – Nov. 17, 2021:

Church official(m): पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर।

Reporter(m): बाल्टीमोर में अमेरिकी कैथोलिक धर्माध्यक्षों की एक बैठक में, संयुक्त राज्य अमेरिका में पोप के शीर्ष दूत ने उनसे पवित्र भोज के बारे में एक दस्तावेज को अपनाने पर बहस से पहले "सुनने" का आग्रह किया। "

" Media Report from CBS News – Nov. 18, 2021: अमेरिका के रोमन कैथोलिक धर्माध्यक्षों ने पवित्र भोज किसे प्राप्त करना चाहिए, इस पर नए मार्गदर्शन को मंजूरी दी है। यह मुद्दा इस बहस से उपजा है कि क्या राष्ट्रपति बिडेन जैसे गर्भपात अधिकारों का समर्थन करने वाले कैथोलिक राजनेताओं को परम संस्कार प्राप्त करने में सक्षम होना चाहिए। नए दिशानिर्देश सीधे उन्हें भोज प्राप्त करने से नहीं रोकते हैं। हालांकि, यह विशिष्ट धर्माध्यक्षों को उन्हें नकारने से नहीं रोकता है। "

(मास्टर, हाल ही में, बाल्टीमोर में यू.एस. कैथोलिक धर्माध्यक्षों का एक सम्मेलन हुआ था, और जिन विषयों पर चर्चा की गई थी उनमें से एक समुदाय और उनकी नीति थी। और यद्यपि इसका प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख नहीं किया गया था, इसका एक मुख्य कारण यह है कि बाईडेन के गर्भपात समर्थन की कुछ बिशपों द्वारा आलोचना की गई थी। और उनमें से कुछ ने सुझाव दिया कि इस मामले में, उन्हें भोज प्राप्त नहीं करना चाहिए। इस सम्मेलन के परिणामस्वरूप, बाईडेन जैसे गर्भपात का समर्थन करने वाले अधिकारियों को सामान्य रूप से कम्युनियन प्राप्त करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। लेकिन प्रत्येक बिशप अपने अधिकार में अभी भी कम्युनियन देने या न देने का फैसला कर सकता है। क्या मास्टर इस पर टिप्पणी करना चाहेंगे? [...]) कुछ समर्थक हैं, कुछ विरोधी हैं, हाँ? (हां।) […]

वे सभी प्रबुद्ध नहीं हैं, इसलिए चर्चा है। शुरु से ही कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। (हाँ मास्टर।) सभी धार्मिक सिद्धांत हमें बताते हैं, "आप हत्या न करना।" (हा सही है।) (यह बुनियादी है। हाँ।) और वे सामूहिक रूप से मार रहे हैं, दुनिया में हर साल 40, 50 मिलियन जाने। (ओह। जी हाँ।) हे भगवान। और फिर कई जगहों पर शिकायत है कि युवा पीढ़ी के विकास के लिए उनके पास पर्याप्त बच्चे नहीं हैं। (जी हाँ मास्टर।)

आप गर्भपात के बारे में भी कैसे चर्चा कर सकते हैं? गर्भपात के बारे में कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। सही? (जी हां।) कल्पना कीजिए कि आपका और मेरा गर्भपात इस तरह से किया गया था जैसे मैंने इसे वृत्तचित्र फिल्मों और समाचारों पर देखा है। यह भयानक है। (यह डरावनी है।) यह नरक से भी बदतर है। (जी हाँ यही है।) यह एक बुरी प्रथा की तरह है। इसलिए, यदि वे तथाकथित पुजारी हैं और भगवान के लिए काम कर रहे हैं, तो उन्हें इस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। (जी हाँ, मास्टर।) आप वह देख सकते हैं। (यह बहुत स्पष्ट है।)

लेकिन मुझे खुशी है कि कुछ पुजारी इतने प्रबुद्ध हैं कि कम से कम भगवान की आज्ञा का पालन कर सकते हैं, और जीवन की रक्षा करने के लिए, चाहे वह कितना भी बड़ा, कितना भी छोटा क्यों न हो। (जी हां।)

" Media report from AP Archive - Nov. 16, 2021:

Voris(m): हम मुख्य रूप से वहाँ पर दूसरी मंजिल पर प्रेरितों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनमें से कई सच्चाई के प्रति अंधे हैं। उनका विश्वास विकृत हो गया है, उनका धर्म-प्रचार धुंधला हो गया है। और अब, वे और हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।

Randisi(m): यहां धर्माध्यक्षों को यह संदेश देने के लिए कि उन्हें कैनन नियम 915 को लागू करना चाहिए, जो लोगों, राजनेताओं को अनुमति नहीं देता है, जो गंभीर रूप से नश्वर पाप करते हैं, विशेष रूप से गर्भपात, और उन्हें पवित्र भोज प्राप्त नहीं करना चाहिए। "

" Media Report from CBS – June 17, 2021: कॉर्डिलोन का कहना है कि वह राष्ट्रपति बिडेन को कम्युनियन नहीं देंगे, क्योंकि राष्ट्रपति सार्वजनिक रूप से एक ऐसे मुद्दे के साथ असमानता में है जिसे चर्च बहुत महत्वपूर्ण मानता है। (हम जहाँ कर सकते हैं प्रशंसा करते हैं, लेकिन हमें सुधार करने की आवश्यकता है जहाँ हमें सुधार करने की आवश्यकता है।) "

" Media Report from EWTN – Oct. 30, 2020: जब वे खुद को कैथोलिक के रूप में पहचानते हैं और फिर कहते हैं कि वे वैध गर्भपात का समर्थन करते हैं, तो यह एक और समस्या पैदा करता है, क्योंकि अब वे दूसरों को यह विश्वास करने के लिए गुमराह कर रहे हैं कि, "ठीक है, मैं एक अच्छा कैथोलिक हूं, और मैं यह कर रहा हूं, ताकि आप भी गर्भपात का समर्थन कर सकते हैं।" "

" Media Report from EWTN – Jan. 29, 2021: उनकी आत्मा खतरे में है, मुझे विश्वास है। और आप जानते हैं, जब वे व्यंजना का प्रयोग करते हैं... जब आप मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहे होते हैं, तो आप मृदु भाषा का उपयोग करते हैं। और इसलिए आप कहते हैं कि यह गरीबों के लिए स्वास्थ्य देखभाल है। दो लोग किस अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रक्रिया में जाते हैं, एक मृत और दूसरा जख्मी हो कर आता है, भावनात्मक,आध्यात्मिक और कभी-कभी शारीरिक रूप से भी? "

" Media Report from EWTN – Oct. 30, 2020: एक निर्दोष मानव जीवन को लेने का कोई नैतिक औचित्य नहीं है। गर्भपात जीवन पर तब हमला करता है जब वह सबसे अधिक असुरक्षित होता है, जब वह अपना बचाव करने में सबसे कम सक्षम होता है। "

" Media Report from Focus on the Family – Nov. 6, 2021: हम सभी ने अल्ट्रासाउंड देखे हैं, हमने वीडियो देखे हैं और हमने दस सप्ताह के बच्चों की स्थिर तस्वीरें देखी हैं। वे कूदते हैं और फिसलते हैं और अंदर की ओर बढ़ते हैं। "

खासकर छोटे इंसान, वे अभी भी लाचार हैं। (जी हाँ, रक्षाहीन।) वे ऐसे ही हैं जैसे फूल अभी खिले नहीं हैं, या आधे-अधूरे खिले हैं और पूरी क्षमता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एक बहुत ही दुखद मामला है। और उसका समर्थन करना भी बुराई से भी बदतर है। जी (हाँ मास्टर।)

(धार्मिक नेताओं को मुख्य रूप से सभी जीवन की रक्षा करनी चाहिए…) जैसा कि मैंने तुमसे कई बार कहा, शैतान, वे केवल बुरे लोगों को दंड देते हैं। भ्रूण, बच्चे, वे कितने मासूम हैं। (जी हाँ। बिल्कुल। ठीक।)

मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती, तथाकथित पुजारी जो गर्भपात का भी समर्थन करते हैं! क्योंकि यदि आप किसी सत्ता, या किसी समूह, या किसी व्यक्ति, या किसी सरकारी नेता जो इसका समर्थन करते हैं, को पवित्र भोज देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इसे प्रोत्साहित करते हैं। (सही।) कम से कम आप इसे माफ कर दें, या कम से कम आप उस व्यक्ति को यह महसूस न कराएं कि ऐसा करना पाप है, उन्हें जगाना होगा। इसके बजाय, उन्होंने इसे वैसे ही रहने दिया।

कितने और बच्चे, अजन्मे या अभी पैदा हुए और इतने भीषण तरीके से मारे गए, इससे पहले कि मानवता जाग जाए और इन दुष्ट अत्याचारों को भी समाप्त कर दे। (सही।) यहां तक ​​कि जानवरों-लोगों को मारने के लिए, आपको पहले से ही नहीं करना चाहिए। (बिल्कुल।) […]

अब हमें पशु-पक्षी भी नहीं खाना चाहिए, (यह सही है।) क्योंकि सभी प्राणी, वे जीवन से प्रेम करते हैं। (सही।) गर्भ में बच्चों की तरह अपनी ही प्रजाति, अपने खून और मांस को मारने की बात नहीं करनी चाहिए। यह भयानक है। […]

" Media Report from Focus on the Family June. 20, 2021: 1973 के बाद से बासठ लाख बच्चे कैलिफोर्निया की पूरी आबादी और फ्लोरिडा राज्य की पूरी आबादी हैं। फ्लोरिडा वह जगह है जहां मैं रहता हूं। फ्लोरिडा, जहां हमारे पास बच्चे जल्दी पैदा हुए समुद्री कछुओं के लिए सुरक्षा है जो अभी भी अंडों में हैं। यदि आप पेंसाकोला समुद्र तट पर जाते हैं और आप उनकी मां द्वारा रेत में दबाए गए पूर्वजन्म वाले समुद्री कछुओं को परेशान करते हैं, तो आप एक वर्ष जेल में बिता सकते हैं और 100,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। जब संयुक्त राज्य अमेरिका में कानूनी रूप से 62 मिलियन बच्चों की जान ली जाती है, तो यह निश्चित रूप से प्रभु की दृष्टि में बुराई करना है। "

ये सभी पुजारी जो इस तरह के सबसे बड़े पाप की उपेक्षा या समर्थन या उपेक्षा करते हैं, उन सभी को इसका परिणाम भुगतना होगा। (सही।) नर्क में प्रताड़ित होने के लिए जिस तरह से गर्भ में पल रहे बच्चों को सहना पड़ता है, लेकिन कई बार खत्म हो जाता है। (वाह। जी हाँ।) क्योंकि यही तरीका है। खासकर यदि आप पहले से ही सही गलत को जानते हैं, एक पुजारी होने के नाते, (ठीक है, जी हाँ।) और आप मानसिक रूप से या किसी भी कारण से ऐसा जघन्य अपराध करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि आप उस बच्चे को सीधे मार दें, आपको अभी भी बोझ उठाना होगा, ताकि आप जान सकें कि करुणा का क्या अर्थ है, आप जानते हैं कि दुख क्या है। (जी हाँ मास्टर।) […]

आप जो दूसरों के साथ करेंगे वही आपके साथ होगा। (सत्य।) इस भौतिक ब्रह्मांड में बस यही नियम है। कोई नहीं बच सकता। (सही।) खासकर वे जो पहले से ही जानते हैं और अभी भी पाप करते हैं। (हाँ मास्टर।) या दूसरों को प्रोत्साहित करते हैं या अभ्यास की उपेक्षा करते हैं। (जी हां। वे अभी भी परिणामों को नहीं समझते हैं।) […]

मैं इन सभी जानवरों-लोगों और बच्चों के लिए बहुत रो रही हूं जो इतने असहाय, असहाय, असहाय हैं। और लोग उनके साथ नर्क से भी बुरा व्यवहार करते हैं। (हाँ। अविश्वसनीय।) किसी भी अपराधी से भी बदतर है। (वे किसी भी तरह से इसके लायक नहीं हैं।) नहीं! यहां तक ​​कि अपराधियों के लिए भी उनके पास बहस करने के लिए एक वकील होगा। (जी हां।) या सज़ा को कम करने हेतु। या यहां तक ​​कि उनके पास अपराध को दंडित करने के लिए सभी सबूत होने चाहिए। लेकिन इन बच्चों, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। (सही।) (जी हाँ। यह वास्तव में हृदयहीन है।)

" Media Report by CBS This Morning June. 17, 2021: सैन डिएगो बिशप रॉबर्ट मैकएलरॉय ने पिछले महीने लिखा था कि युहरिस्ट को हथियार देने से भयानक पक्षपातपूर्ण विभाजन आएगा जिसने हमारे देश को पूजा के कार्य में त्रस्त कर दिया है। "

([…] मास्टर, सम्मेलन के दौरान कुछ धर्माध्यक्षों द्वारा एक तर्क है, जो यह सोचते हैं कि गर्भपात समर्थक राजनेताओं को संस्कार में भाग लेने में सक्षम होना चाहिए, यह था कि, अन्यथा, यह विभाजनकारी होगा और कम्युनियन का राजनीतिकरण करेंगे। क्या यह सच है मास्टर?)

नहीं यह सच नहीं है। यदि वे एकजुट और अविभाजित होना चाहते हैं, तो उन्हें यीशु की शिक्षा के साथ एक होना चाहिए, (हाँ।) (समझ गए, मास्टर।) परमेश्वर की, बाइबिल की। आपने देखा? (हां।) "आप हत्या नहीं करोगे।" बहुत सरल। (सही।) बहस करने की कोई बात नहीं है। (हां।) और वे पुजारी भी हैं। (बिल्कुल।) वे इन सभी आज्ञाओं को दिल से जानते हैं। (हाँ।) उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है। लोग उनकी पूजा करते हैं और उन पर भरोसा करते हैं, इसलिए उन्हें लोगों को नेक रास्ते पर ले जाना चाहिए। (जी हां।) […]

प्रतिदिन, कितने मासूम गरीब बच्चे, असहाय, रक्षाहीन, इतनी पीड़ा में मर जाते हैं? (जी हाँ मास्टर।) और क्योंकि पुजारी और तथाकथित पोप, कैथोलिक साम्राज्य के राजा, उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। (जी हां।) ऐसा नहीं है कि वह कहता है, "ठीक है, आगे बढ़ो और गर्भपात करो," लेकिन वह इसके खिलाफ कुछ भी न कहकर चुपचाप स्वीकार कर लेता है कि यह ठीक है। (जी हाँ, मास्टर।) विश्वासियों को सलाह न देकर, "कृपया ऐसा तब तक न करें जब तक कि यह वास्तव में, बच्चे के जीवन या माँ के जीवन, या दोनों के लिए वास्तव में आवश्यक न हो।" (जी हाँ, मास्टर।)

उन्हें ही लोगों के अनुसरण के लिए ज्ञान और धार्मिकता और नैतिक अवधारणाओं की मशाल जलानी चाहिए। (हाँ सच।) यही कारण है कि लोगों ने उन पर भरोसा किया, (बिल्कुल।) और उनके रहने के लिए और महान बनने के लिए एक बड़ा चर्च बनाया। (हाँ मास्टर।) यदि आप किसी चीज को सिर्फ माफ करते हैं या उसका समर्थन करते हैं, तो आप दुष्ट व्यक्ति के समान हैं। (जी हाँ। सच है।)

उन्हें लोगों को नियम सिखाने चाहिए: (जी हाँ।) "आप हत्या न करना।" जो कुछ भी आप अपने लिए नहीं करना चाहते हैं, वह दूसरों के साथ न करें। यह बहुत आसान है। (हाँ यही है।) पाँच साल के बच्चे भी समझते हैं। (सही है।) [...]

धन्य हैं वे पुजारी, आप सच्चे पुजारी हैं जो जीवन और करुणा के समर्थक हैं। (जी हाँ, मास्टर।) ये वही हैं जो पुजारियों को माना जाता है। […]

बाइबल सिखाती है कि आपको एक दूसरे से प्रेम करना है, क्योंकि आप सब भाई भाई हो, आप परमेश्वर की संतान हो। आप कैसे आगे बढ़ सकते हैं और अपने दूसरे भाई या बहन को मार सकते हैं, भले ही वे आपके बच्चे ही क्यों न हों? अजन्मे बच्चे। (समझ गए, मास्टर।) […] क्योंकि सब कुछ भगवान ने बनाया है। भगवान चाहता था कि वे दुनिया में रहें, दूसरों की मदद करने के लिए कुछ करें। (हाँ हाँ।) कल्पना कीजिए कि अगर हमारे पास और बच्चे नहीं बचे हैं और हम सभी अंत में मर जाते हैं। (जी हाँ। यह अच्छा नहीं।) आपको लगता है कि भगवान ऐसा चाहता है? (नहीं) नहीं! भगवान ने दुनिया को हमारे जीने और लगातार जीने के लिए बनाया है। (जी हाँ, मास्टर।) [...]

पुजारी विभिन्न धर्मों के विश्वासियों के लिए प्रकाशस्तंभ की तरह हैं। (हाँ य़ह सही हैं।) दूसरों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें पहले प्रबुद्ध होना चाहिए। (सही है।) [...] अधिकांश पुजारी या भिक्षु और नन, वे सिर्फ वस्त्र पहनते हैं। (सत्य है।) […]

जिन पुजारियों का आपने अभी उल्लेख किया है, वे वास्तव में भेड़ के कपड़ों में भेड़िये हैं, जैसा कि बाइबल में उल्लेख किया गया है। बाइबल ने हमें चेतावनी दी है कि, "भेड़ों के भेष में उन भेड़ियों से सावधान रहो।" (जी हां।) ये पुजारी हैं। यह पोप भी वही है। बेशक। (जी हां।) "आपके फलों के द्वारा आपको पहचाना जाएगा।" (जी हाँ, मास्टर।) […] इसलिए, यदि ये पुजारी यीशु की शिक्षा का पालन नहीं कर रहे हैं, तो वे… और इसके विपरीत, यहाँ तक कि ऐसी बातें कहना या करना भी जो मानवता के लिए हानिकारक हैं। तब वे सचमुच भेड़ों के भेष में भेड़िये हैं। (जी हाँ, मास्टर।)

" Media Report from 60 Minutes Australia 2015: कैथोलिक चर्च का पीड़ितों की रक्षा करने के बजाय दुर्व्यवहार करने वालों की रक्षा करने का एक भयानक इतिहास रहा है। "

" Media Report from AI Jazeera Oct. 23, 2019: 17 वर्षों से, कानूनी विद्वान मार्सी हैमिल्टन ने ऐसे कानूनों के लिए लड़ाई लड़ी है जो बाल यौन शोषण के शिकार लोगों को दावा दायर करने के लिए अधिक समय देते हैं। और देश भर की राज्यों की राजधानियों में, कैथोलिक चर्च उनका विरोधी रहा है। "

" Media Report from AI Jazeera Oct. 6, 2021: रोमन कैथोलिक चर्च ने दुनिया भर में विनाशकारी पैमाने पर युवाओं और कमजोर लोगों के विश्वास को धोखा दिया है। "

" Media Report from AI Jazeera Feb. 17, 2017: यह मूल रूप से एक माफिया था। उनके पास शक्तिशाली दोस्त हैं। उनके पास हितैषी हैं। उनके पास ऐसे लोग हैं जो चर्च के करीब होने के नाते जुड़े रहना चाहते हैं। "

" Interview by the Huffington post Apr. 12, 2019: और यह 300 से अधिक वर्षों से चल रहा है। और वेटिकन के पास यह सब है, और यह प्रलेखित है। और वे हमारी सरकार से अधिक शक्तिशाली हैं। "

" Interview by 60 Minutes Australia 2015: ये वे लोग हैं जिन्हें वास्तव में अब आपराधिक आरोपों का सामना करना चाहिए। न केवल पोप या चर्च के हाथों प्रतिबंध, या मीडिया का ध्यान। ये वे लोग हैं जिन्होंने कथित तौर पर कई वर्षों तक बच्चों के साथ दुर्व्यवहार को जारी रहने दिया है। और यह अक्षम्य अपराध है। "

जो लोग बच्चों से छेड़छाड़ करते हैं, छोटे बच्चों या किकार्यक्रमर वेदी के वफादार परिवारों के लड़के या लड़कियों के साथ बलात्कार करते हैं, उन पर हर तरह सामान्य सिविल कोर्ट में मुकदमा चलाया जाना चाहिए। (जी हाँ, मास्टर।) वे जो कपड़े पहनते हैं, वे उन्हें उनके पाप से मुक्त नहीं करते हैं। […] सिर्फ इसलिए कि वे कैथोलिक व्यवस्था में पुजारी हैं, यह उन्हें अभियोजन से मुक्त नहीं करता है। (दंड से।) […]

उन्हें अपने पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। (बिल्कुल।) "कपड़े साधु नहीं बनाते हैं।" हम औलक (वियतनाम), या शायद कई अन्य देश में ऐसा कहते हैं। […] और जैसा कि बाइबल भी कहती है, मेमने के कपड़ों में भेड़िया उस भेड़िये को मेमना नहीं बनाता। (सही है।) (जी हां, मास्टर।) इसलिए, सिर्फ इसलिए कि वे वेटिकन के साथ काम करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य सरकारों के कानून उन पर लागू नहीं होते हैं - अगर वे अपने नागरिकों को नुकसान पहुंचाते हैं। […]

वेटिकन कुछ भी नहीं है। यह खाली है अगर कोई नैतिकता नहीं है, कोई यीशु की शिक्षाओं का अभ्यास नहीं किया जाता है। (जी हाँ, मास्टर।) (समझे, मास्टर।) यह सिर्फ खाली दीवारें हैं, और वहां के पुजारी खाली शरीर हैं। (सही।) कपड़े उनके पापों को नहीं ढकेंगे, स्वर्ग या पृथ्वी पर। […]

कैथोलिक चर्च के ये पुजारी, जो बच्चों को नुकसान पहुँचाते हैं, जो उनसे छेड़छाड़ करते हैं, जो उनका बलात्कार करते हैं, जो उन्हें प्रताड़ित करते हैं, जो उन्हें मारते हैं, वे मानवता के खिलाफ अपराधी हैं। उन पर हेग शहर में, उस अंतरराष्ट्रीय अदालत में भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए। यदि कोई अन्य देश उन्हें आजमा नहीं सकता है, तो वे उन्हें वहां आजमा सकते हैं। (जी हाँ, मास्टर।) अन्यथा, वे ये सारे पाप करते रहेंगे और कई और बच्चों को नुकसान पहुँचाएँगे। अभी और भविष्य में। जैसा कि मैं आपसे बात कर रही हूं, मुझे नहीं पता कि कितने बच्चे अंधेरे में, अंधकार में पीड़ित हैं, और किसी को परवाह नहीं है। और बाद में वे उन्हें गायब कर देते हैं। (इतना डरावना।) जैसे कई अनाम कब्रें अभी-अभी खोजी गई हैं। हाल ही में अमेरिका में भी। पहले, यह कनाडा में, उन स्कूलों में होता था।

कल्पना करो कि? (ऑह।) और कई, कई, ओह, अनगिनत बच्चे या महिलाएं हर साल गायब हो जाती हैं, (ओह, बस भयानक।) हर जगह। यह हमेशा पेशेवर अपराधी नहीं होते हैं जो ऐसा करते हैं। यह सब करने वाले पुजारी हैं। (वे अपराधियों से भी बदतर हैं।) अपराधियों से भी बदतर क्योंकि वे संरक्षित हैं। (सही है।) (जी हां।) और किसी को शक नहीं होता। और अगर वे इसके बारे में जानते भी हैं, तो उन्हें इस पर संदेह होता है, फिर भी वे उन्हें बड़े पद पर बने रहने देते हैं। (बिल्कुल। जी हाँ।) इसलिए वे दरवाजे के पीछे रह सकते हैं और बच्चों से छेड़छाड़ करने में और भी कुशल हो सकते हैं। (हे भगवान।) और कोई जानता तक नहीं। वे अब अधिक सावधान रहेंगे, अब अधिक कुशल होंगे। (हाँ मास्टर।) और अगर वे फिर से खोजे जाते हैं, तो पोप उन्हें माफ कर देता है। (हे भगवान, नहीं।) (यह अविश्वसनीय है।) आप वह देख सकते हैं। (जी हाँ, मास्टर।) उसने कुछ नहीं किया! (यह अस्वीकार्य है।)

तो, इस वेटिकन या सभी चर्च जो खून से सने हैं या मानसिक क्रूरता से भरे हुए हैं, को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। (सही है। हां, मास्टर।) इंसानों के पापों का प्रायश्चित करने के लिए इसे अनाथालय या कुछ और बना दें। (मैं सहमत हूँ।जी हाँ।) [...] [...] वे कुछ नहीं करते! (ओह, भगवान।) […]

जब हम इसके बारे में बात कर रहे हैं, तो मेरा दिल बर्दाश्त नहीं कर सकता। […] यह दर्द … कभी-कभी असहनीय होता है। (ओह, मास्टर!) यदि आपको शारीरिक घाव या दर्द है, तो लोग जानते हैं, लेकिन यह एक मानसिक दर्द है, भावनात्मक दर्द है, (जी हाँ, मास्टर।) आध्यात्मिक दर्द जो कोई नहीं देख सकता। (ओह, मास्टर...) यह केवल मैं ही जानती हूँ। और फिर भी, मुझे उन बच्चों, पीड़ितों की तरह बुरा नहीं लगता, जो इतने असहाय और इतने भयभीत हैं, इतने भयभीत हैं, इतने डरे हुए हैं, और इतने अकेले हैं, इन सभी बड़े मोटे पुजारियों ने उन पर छींटाकशी की है। (हे भगवान्।)

" Interview by KHOU 11 Jan. 2019: पादरियों ने बच्चों का यौन उल्लंघन किया। और जीवन हमेशा के लिए बदल गया। उन्होंने आपकी आत्मा ले ली...

यह दुष्टता है, यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं इसे रख सकता हूं।

बच्चे के रूप में, आप उस चेहरे को कभी नहीं भूलते।

मैं भगवान से मुझे मारने की प्रार्थना करूंगा। कृपया मुझे मरने दो क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह अब मेरे साथ ऐसा करे। "

" Interview by WRAL Documentaries April 2018: मैंने वास्तव में उन्हें कभी दोष नहीं दिया, मैंने खुद को दोषी ठहराया। और समय के साथ वह आत्म-दोष एक प्रकार की आत्म-घृणा बन गया। "

" Interview by The Guardian Feb. 2016: मैंने कभी किसी को बताने का नहीं सोचा। जब प्रधानाध्यापक आपके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हों, तो आप किसे बताएंगे? इसे मेरे सिर में एक अलमारी में रखा और मैंने अलमारी का दरवाजा बंद कर दिया। (उन्हें लगातार बुरे सपने और फ्लैशबैक आते रहे और PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) का पता चला है।) "

" Interview by WRAL Documentaries April 2018: मेरे उस रहस्य को रखने की शुरुआत में, यह ऐसा था जैसे, मेरे अंदर यह छोटा सा जहर था। (इससे अवसाद, अलगाव और आत्महत्या के विचार पैदा हुए। इसने शराब और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को भी जन्म दिया।) "

" Media Report from HuffPost Apr. 12, 2019: बहन जूडिथ फिशर, वह 37 वर्ष की थी, मैं 13 वर्ष का था। तभी मेरी दुनिया बदल गई।

उसने मेरा जीवन ले लिया। उसने मेरी कामुकता ले ली। उसने मेरी आध्यात्मिकता ले ली। उसने सभी सीमाओँ को बर्बाद कर दिया जो कभी मेरे जीवन में थी। मैंने उनके ऊपर अपना परिवार खो दिया। मैं अब ठीक हो रही हूं। 1994 से, मैं इससे जूझ रही हूं।

आप बच्चे को इतनी गहरी चोट पहुंचाते हैं यह आध्यात्मिक बलात्कार है और आप जीवन भर के लिए दाग़दार हो जाते हैं। तो अब से, यह सब कुछ रंग देता है। मैं सोच भी नहीं सकती कि जीवन में मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ है जिससे मुझे इस तरह चोट पहुंचेगी। यह उस तरह का घाव है जो रहता है, चाहे आप कितने भी मजबूत क्यों न हों, आपको कितनी भी चिकित्सा मिल जाए, चाहे आपके पास कितना भी प्यार हों, या परिवर्तन या बहाने हों, यह आध्यात्मिक बलात्कार है। यह सच में है। यह वास्तव में है, यह दूर नहीं जाता है। यह आपका विश्वास चुराता है। मैं उन लोगों से ईर्ष्या करती हूं जो विश्वास करते हैं। "

" Interview by The Guardian Feb. 2016: मैंने चर्च जाना बंद कर दिया। (आपने अपना विश्वास खो दिया?) मेरा विश्वास खो दिया। यदि आप देखते हैं कि कैसे बोस्टन में चर्च ने कालीन के नीचे चीजों को साफ करने की कोशिश की, और आप इस देश और दुनिया के अन्य हिस्सों में मामलों के बारे में पढ़ते हैं, मैंने अपना विश्वास खो दिया। हां। "

कृपया, भगवान, कुछ करो! भेड़ की खाल में इन सभी दुष्ट भेड़ियों द्वारा नियंत्रित, आप इस दुनिया को ऐसा नहीं होने दे सकते। कृपया, कृपया, वे आपके पवित्र चर्चों और वेटिकन को भी खूनी कसाई की दुकान बना रहे हैं। कृपया, कृपया हमारी मदद करें। बच्चों की मदद करें। कृपया असहाय बच्चों और बच्चों की मदद करें। वे मनुष्यों के लिए बहुत शक्तिशाली हैं। मनुष्यों का इतना ब्रेनवॉश किया गया है और वे जो कुछ भी कहते हैं उस पर विश्वास करने के लिए वश में कर लिया गया है। परन्तु वे पुजारी नहीं हैं; वे तेरी शिक्षा का प्रचार नहीं कर रहे हैं। वे शिशुओं और बच्चों को मार रहे हैं और वे जो आपने सिखाया है और यीशु की शिक्षाओं के ठीक विपरीत कर रहे हैं। […]

मैं आशा करती हूँ लोग जागें और उनकी पूजा नहीं करें, उनका सम्मान नहीं करें, उनके गलत, बुरे विचार को नहीं सुनें। कृपया केवल अपने निर्णय का प्रयोग करें, अपने शिशुओं और अपने बच्चों की रक्षा करें। कृपया उन्हें उनकी बुरी बाहों में नहीं भेजें, क्योंकि वे उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे। उनकी बात मत सुनें और गर्भ में अपने बच्चों को नहीं मारें। आप अपने बच्चे को बचायें, जैसे आप किसी बच्चे को सड़क पर असहाय देखते हैं, आप उसे अपनी बाहों में लेंगे और कहीं सुरक्षित स्थान पर लाएंगे। कृपया, अपने गर्भ में पल रहे बच्चों के साथ ऐसा करें! वे आपके मांस और खून हैं। इन दुष्ट पुरोहितों की बात मत सुनो। कृपया नहीं! क्योंकि आप नरक में जाओगे। […]

और कुछ?

(कैथोलिक धर्माध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान,) हाँ। (कैनसस सिटी के आर्कबिशप जोसेफ नौमान, जो जीवन समर्थक हैं, ने "बिशपों को आम जमीन खोजने का आह्वान किया, जहां राजनेता 'मानव व्यक्ति की गरिमा' के लिए चर्च के दृष्टिकोण से सहमत हों। लेकिन उन्होंने भी उनसे यह आग्रह किया कि वे 'अपने दायित्वों को पूरा करने से नहीं डरें, उन्हें बताने के लिए कि चर्च की शिक्षा से असहमत होना कितना गंभीर है'।) हां!

(मास्टर, अभी भी कुछ धर्माध्यक्ष क्यों हैं जो इससे पूरी तरह सहमत नहीं होंगे? विश्वास का व्यक्ति चर्च के बुनियादी मानवाधिकारों और शिक्षाओं की रक्षा के लिए कार्य करने से क्यों डरेगा?) […]

वे डरते हैं क्योंकि, मैंने समाचार में कहीं पढ़ा है, कि 60% कैथोलिक विश्वासी गर्भपात का समर्थन करते हैं, कहते हैं कि गर्भपात ठीक है। (जी हाँ, मास्टर।) यह ऊपर से आता है! (जी हां।) पोप जानते हैं कि अधिकांश समर्पित कैथोलिक महिलाएं हैं। (जी हां।) इसलिए, यदि वह उनकी इच्छा के विरुद्ध जाता है, तो वह उन्हें खोने से डरता है। (समझे, मास्टर।) तो यह सब प्रसिद्धि और लाभ के लिए है। […]

पोप, मैंने समाचार में वीडियो में देखा, उन्होंने बिडेन के सामने अपना सिर भी झुका लिया। विश्वास करे या नहीं? (वाह।) ओह, यार। (वाह।) वह आधिकारिक तौर पर इस कैथोलिक प्रणाली के राजा और पृथ्वी पर भगवान के तथाकथित प्रतिनिधि हैं, और उन्होंने दुनियावी शक्ति को नमन किया, (वाह।) अर्थात आम शक्ति, सांसारिक शक्ति। (जी हां।) वह सचमुच अपना सिर झुकाता रहा। [...] वह विनम्रता नहीं थी। वह पहले ही जानता है यह आदमी बुरा है। और वह झुक गया, उन्हें प्रणाम किया। आपने वह देखा? (अविश्वसनीय।) [...] बस खुद को उस सीट पर, वेटिकन की कुर्सी पर रखने की कोशिश करने के लिए। […]

वे उनकी (बाइडन की) दानव शक्ति के कारण भी डर सकते हैं। यहां तक ​​कि पोप को भी नतमस्तक कर देता है। (जी हाँ।) पोप के पास बाइडन की तुलना में कम दानव शक्ति है। […]

इसलिए, वे डरते हैं। हो सकता है वे पूर्ण दुष्ट नहीं हों। उनमें से सभी दुष्ट नहीं हैं, बस उनमें से कुछ अन्य पुजारियों की दुष्ट शक्ति से प्रभावित हैं, (जी हाँ।) या प्रतिशोध से बहुत डर लगता है। […]

कोई और प्रश्न? [...]

(2016 में, पोप फ्रांसिस ने स्थायी रूप से दुनिया भर के कैथोलिक पादरियों को गर्भपात के पाप को क्षमा करने की अनुमति दी। मास्टर, ऐसा कैसे लगता है कि पादरी यीशु मसीह और बाइबल की शिक्षाओं के बजाय पोप को इतने बड़े अधिकार के रूप में देखते हैं?) हां। ऐसा कैसे? ऐसा कैसे? अच्छा प्रश्न है।

बहुत अच्छा प्रश्न है। मैं खुद भी यही पूछती हूं। लेकिन जैसा मैंने आपको पहले बताया, वे दुष्ट हैं। वे शैतान के लिए काम कर रहे हैं। सीक्रेट एजेंट की तरह। (जी हाँ, मास्टर।) वे गुप्त जासूस हैं, शैतान के गुप्त एजेंट हैं। (ओह!) […]

पुजारी अपराधी का साथ दे रहे हैं, गर्भपात जैसे अपराध के साथ- और क्षमा करके उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। (सही।) यह कितना आसान है। अगर आप अपने बच्चे को मार भी देते हैं और चर्च जाते हैं, वहां पांच डॉलर डालते हैं, या किसी अन्य पुजारी के सामने स्वीकार करते हैं, तो आपका पाप साफ हो जाता है। हा! दो साल का बच्चा भी इस बात पर यकीन नहीं करेगा। यहाँ तक कि स्वयं पुजारी भी पापी है, बुरा काम कर रहा है। (जी हां।) वे आपको कैसे माफ कर सकते हैं? पुजारी आपके लिए कोई कर्म कैसे ले सकता है या आपके लिए उन्हें साफ कर सकता है? (समझे, मास्टर।) यीशु के नाम पर भी। यीशु इन सभी गंदे कूड़ेदानों के माध्यम से काम नहीं कर सकते। […]

उनके पाप आकाश से भी बड़े हैं। तो कैसे कर सकते हैं? कैसे आप कोई भी पापपूर्ण कार्य कर सकते हैं और जाकर स्वीकार करते हैं और यह काफी है? यह गलत अवधारणा है। (सही, मास्टर।) वे सभी बहाने बनाते हैं ताकि उनके अधिक अनुयायी, अधिक दान हो सकें, (ओह, समझा।) अधिक शक्ति, बड़े चर्च। [...] उन सभी को निकाल देना चाहिए। […]

उन सभी को जाना चाहिए, दौड़ना चाहिए। भाग जाओ और अपने पापों के लिए पश्चाताप करो। अन्यथा, शैतान उनके पीछे भागेगा, और उनके साथ छेड़खानी करेगा और उन्हें मार डालेगा और उनके जीवन में हर पल उन्हें नरक में यातना देगा। (वाह।) खैर, यही सच है। (जी हां।) वे ब्रह्मांड के नियम से नहीं बचेंगे। वे परमेश्वर के क्रोध से नहीं बचेंगे। […]

वे अकल्पनीय अपराध करते हैं (भयानक) मानवता, बच्चों और शिशु के खिलाफ (जी हाँ, मास्टर।) समान रूप से। वे अपराधियों से भी बदतर हैं। वे शैतानों से भी बदतर हैं। उन्हें हमेशा के लिए गहरे नरक में रहना चाहिए। (जी हाँ, मैं सहमत हूँ।) और दुष्टात्माएं उनके साथ करेंगी जो कुछ वह करते हैं। कोई भी उनकी सहायता नहीं कर सकता है। अगर वे पश्चाताप भी करते हैं, मुझे यकीन नहीं है कि भगवान कितना उदार होगा, सिवाय इसके कि अगर वे वास्तव में पलटते हैं। वीगन बनें, और वास्तव में अपने पूरे जीवन, अपने जीवन के हर छोटे से क्षण में पश्चाताप करें। शायद। (जी हां।) शायद सजा कम होगी। […]

महिलाएं या युवा लड़कियां, युवा महिलाएं, उन्हें माता-पिता होने का ज्यादा अनुभव नहीं है, (जी हां।) या शायद यह पहली बार गर्भावस्था है। (जी हां।) और सांसारिक जरूरतों और भौतिक आवश्यकताओं से निपटने की अपनी कमजोर स्थिति में, वे भावना में कमजोर हो जाते हैं, उनके दिमाग में, (सही है। जी हाँ, मास्टर।) और किसी भी सलाह के प्रति अधिक संवेदनशील, यहां तक ​​कि गलत भी। अगर वे अपने दिल में जानते भी हैं कि अपने ही बच्चे को मारना गलत है, तब भी वे ऐसा करेंगे यदि पोप इसके साथ ठीक है, इसके खिलाफ नहीं, (समझें।) उन्हें ऐसा न करना अच्छी तरह से नहीं सिखाना। आप समझते हैं? (जी हां।) और इतने सारे शक्तिशाली पुजारी भी, सभी ने इसके लिए हामी भरी। फिर वे ऐसा करते हैं, जैसे दबाव में। उनका विरोध करने वाले वे कौन होते हैं? […] वे (महिलाएं) अभी भी सुनती हैं क्योंकि वे कमजोर स्थिति में हैं, (जी हां।) भौतिक मांगों और सांसारिक, बुरी ऊर्जा से कमजोर हो गई हैं। (जी हां।) इसलिए, वे शायद अपनी मर्जी के खिलाफ और अपने बेहतर फैसले के खिलाफ गर्भपात कराती हैं। […]

उन्हें सच्ची मदद और नैतिक समर्थन की ज़रूरत है, न कि दुष्ट सलाह की। (जी हाँ, मास्टर। पादरियों को बेहतर पता होना चाहिए।) [...]

वे उन्हें क्षमा भी कैसे कर सकते हैं? उनके पास कोई शक्ति नहीं है। (समझे, मास्टर।) वे परमेश्वर की आज्ञाओं के विरुद्ध जाते हैं। (जी हां।) वे यीशु की शिक्षा का विरोध करते हैं। [...] कमजोर, कमजोर महिला की मदद करने और उनके गर्भ में एक जीवन बचाने के बजाय, वे उन्हें विपरीत, पापपूर्ण दिशा में ले जाते हैं। (जी हाँ। वास्तव में भयानक है।) तो यह कर्म, यह पाप, इसका परिणाम, वे बच नहीं पाएंगे। (जी हाँ, मास्टर।) यहां तक ​​कि सबसे शक्तिशाली मास्टर भी उन्हें बचाने में सक्षम नहीं होंगे। (वाह।) उन्हें नर्क में जाना होगा। […] क्योंकि “जैसा आप बोओगे, वैसा ही काटोगे।” ब्रह्मांड का नियम कभी भी किसी के लिए विफल नहीं होगा, चाहे वह कोई भी हो। (जी हाँ, मास्टर।) […]

भगवान देख रहा है। स्वर्ग सब कुछ देख रहा है। आप कुछ भी नहीं कर सकते और इससे बच नहीं सकते हैं। कभी नहीँ! (जी हाँ, मास्टर।) […]

धन्य हैं वे जो यीशु के सच्चे सुसमाचार का प्रचार करते हैं और जो परमेश्वर से डरते हैं और जो परमेश्वर की आराधना करते हैं। (जी हां।) मैं उनकी मदद करूंगी। मैं आध्यात्मिक रूप से, उनकी मदद करूंगी। […]

ठीक है, फिर, आप अपनी क्षमता के माध्यम से दुनिया के लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए धन्यवाद। लेकिन हमें वह देने के लिए हमें भगवान को धन्यवाद देना होगा। (जी हां।) उपहार के लिए। (धन्यवाद ईश्वर।) हम बिना किसी चीज़ के साथ पैदा हुए हैं, याद है? (सही। जी हां, मास्टर।) इसलिए, हम जो कुछ भी विकसित करते हैं, वह सब ईश्वर की इच्छा और ईश्वर का आशीर्वाद है। (जी हाँ, मास्टर। सही है।) हमें जो कुछ भी अच्छाई मिली है, उनके लिए और हमें सभी गलत धारणाओं और बुराई से बचाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। (जी हां।) […]

आप सभी, घर में और दूर, मैं आपको फिर से धन्यवाद देती हूँ, […] सही काम करने के लिए, भीतर ईश्वर की प्रेरणा को सुनने के लिए, और हमारे काम के माध्यम से ईश्वर के आशीर्वाद को समझने और सराहने के लिए। (मास्टर, आपका धन्यवाद।) (भगवान को, धन्यवाद।) दुनिया भी आपको धन्यवाद देती है। (मास्टर, आपका धन्यवाद।) पशु-लोग आपको धन्यवाद देते हैं। और स्वर्ग आपको धन्यवाद देता है। अभी के लिए अलविदा। (अलविदा, मास्टर।) (ध्यान रखें, मास्टर।) (हम आपसे प्यार करते हैं, मास्टर।) (हम आपसे प्यार करते हैं।) (मास्टर, आपका धन्यवाद।) मैं भी आपसे प्यार करती हूं। […]

Host: परम करुणामयी मास्टर, आपके बहुमूल्य ज्ञान को साँझा करने और हमें जीवन के मूल सिद्धांतों की याद दिलाने के लिए हमारी अत्यधिक सराहना। सभी संबंधित व्यक्ति अपनी चेतना को सुनना शुरू करें, और इस प्रकार चर्च में प्रभु यीशु की शिक्षाओं को संरक्षित करने के लिए सभी सही और आवश्यक कदम उठाएं। हम एक न्यायपूर्ण समाज के लिए भी प्रार्थना करते हैं जहां कोई भी शिशु या बच्चा कभी भी दुख नहीं जानेगा, और भगवान के धर्मग्रंथों का पालन किया जाएगा। प्रिय मास्टर हमेशा सबसे अच्छे स्वास्थ्य में रहें, सभी महान स्वर्गों द्वारा संरक्षित।

यह सुनने के लिए कि सुपृम मास्टर चिंग हाई का पोप और श्री बिडेन के बीच बैठक के बारे में क्या कहना है, और अधिक, कृपया इस सम्मेलन के पूर्ण प्रसारण के लिए सोमवार, दिसंबर 20 को मास्टर और शिष्यों के बीच पर हमारे साथ जुड़ें।

और देखें
नवीनतम वीडियो
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   187 दृष्टिकोण
2024-04-26
187 दृष्टिकोण
2024-04-26
73 दृष्टिकोण
2024-04-25
698 दृष्टिकोण
2024-04-25
217 दृष्टिकोण
31:50

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-24   87 दृष्टिकोण
2024-04-24
87 दृष्टिकोण
2024-04-24
280 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड