खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की अमेरिका के लिए प्रेममयी चिंता

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम सदस्य के साथ काम से जुड़े फोन कॉल के दौरान 27 जुलाई, 2021 को, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने कृतज्ञतापूर्वक कुछ वर्तमान घटनाओँ के बारे में कुछ प्रश्नों के उत्तर देने के लिए समय निकाला। चूँकि यह तत्क्षण था, इसलिए हमने बातचीत को ठीक से रिकार्ड नहीं किया। अतः, यह प्रसारण के लिए उपयुक्त नहीं है। हम दिल से माफी मांगते हैं और हमारे सम्मानित दर्शकों के लिए यह सारांश प्रस्तुत करते हैं, मास्टर के उत्तरों से ट्रांसक्राइब करने योग्य भाग की वॉयस-ओवर रीडिंग के साथ। निम्नलिखित कुछ हाइलाइट्स थे।

Q(m): कैलिफोर्निया में, एक कानून जिसे प्रस्ताव 47 कहा जाता है में कुछ गंभीर अपराधों को कम गंभीर के रूप में आरोपित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कि अपराधी खुलेआम चोरी के काम कर रहे हैं अभियोजन के डर के बिना। उदाहरण के लिए, किसी को अपराध के लिए एक दुकान से 950 अमेरिकी डॉलर से अधिक का सामान चोरी करना होगा और इस प्रकार पुलिस संदिग्ध को गिरफ्तार करने में दिलचस्पी लेगी। इस राशि के नीचे, यह एक दुराचार है और व्यक्ति को गिरफ्तार करना और दोषी ठहराना पुलिस और अभियोजकों के समय के लायक नहीं समझा हाता है। मास्टर यह कानून के बारे में क्या सोचती हैं?

VO: मास्टर ने उत्तर दिया कि दुष्कर्म भी, मतलब चोरी जैसे छोटे अपराध, गैरकानूनी हैं, और इससे भी बदतर, अधिक गंभीर अपराध की ओर जा सकता है। इस प्रकार, सरकारों को कानूनविरुद्ध व्यवहार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, जो अन्य राज्यों या देशों के लोगों के सोचने का कारण बन सकता है कि दुराचार स्वीकार्य हैं। इसके अलावा, कैलिफोर्निया कानून के लागू होने के बाद, कई छोटे व्यवसाय और लोग चोरी में वृद्धि से प्रभावित हुए हैं; कुछ बदतर मामलों में, व्यवसायों को बंद करने के लिए मजबूर किया गया, शायद हमले के डर और आय की हानि के कारण। मास्टर ने कहा यह सही नहीं है और इसलिए वह इस कानून से सहमत नहीं हैं।

मास्टर के शब्दों में: “वे नहीं कर सकते, सिर्फ इसलिए कि जेल भरी हुई है, लोगों को बाहर जाने और चोरी करने को कहते हैं। यह समाज के सिद्धांत के खिलाफ है। यह लोगों की गरिमा को कम करेगा, और एक अराजक, असुरक्षित रहने का वातावरण बनाएगा। आप स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकते, इस तरह लोगों की संपत्ति चोरी करके। और फिर इसी बीच, आप पुलिस का बचाव भी कम कर रहे हैं, लोगों को बंदूकें और वह सब नहीं खरीदने को कह रहे हैं।

कोई आश्चर्य नहीं अपराध बढ़े हैं। क्योंकि यह सब विरोधाभासी है, क्योंकि उन्हें कर भुगतान करना होता है, अपने कर्मचारियों को, कर्मचारियों के बीमा, बोनस, छुट्टियाँ आदि का भुगतान करना पड़ता है। (सही।) उनका भी अपना परिवार है, बच्चों का भी ख्याल रखना होताहै! उन्हें हर तरह के बीमा, ऋण, स्कूल की फीस और सैकड़ों अन्य चीजों के लिए भुगतान करना होता है। सरकार गरीबों के लिए जिम्मेदार है, इस बोझ को निजी नागरिकों पर नहीं डालना है, जो पहले से कर भुगतान के माध्यम से इसके लिए योगदान करते हैं! पुलिस और अधिकारियों की सुरक्षा के बिना वे कभी भी लूटकर कैसे रह सकते हैं!? (हाँ जी।) उसके ऊपर, उन्हें रक्षा के लिए बंदूकें रखने की अनुमति नहीं है। (ऐसा नहीं है कि मैं बंदूकों का समर्थन करती हूं, लेकिन गरीब असहाय लोगों को रक्षा के इस साधन का सहारा लेने के लिए मजबूर किया जाएगा, इस प्रकार नियंत्रण से परे एक अधिक हिंसक समाज का निर्माण होगा!!!) यह तर्क, नैतिकता और किसी भी समाज के सुरक्षा मानकों के बिल्कुल खिलाफ है। मुझे आशा है कि वे इस हानिकारक कानून को बदल देंगे!

मेरा मतलब, लोगों को जीवित रहना है। (जी हाँ।) मेरा मतलब अच्छे लोग, मेहनती करने वाले लोग। (यह सही है।) समाज का आधार… दुकान मालिक व्यवसाय खोलने के लिए अपनी पूंजी को जोखिम में डालते हैं, उन्हें अपना पैसा कमाना है। और अगर दुकान का सामान हमेशा ऐसे ही चोरी होता है, कारोबार ठप हो जाएगा, फिर फलस्वरूप कर्मचारियों, अच्छे किस्म के लोगों को, नौकरी से निकाल दिया जाएगा। और फिर उसके पास पैसा नहीं होता है, और फिर क्या करे? उस चोर की नकल करें। (जी हाँ।) शायद क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। या शायद इसलिए कि वे कहते हैं, ‘अरे, क्या बात है, क्यों नहीं?’ (जी हाँ।) वे बहुत मेहनत करते हैं। और वह आदमी जो कुछ नहीं करता, आ सकता है और वह सब लेता है जो उसे पसंद है। ‘क्यों बकवास है मैं वही नहीं करता?’ समझे मैं क्या कह रही हूँ? (यह सही है।) यह बहुत बुरा, बुरा, बुरा उदाहरण है। इसकी बहुत खराब प्रतिष्ठा है, अमरीका की किसी भी काउंटी, या राज्य, या देश के लिए।

आप लोगों को अनैतिक और बुरा होना नहीं सिखा सकते, और फिर पूरे देश के सुरक्षित और स्वस्थ होने की उम्मीद नहीं कर सकते! विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, वह देश जिसे लोग देखते हैं! चोरों का देश कहे जाने की कल्पना करें! उसके नागरिकों के लिए क्या ‘सम्मानजनक’ नाम है!” (जी हाँ।)

मास्टर के शब्दों में: “... उन्हें आर्थिक समस्या का समाधान करना चाहिए, न केवल भरे हुए जेलों से बचना चाहिए या अच्छे आदमी की भूमिका निभाते हैं, इस बात की परवाह नहीं करते कि मेहनत करने वाले करदाताओं को कितनी कठिनाई, खतरे का सामना करना पड़ता है, एक भयभीत, कानूनविहीन देश में खुद के बचाव के लिए।

उनसे अलग अन्य जेल बनाओ। उन सभी को वहां काम करने दें और बगीचे में काम करें। (जी हाँ।) सब्जी भी लगायें, जैविक खेती करें। खेती करें और बेचें। (जी हाँ।) और आनंद लें।  जलवायु, कोविड और अन्य कई कारणों से वर्तमान में हमारे पास भोजन की कमी है। तो उन्हें योगदान देने दें, अपने देशवासियों पर बोझ न डालें और दूसरों के लिए, खासकर युवाओं के लिए खराब उदाहरण नहीं बनाएं!”

मास्टर के शब्दों में: “कोई और सवाल?” (धन्यवाद। जी हाँ।)

Q(m): यूनाइटेड स्टेट्स हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने यूएस कैपिटल में 6 जनवरी, 2021 के विरोध की घटना की जांच के लिए सदन के सदस्यों की एक विशेष समिति बनाई है। रिपब्लिकन आम तौर पर समिति के गठन का विरोध करते रहे हैं, और रिपब्लिकन हाउस माइनॉरिटी लीडर केविन मैकार्थी ने समिति की सदस्यता की आलोचना की है, क्योंकि समिति के लिए उनके किसी भी पसंदीदा का चयन सुश्री पेलोसी द्वारा नहीं किया गया। सुश्री पेलोसी ने दो रिपब्लिकन को समिति के सदस्यों के रूप में चुना है, लिज़ चेनी और एडम किंजिंगर।

मास्टर के शब्दों में: “ओह, हाँ, ट्रम्प के खिलाफ। (जी हाँ।) वे उस पर अभियोग लगाना चाहते थे।” (सही। हालाँकि, जैसा आपने कहा, दोनों ने घटना के बाद महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प पर अभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया। अन्य सात समिति सदस्य डेमोक्रेट हैं।) “आह।”

Q(m): इस समिति के गठन के बारे में मास्टर क्या सोचती हैं?

मास्टर के शब्दों में: “क्या आश्चर्य है! मैं हैरान हूँ। हैरानी हूँ कि एक बहुत ही न्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक समाज में, यह एकतरफा निर्णय है। (जी हाँ।) यूं कहें कि एक सामान्य नागरिक भी, जब उसने कुछ गलत किया है, उनके पास एक निष्पक्ष अदालत होती है। (जी हाँ।) और अगर उनके पास वकील रखने के लिए पैसे भी नहीं होते हैं, तो सरकार उनके लिए एक वकील भी पेश करती है। अमेरिका में ऐसा ही था। (जी हाँ।) लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प के मामले में, यह पूरी तरह से अलग है, लोकतंत्र के बिल्कुल विपरीत है। बिना वकीलों के, बिना पुलिस के भी। (जी हाँ।) अपने बुढ़ापे में, दोस्तों के बिना, वह सहन नहीं कर सकते। आप पहले ही देख सकते हैं।

कमेटी बनाने की जहमत क्यों? (जी हाँ।) बस यह सब लिखने के लिए, ‘वह पूर्ण दोषी है, वह बुरा है...’ जो कुछ भी। जैसे वे इतने सालों से कहते आ रहे हैं। वे आलोचना भी करते हैं, वे उन्हें बदनामी भी करते हैं। वे उन्हें उनकी त्वचा के रंग या उनके बालों या वजन या जो कुछ के लिए उन्हें बदनाम भी कहते हैं। ओह, यह समाज का एक भयानक उदाहरण है। (जी हाँ।) वे राज्य के प्रमुख के रूप में उनकी संवैधानिक स्थिति का भी सम्मान नहीं करते हैं। वह निर्वाचित में से एक है, कानूनी रूप से, निष्पक्ष, सही ढंग से। (जी हाँ।)

यह निष्पक्ष परीक्षण नहीं है, आप पहले ही देख सकते हैं। (सही।) कमेटी बनाने की परेशानी का क्या फायदा? (जी हाँ।) सिर्फ वैश्विक अभिजात वर्ग के लिए खुद को फिर से हंसी का पात्र बनाने के लिए? वह सदन के अध्यक्ष थे, उसने उस दिन अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की उपेक्षा की और इनकार कर दिया, हालांकि उन्हें राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा याद दिलाया गया था और दूसरों द्वारा चेतावनी दी गई थी। और अब वे ट्रम्प को दोष देते हैं। सब उस पर आरोप लगाते हैं। यह सही नहीं है। और डेमोक्रेट इस तरह से डायन-शिकार की रणनीति के साथ खुद के लिए खराब प्रतिष्ठा बनाते हैं। हर कोई देख सकता है यह एकतरफा और अनुचित है।”

VO: मास्टर ने इस समस्या और अमेरिकी राष्ट्र पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालना जारी रखा। फिर, संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में बातचीत सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर संयुक्त राज्य के पहले राष्ट्रपति, महामहिम जॉर्ज वाशिंगटन के बारे में हाल के कार्यक्रम में बदल गई। जब मास्टर को राष्ट्रपति वाशिंगटन के बारे में कार्यक्रम देखने के लिए भेजा गया, उन्हें इस तरह की उदासीन भावना हुई।

मास्टर के शब्दों में: “मैं अमेरिकी नागरिक बनने की सोच रही हूं। मेरी अपनी जाति की तरह लगता है। (जी हाँ।) उन्होंने (जॉर्ज वाशिंगटन) अपने दुश्मन के साथ प्रेम से व्यवहार किया, आप जानते हैं, और सम्मान के साथ। ओह, और इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। इसलिए मुझे देश से बहुत प्यार है। यहां तक ​​कि आपके पास जो क्लिप है... मुझे लगा, मुझे नहीं पता, मैंने इसे बार-बार देखा। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं समझा नहीं सकती। (जी हाँ।)

और फिर, जो कोई भी उसे (अमरीका) चोट पहुँचाने की कोशिश करता है, उससे बचाने के लिए मैं बस अमेरिकी नागरिक बनना चाहती थी। मानो किसी धमकी से किसी बच्चे को बचा रही हो! नहीं! गंभीरता से मैं एक तरह से पक्ष ले रही थी, अमेरिकियों के लिए खेद महसूस कर रही थी, राष्ट्रपति वाशिंगटन का पक्ष ले रही थी, अमेरिकियों का पक्ष ले रही थी।

लेकिन मेरी उम्र का सोचकर, मैं क्या करूँ? देखते-देखते, उस समय एक प्रबल प्रकार की इच्छा हुई। (सही। जी हां।) और यह अभी भी बनी हुई है।”

हम हमारी प्रिय मास्टर चिंग हाई की उच्च अंतर्दृष्टि, साथ ही सरकारों के लिए उनकी सीधी, प्रेमपूर्ण सलाह साँझा करने के लिए आभारी हैं। सभी नेता और नागरिक समान रूप से निष्पक्ष और महान सिद्धांतों को बनाए रखें, इस प्रकार हमारी मानव जाति की नैतिक गरिमा को बनाए रखने में मदद करें। हम कामना करते हैं कि प्रिय मास्टर सभी उच्च स्वर्गों की हमेशा वफादार सहायता के साथ शांति और मजबूत स्वास्थ्य में अपना नेक कार्य जारी रखें।

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साथ काम से संबंधित इस फोन कॉल के पूर्ण प्रसारण के लिए, कृपया शुक्रवार, अगस्त 6, 2021 को मास्टर और शिष्यों के बीच पर हमसे जुड़े।

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-27
1 दृष्टिकोण
3:58

Earthquake Relief in Taiwan (Formosa)

2024-04-26   342 दृष्टिकोण
2024-04-26
342 दृष्टिकोण
2024-04-26
124 दृष्टिकोण
2024-04-25
850 दृष्टिकोण
30:32

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-25   46 दृष्टिकोण
2024-04-25
46 दृष्टिकोण
2024-04-25
262 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड