खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – २१ नवंबर २०२६
यूक्रेन (यूरेन) ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के उपायों पर चर्चा के लिए १६ नवंबर को अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन शांति वार्ता की। यूक्रेन (यूरेन) का समर्थन करने वाले देशों के समूह, इच्छुक देशों के गठबंधन की १९ नवंबर को बर्लिन [जर्मनी] में बैठक निर्धारित थी, ताकि शांति प्रक्रिया में अगले कदमों का समन्वय किया जा सके (Al Jazeera)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप १७ नवंबर को मनीला [फ़िलीपींस] में एक विशेष शिखर सम्मेलन में दक्षिण-पूर्व एशियाई नेताओं के साथ शामिल हुए, इसमें अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ [आसियान] ने ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध सरकारों और व्यवसायों के संयुक्त प्रयासों के लिए एक कार्ययोजना और सिद्धांत अपनाए। अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी क्वाड की एक अलग बैठक में श्री ट्रंप ने कहा कि चारों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुरक्षित करने और किसी एक विदेशी आपूर्तिकर्ता पर निर्भरता घटाने के समझौते किए हैं (Asia Media Centre)
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ईरान द्वारा बहरीन में एक अमेरिकी रडार केंद्र पर ड्रोन दागे जाने के बाद, अमेरिका ने १७ नवंबर को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के केशम द्वीप [ईरान] पर ईरान के इस्लामी क्रांतिकारी रक्षक दल [IRGC] के एक मिसाइल प्रक्षेपण स्थल पर हमला किया (New York Post)
१८ नवंबर को बहरीन ने कहा कि उन्होंने ईरानी हवाई हमलों को रोक दिया, और कुवैत ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियाँ शत्रुतापूर्ण ड्रोन का मुकाबला कर रही थीं। ईरान की सेना ने कहा कि उन्होंने अली अल-सलेम वायुसेना अड्डे [कुवैत] पर अमेरिकी सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया था (AFP)
व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने वाले १० देशों के क्षेत्रीय समूह, आर्थिक सहयोग संगठन [ECO] की १६ नवंबर को इस्लामाबाद [पाकिस्तान] में बैठक हुई। इसमें पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान तनाव कम करने के प्रयास जारी रखेगा और ईरान के नवीनतम प्रस्तावों पर वॉशिंगटन [अमेरिका] की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है। समूह ने पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता का समर्थन किया और संयम तथा संवाद का आह्वान किया (Arab News)
संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी तेल कंपनी की जहाज़रानी सहायक कंपनी एडनॉक एल ऐंड एस [अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी रसद एवं सेवाएँ] ने १८ नवंबर को कहा कि पिछले दिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य में उनके एक पोत पर हमले के बाद चालक दल का १ सदस्य लापता था और ११ घायल थे (Reuters)
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उन्होंने ईरान समर्थित हूती समूह की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को कमजोर करने के लिए १७ नवंबर को यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में हवाई हमले किए। हूतियों ने कम से कम १७ लोगों की मौत की सूचना दी, सऊदी अरब ने कहा कि उन्होंने १८ नवंबर की सुबह रियाद [सऊदी अरब] की ओर आ रही हूतियों की २ क्रूज़ मिसाइलें रोक दीं (Associated Press, Arab News)
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कुआलालंपुर [मलेशिया] में मुलाकात के बाद, मलेशिया और फ़्रांस ने १७ नवंबर को संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। फ़्रांस द्वारा प्रसंस्करण में सहयोग का वादा करने के बाद, मलेशिया कुछ कच्ची दुर्लभ मृदा सामग्रियाँ फ़्रांस को निर्यात करने पर सहमत हुआ। इस यात्रा में रक्षा और अधिक स्वच्छ ऊर्जा संबंधी समझौते, मलेशियाई और फ़्रांसीसी अर्धचालक कंपनियों के बीच साझेदारी तथा मलेशिया की वायुसेना को एयरबस द्वारा हेलीकॉप्टर आपूर्ति करने के लिए एक आशय पत्र भी सामने आए (Channel News Asia)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग [एपेक] शिखर सम्मेलन के लिए १८ नवंबर को शेनझेन [चीन] पहुँचे। १९ नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात अपेक्षित थी, ईरान और यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध तथा व्यापक वैश्विक सुरक्षा मुद्दे एजेंडे में रहने की संभावना थी। श्री शी के साथ अलग व्यापार वार्ता भी श्री ट्रंप के एजेंडे में थी (CNBC)
ताइतुंग काउंटी [ताइवान (फ़ॉर्मोसा)] में, आदिवासी बुनुन किसान बानु इस्माहासन और उनका परिवार ऑयल मिलेट की खेती पुनर्जीवित कर रहा है, यह एक स्थानीय अनाज है, जिसे कभी मुख्य फ़सलें विफल होने की स्थिति के लिए उगाया जाता था। चावल की उपलब्धता बढ़ने से ६० वर्ष से भी पहले यह खेतों से लगभग गायब हो गया था, लेकिन श्री इस्माहासन के खेत में यह सूखे, तूफ़ानों और बाढ़ के बावजूद बचा रहा है। राष्ट्रीय फ़सल जननद्रव्य केंद्र [ताइवान (फ़ॉर्मोसा)] भविष्य के उपयोग के लिए ऑयल मिलेट के बीज संरक्षित कर रहा है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन इस सहनशील फ़सल का महत्व बढ़ा सकता है (The Japan Times, AFP-Jiji)
क्रैनबेरी में भरपूर रेशा, एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफ़ेनॉल होते हैं, जो हृदय, आंतों, मूत्रतंत्र, मुँह और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से लाभकारी हैं। VegNews ने क्रैनबेरी से बनने वाले ६ वीगन व्यंजन प्रस्तुत किए हैं: १. भुनी शकरकंद के साथ केल का गरम सलाद २. हेज़लनट-क्रैनबेरी भरावन वाला उत्सवी भुना व्यंजन ३. भुनी क्रैनबेरी वाली वीगन पफ़ पेस्ट्री ४. नींबू की मीठी परत वाली खट्टे फलों और क्रैनबेरी की नरम वीगन कुकीज़ ५. क्रैनबेरी-क्रीम चीज़ की मीठी परत वाले जिंजरब्रेड फ़ज बार ६. शक्कर में पगी क्रैनबेरी और वनीला बटरक्रीम वाला रेड वेल्वेट केक (VegNews)
CDC [अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र] के अनुसार, लगभग १९६५ से १९८० के बीच जन्मी जेनरेशन एक्स का मध्य आयु में स्वास्थ्य पिछली पीढ़ियों की तुलना में खराब है, अमेरिका में २०२१ से २०२३ के दौरान ४० से ५९ वर्ष के लोगों में मोटापे की दर ४६.४% तक पहुँच गई। बढ़ी हुई रक्त शर्करा, पेट का मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ भविष्य में बीमारियों और मृत्यु-दर को लेकर चिंता बढ़ाती हैं (New York Post)
Environment International पत्रिका में हाल ही में प्रकाशित यूरोपीय अध्ययन में ६ देशों के मधुमेह-रहित २१,२५९ प्रतिभागी शामिल थे। इसमें वायु प्रदूषण, विशेषकर PM10 [सूक्ष्म कणीय पदार्थ], का संबंध रक्त शर्करा के ऊँचे स्तर से पाया गया, खासकर जब तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक हो। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि अधिक स्वच्छ हवा रक्त शर्करा का स्तर घटाने में सहायक हो सकती है (Earth.com)
बार-बार हो रहे भूस्खलनों ने नेपाल के गुल्मी में कालीगंडकी गलियारे के राक्से खंड पर यातायात बाधित किया है। पूर्ति घाट पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक बाबूराम श्रेष्ठ ने कहा कि २ महीनों में भूस्खलनों ने बारिश और सूखे, दोनों मौसमों में सड़क २२ बार अवरुद्ध की। एक बार सड़क ३२ घंटे बंद रही। दूसरी बार १५ नवंबर से लगा अवरोध मलबा हटाए जाने के बाद १६ नवंबर को समाप्त हुआ (The Rising Nepal)
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स [NSW] के मिड नॉर्थ कोस्ट पर साउथ वेस्ट रॉक्स में १६ नवंबर को एक संभावित बवंडर ने लगभग ३० घरों को नुकसान पहुँचाया। इस दौरान भीषण तूफ़ानों से न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में बड़े-बड़े ओले गिरे, विनाशकारी हवाएँ चलीं और बाढ़ आई। NSW राज्य आपातकालीन सेवा [SES] ने २४ घंटों में राज्यभर में ३०० घटनाओं की सूचना दी। सिडनी हवाई अड्डे पर भी उड़ानें रद्द हुईं (news.com.au)
मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेताया है कि २०२६ से २०२७ का एल नीनो मौसम चक्र अब तक का सबसे शक्तिशाली हो सकता है, जिससे सूखे, वनाग्नि और बाढ़ के कारण खाद्य आपूर्ति को खतरा होगा। ब्राज़ील के पारा राज्य में नवंबर में आग की ५ हज़ार से अधिक घटनाएँ दर्ज हुईं, उधर, पेरू ने ३ नवंबर को २४ विभागों और कल्याओ के जोखिमग्रस्त जिलों में ६० दिन का आपातकाल घोषित किया, जहाँ ९० लाख से अधिक लोगों पर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। कोत दिव्वार में २०२६ से २०२७ के मौसम में कोको का उत्पादन २१% से २५% तक घट सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, खेती के लिए पीटभूमि का पानी निकालना, खनन, लकड़ी की कटाई और वन विनाश इंडोनेशिया में आग की स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं (NovaNews, Reuters)
उद्यमी एडवर्ड लालोंड द्वारा २०१९ में स्थापित कनाडाई वीगन ब्रांड Good Protein ऐसे सुपरफ़ूड शेक उपलब्ध कराता है, जिनकी प्रत्येक खुराक में २१ ग्राम प्रोटीन, ७ ग्राम रेशा और २५ से अधिक आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। २०२६ में वार्षिक बिक्री ३.५ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक होने के बाद, कंपनी की योजना उत्तरी अमेरिका में खुदरा विस्तार करने की है (Kenora Miner & News)
मिरियम करेरा द्वारा स्थापित अस्थायी वीगन बेकरी La Casa de Mamá इस दिसंबर में पोर्टलैंड, ओरेगन [अमेरिका]में अपनी पहली स्थायी दुकान खोलेगी, इसमें पारंपरिक मेक्सिकी बेकरी उत्पाद, व्यंजन और पेय मिलेंगे, जिनमें वीगन कोंचास [मीठी ब्रेड], चम्पुर्रादो [गरम चॉकलेट], तमालेस [नमकीन या मीठे भरावन वाली भाप में पकी मकई के आटे की पोटलियाँ], एम्पनादास [शक्कर की परत वाली भरी हुई पेस्ट्रियाँ] और अन्य चीज़ें शामिल हैं (VegNews)
इतालवी खाद्य कंपनी फ़ेरेरो ने नुटेला काकाओ इंटेंस पेश किया है। यह उसका पहला सीमित-संस्करण वीगन स्प्रेड है, जिसे गाय-जन के दूध के बजाय चने और चावल के सिरप से बनाया गया है। यह उत्पाद अब जर्मनी की दुकानों में उपलब्ध है (Vegconomist)
औलक (वियतनाम) में, डोंग नाई के नगर अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने १३ नवंबर को हा नोई का दौरा किया। उन्होंने राजधानी की रेबीज़-रोकथाम पायलट योजना से सीखा, जो व्यावसायिक प्रशिक्षण और कारोबारी सहायता के माध्यम से कुत्ता-जन और बिल्ली-जन के मांस के व्यापारियों को वैकल्पिक आजीविका अपनाने में मदद करती है। जुलाई २०२६ तक हा नोई के १४ भागीदार वार्डों के २८ व्यवसायों ने यह व्यापार बंद कर दिया था, जबकि २५ परिवारों ने आजीविका बदलने के लिए पंजीकरण कराया था (Vietnam Investment Review)
ग्वाटेमाला के २०१७ के पशु-जन कल्याण कानून के तहत देश के सर्कसों को प्रदर्शनों में इस्तेमाल होने वाले पशु-जन को अधिकृत अभयारण्यों को सौंपना आवश्यक है, बाद के एक अदालती समझौते के तहत अभयारण्य स्थापित करने में एक सर्कस के विफल रहने पर, उनके ७ बाघ-जन को ५ नवंबर २०२६ को अस्थायी देखभाल में लिया गया। ADI [एनिमल डिफ़ेंडर्स इंटरनेशनल] के सहयोग से बाघ-जन को पशुचिकित्सा देखभाल मिल रही है। साथ ही, उन्हें दक्षिण अफ़्रीका में ADI के अभयारण्य में स्थानांतरित करने की तैयारी जारी है (ADI Wildlife Sanctuary, Guatemalan government)
यानन गाँव, यूएछिंग, झेजियांग [चीन] में ५ भाई-बहनों ने अपनी ८६ वर्ष युवा माँ को उनके प्रिय पहाड़ी घर लौटने में मदद करने के लिए ४३० सीढ़ियों वाला पहाड़ी रास्ता बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने ५० हज़ार युआन [लगभग ७,५०० अमेरिकी डॉलर] का योगदान दिया, अब इस रास्ते से ग्रामीणों और पैदल यात्रियों को भी लाभ हो रहा है (Dân Trí, Tide News, Wenzhou Evening News)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: "यदि आप अभी आध्यात्मिक प्रयास कर रहे हैं, तो भविष्य में सब कुछ बेहतर होगा।" - परमपूज्य आत्मज्ञानी गुरु स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि (शाकाहारी) (योगी कथामृत)
ऐंबर सेलेस्टियल एंजल के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस ३-भागीय शृंखला के भाग १ में, यह अमेरिकी प्रमाणित देवदूत-सहजज्ञान साधिका और माध्यम बताती हैं कि उन्होंने बचपन में होने वाले दिव्य दर्शनों को अपने तक क्यों सीमित रखा। वह यह भी बताती हैं कि प्रसव के कुछ दिनों बाद प्रसवोत्तर प्रीएक्लेम्पसिया नामक जानलेवा जटिलता के कारण उन्हें अस्पताल कैसे जाना पड़ा। इस स्थिति में रक्तचाप बढ़ जाता है और मूत्र में अत्यधिक प्रोटीन आने लगता है।
ऐंबर का बचपन ऐसे माता-पिता के साथ बीता, जो अधिकतर उनके साथ नहीं रहते थे। उनकी माँ नशे की लत से जूझती थीं। जब ऐंबर की माँ को फिर से उनकी अभिरक्षा मिली, तो वह नशे से दूर रहने की कोशिश कर रही थीं। उस समय ऐंबर और उनके भाई अपनी माँ के साथ एक ईसाई समुदाय में रहते थे। जहाँ तक उन्हें याद था, उन्हें हमेशा से सपने आते और दिव्य दर्शन होते रहे थे। लगभग ११ या १२ वर्ष की उम्र में जब ये अधिक होने लगे, तो कुछ लोगों ने ऐंबर से कहा कि यह शैतान बोल रहा है। दूसरे लोग उनसे दिवंगत प्रियजनों से संपर्क करने या भविष्य बताने को कहते थे। उनकी माँ ने कहा कि ऐंबर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही हैं, इसलिए ऐंबर ने कुछ समय तक दिव्य दर्शनों के बारे में बताना बंद कर दिया। माँ के फिर नशा करने लगने के बाद, ऐंबर के नाना-नानी ने उन्हें गोद ले लिया। उन्हें अपने दिव्य दर्शनों के बारे में नाना-नानी को बताना अधिक सहज लगा।
किशोरावस्था में ऐंबर ने अपनी मान्यताओं पर भी प्रश्न उठाने शुरू किए। जब ऐंबर अपने दूसरे बेटे की माँ बनने वाली थीं, तो उनकी दिव्य क्षमताएँ फिर जाग उठीं। वह उन संदेशों को लिखने लगीं, जो उन्हें लगता था कि उन्हें मिल रहे हैं, इस अभ्यास को स्वतः लेखन कहा जाता है। जिनसे उन्हें सबसे पहले संदेश मिले, उनमें माता मरियम (शाकाहारी) भी थीं। अपनी कठिन तीसरी गर्भावस्था के दौरान ऐंबर अवसादग्रस्त हो गईं और उन्होंने संदेशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे आते रहे। प्रसव के बाद ऐंबर को लगा कि कुछ ठीक नहीं है। उन्हें याद है कि जब उन्होंने अपनी चिंता बताई, तो दाई ने उनकी अनुभूतियों को हाल की गर्भावस्था का प्रभाव बताया। प्रसव के कुछ दिनों बाद ऐंबर अपने नवजात शिशु के पास सो गईं। लगभग ३ घंटे बाद उनके पूर्व साथी उन्हें जगाने आए, लेकिन उनका उठने का मन नहीं था।
और मुझे बस इतनी शांति महसूस हो रही थी, और मैंने मन ही मन सोचा - मैं अपने नवजात शिशु के साथ झपकी ले रही थी, और मुझे बस लगा कि मैं यहीं प्राण त्याग सकती हूँ। अब पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो ऐसा सोचना बहुत अजीब लगता है, लेकिन मैंने यही सोचा था। मुझे इतनी शांति महसूस हो रही थी। मुझे बस लगा कि मैं प्राण त्याग सकती हूँ। उठने के थोड़ी ही देर बाद ऐंबर के सिर में असहनीय दर्द होने लगा और उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। वह अस्पताल गईं, जहाँ उन्हें प्रसवोत्तर प्रीएक्लेम्पसिया होने का पता चला।
मेरा रक्तचाप लगभग १९० बटा १३० था, और वे मेरा रक्तचाप घटाने के लिए मशीनें लगाने लगे। मशीनें खराब हो रही थीं। मेरा रक्तचाप कम नहीं हो रहा था, और फिर भी इस पूरे समय मुझे भीतर शांति-सी महसूस हो रही थी। एक डॉक्टर ने उन्हें चेतावनी दी कि उपचार न मिलने पर उनकी मृत्यु हो सकती है, मस्तिष्काघात हो सकता है या दौरा पड़ सकता है। हालाँकि वह आम तौर पर दवाओं को लेकर आशंकित रहती हैं, लेकिन उन्हें लगा कि डॉक्टर पर भरोसा करना ही होगा। जब उन्हें पहिएदार बिस्तर पर गलियारे से ले जाया जा रहा था, तो ऐंबर को अजीब आकृतियाँ दिखाई दीं। अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें लगता है कि शायद उन्हें दौरा पड़ रहा था या मस्तिष्काघात हो रहा था। उन्हें एक अँधेरे, बिना खिड़की वाले कमरे में रखा गया। इस दौरान उपचार से उनका रक्तचाप धीरे-धीरे कम होने लगा। रात लगभग १ बजे उनके पूर्व साथी बच्चों के साथ रहने के लिए घर चले गए। जब ऐंबर अकेली रह गईं, तो शांति की वह अनुभूति लौट आई।
“मुझे लगता है कि मैं तैयार हूँ। मुझे लगता है कि समय आ गया है”। और फिर मैं उस जगह चली गई, जहाँ भी कोई जाता है - जहाँ न स्थान है, न समय। इस ३-भागीय शृंखला के भाग २ के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। ऐंबर बताएँगी कि शरीर छोड़ने के बाद उन्होंने क्या देखा, देवदूतों और माता मरियम (शाकाहारी) ने उनका मार्गदर्शन कैसे किया, और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की क्या झलकियाँ दिखाई गईं। (Spiritual Experiences with Loretta लोरेटा यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें