दैनिक समाचार प्रसारण – 4 सितंबर, 2026
संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच गोलीबारी के एक दिन बाद, 31 अगस्त को उसने अपने समुद्री क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोका। यूएई ने कहा कि किसी नुकसान की सूचना नहीं है और इस घटना को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन तथा जनसुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इसकी निंदा की (Fox News)
सऊदी अरब का लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे दो विशाल तेल टैंकरों पर 31 अगस्त को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास कुछ ही मिनटों के अंतराल में अज्ञात प्रक्षेपास्त्रों से हमला हुआ। किसी के हताहत होने या पर्यावरणीय क्षति की सूचना नहीं है (Fox News)
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि उसकी सेनाओं ने 31 अगस्त को लाल सागर में हाउती विद्रोहियों की दूर से नियंत्रित विस्फोटक नौका को निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया। हाल के सप्ताहों में लड़ाई तेज़ हुई है, सरकारी सेनाएं हाउती ठिकानों पर ड्रोन और तोपों से हमला कर रही हैं, जबकि हाउती विद्रोहियों ने सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों और सऊदी अरब से जुड़े जहाज़ों पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले किए हैं (Báo Tin tức)
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने 1 सितंबर को कहा कि यदि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से हुए अंतरिम जून अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर लौटता है, तो ईरान तुरंत वैसा ही कदम उठाएगा। राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने यह भी कहा कि ईरान अब भी बातचीत से समाधान के लिए तैयार है (Reuters)
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 1 सितंबर को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से कहा कि रूस ईरानी जनता के साथ एकजुट है और राष्ट्रीय हितों की उनकी आकांक्षा का समर्थन करता है। बिश्केक [किर्गिस्तान] में शंघाई सहयोग संगठन [SCO] शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध मज़बूत करने पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मौजूदा सैन्य और राजनीतिक स्थिति के बावजूद रूस और ईरान अपने आर्थिक एवं व्यापारिक संबंध जारी रखेंगे (A News)
यूक्रेन (यूरेन) ने 2026–2027 के शीतकाल के लिए 14.6 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस भंडारण का लक्ष्य तय समय से लगभग एक महीने पहले हासिल कर लिया है। सरकार का कहना है कि यह भंडार सर्दियों की बुनियादी ज़रूरतों के लिए पर्याप्त है, जबकि संभावित रूसी हमलों से पहले ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा और विकेंद्रीकरण का काम जारी है। तापन काल के लिए लगभग 1,00,000 आवासीय इमारतें, 12,400 बॉयलर गृह और 11,700 किलोमीटर लंबा तापन नेटवर्क भी तैयार किया गया है (Kyiv Post)
चिली के शोधकर्ताओं ने तांबे और जस्ते से युक्त उपचारात्मक पोशाकें विकसित की हैं, जो घायल पेंगुइन-जनों को सर्जरी के बाद, विशेषकर मछली-जन पकड़ने के जाल में उलझने से हुए घावों से उबरने में मदद करती हैं। यह कपड़ा टांकों की रक्षा करता है, जबकि धातुएं बैक्टीरिया, फफूंद और किलनियों को रोकती हैं तथा जिंक ऊतकों को तेज़ी से भरने में भी सहायक हो सकता है (Reuters)
नेत्र विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 12 अगस्त के सूर्यग्रहण को प्रमाणित सौर-दर्शन चश्मे या फ़िल्टर के बिना सीधे देखने वाले लोगों को सौर रेटिनोपैथी हो सकती है। तेज़ धूप को सीधे देखने से रेटिना को होने वाली क्षति को यह नाम दिया गया है। इसके लक्षण कई घंटे या दिन बाद भी उभर सकते हैं, जिनमें धुंधली या विकृत दृष्टि, काले धब्बे, रंग पहचान में बदलाव, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता या दृष्टि कम होना शामिल है। इनमें से कोई भी लक्षण उभरने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक संपर्क कभी-कभी दृष्टि को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है (Mirror)
41,000 वयस्कों पर हुए अध्ययन में सप्ताहांत पर अधिक सोने और उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होने के बीच संबंध पाया गया है। सप्ताहांत पर लगभग एक घंटा 27 मिनट अतिरिक्त नींद उच्च रक्तचाप का जोखिम 9% तक घटा सकती है, जबकि चार घंटे से अधिक अतिरिक्त नींद इसका जोखिम बढ़ा सकती है (New York Post)
17,710 लोगों पर हुए एक बड़े अवलोकनात्मक अध्ययन में पाया गया कि रक्त में ज़ाइलिटॉल का अधिक स्तर हृदय संबंधी जोखिम बढ़ने से जुड़ा है। यह कम कैलोरी वाला चीनी का विकल्प च्युइंग गम, टूथपेस्ट और विभिन्न खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसके उच्चतम स्तर से छह वर्षों में मृत्यु, दिल का दौरा या आघात का जोखिम 57% और 30 वर्षों में 18% अधिक होने का संबंध पाया गया है (Tuổi Trẻ)
लेसोथो मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर करने और अपनी ऊंची मातृ मृत्यु दर घटाने के लिए अधिक संख्या में पुरुष दाइयों को प्रशिक्षित कर रहा है। यह उभरता कार्यबल दाई का काम केवल महिलाओं का होने की पारंपरिक धारणा को चुनौती दे रहा है, जबकि WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] और यूनिसेफ [संयुक्त राष्ट्र बाल कोष] पूरे अफ्रीका में दाई कार्यबल बढ़ाने मे सहयोग कर रहे हैं (AP)
29 अगस्त की भारी बारिश के बाद ग्रैंड कैन्यन राष्ट्रीय उद्यान [अमेरिका] में अचानक आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय उद्यान सेवा के अनुसार, ब्राइट एंजल क्रीक के लगभग सभी पैदल पुल नष्ट हो गए हैं और उद्यान को पानी पहुंचाने वाली ट्रांसकैन्यन जलापूर्ति लाइन का 40% हिस्सा नष्ट हो गया है। अधिकारियों ने 82 लोगों को सुरक्षित निकाला; एक व्यक्ति अब भी लापता है (CBS News)
एलियांज़ रिसर्च के अनुमान के अनुसार, भीषण गर्मी से स्पेन को 17 से 24 अरब यूरो यानी सकल घरेलू उत्पाद [GDP] के 1 से 1.4% तक का नुकसान हुआ। ऊंचे तापमान से श्रम उत्पादकता घटती है, फसलों को नुकसान होता है और पर्यटन प्रभावित होता है। कैक्साबैंक रिसर्च के अनुसार, सबसे भीषण लू झेलने वाले पर्यटकों के दोबारा आने की बात कहने की संभावना लगभग 15% कम है (EuroWeekly News)
वैश्विक प्रवाल भित्ति निगरानी नेटवर्क के अनुसार, प्रवाल भित्तियों को अब विरंजन की घटनाओं के बीच उबरने का समय नहीं मिल रहा। इसकी रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण महासागरों का तापमान बढ़ने से वैश्विक स्तर पर व्यापक विरंजन अब हर पांच या छह वर्ष में दोहराया जा रहा है (Reuters)
एक नए अध्ययन के अनुसार, कृषि-सौर खेती— सौर पैनलों के बीच फसलें उगाना— भूमि का बेहतर उपयोग करने के साथ पौधों और कृषि श्रमिकों पर गर्मी का दबाव घटा सकती है। टमाटर के खेत के अनुकरण में, दोपहर की चरम गर्मी के दौरान सौर पैनलों के नीचे की फसलें 7.6 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी रहीं और उनमें पानी की कमी लगभग 22% कम हु ई, जबकि कृषि श्रमिकों को महसूस होने वाला तापमान लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस घटा। पैनल भी ठंडे रहे, जिससे गर्म परिस्थितियों में आम तौर पर घटने वाली कुछ दक्षता वापस मिली (Live Science)
50 वर्षीय युवा कनाडाई एंड्योरेंस एथलीट शॉन स्ट्रैटन (वीगन) अपनी अल्ट्रामैराथन उपलब्धियों का श्रेय वीगन जीवनशैली को देते हैं, वे प्रोटीन संबंधी मिथक दूर करने के साथ दीर्घकालिक स्वास्थ्य, पशु-जन कल्याण और सरल वीगन भोजन योजना को बढ़ावा देते हैं (Frank Metivier)
भारतीय अभिनेता राहुल रॉय (वीगन) आघात से उबरने और अभिनय में वापसी का श्रेय जीवनशैली में बदलाव को देते हैं, नई परियोजनाओं की तैयारी के साथ उन्होंने रोज़ाना दवा लेने और जैन शैली का सख्त वीगन आहार अपनाया है (News18)
Dove Men+Care ने अपने वीगन और पैराबेन-मुक्त Dove Men+Care Plant-Powered बॉडी वॉश संग्रह के प्रचार के लिए न्यूयॉर्क निक्स के अमेरिकी नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन सितारे कार्ल-एंथनी टाउन्स से साझेदारी की है, इसमें पुरुषों की रोज़मर्रा की देखभाल के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र और सुगंधित तेलों को प्रमुखता दी गई है (Happi)
ब्रिटेन में कमज़ोर वर्गों को निःशुल्क सचल दंत चिकित्सा सेवा मिलेगी। मायडेंटिस्ट फाउंडेशन बेघर लोगों और वंचित समुदायों के लिए दंत चिकित्सा सेवाएं बढ़ाने हेतु 10 लाख पाउंड का निवेश कर रहा है। Dentaid The Dental Charity के साथ विकसित यह सचल इकाई आवश्यक उपचार और जांच उपलब्ध कराएगी तथा पहले वर्ष में 850 से अधिक लोगों को सेवा मिलने की उम्मीद है (Good News Network)
कैला डेल्स टेस्टोस [स्पेन] नामक तटीय खाड़ी में ज्वार बढ़ने से फंसे बच्चों समेत आठ लोग सुरक्षित बच निकले। नागरिक सुरक्षा कर्मियों, पुलिस और अग्निशमन दल ने खड़ी तथा फिसलन भरी ज़मीन पर रातभर बचाव अभियान चलाकर 28अगस्त को तड़के लगभग 12:20 बजे सभी को सुरक्षित निकाला। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने दूरस्थ तटीय खाड़ियों में सावधानी बरतने का आग्रह किया है (EuroWeekly News)
कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] में स्वयंसेवकों ने मैमथ लेक्स के पास 15 घंटे से अधिक चले जटिल अभियान के बाद पर्वतारोही रॉब मार्टिन को एक खतरनाक दर्रे से बचाया। मोनो काउंटी शेरिफ़ का चार सदस्यीय खोज एवं बचाव दल श्री मार्टिन तक पहुंचा, जो हज़ारों फ़ुट गहरी सीधी ढलान के ऊपर एक संकरी चट्टानी मुंडेर पर फंसे थे (Bangor Daily News)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “जब तक हम स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ मानते या संसार को तुच्छ समझते रहेंगे, तब तक वास्तविक प्रगति नहीं कर सकते।” – गुरु डोमो गेशे रिनपोचे नगवांग कलसांग (शाकाहारी) तिब्बती बौद्ध धर्म के पूजनीय संबुद्ध गुरु (TibetanBuddhistEncyclopedia.com)
इयान मैककॉर्मैक के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में ईसाई धर्मगुरु रेवरेंड इयान मैककॉर्मैक बताते हैं कि पांच बॉक्स जेलीफ़िश-जनों के डंक लगने से उनकी मृत्यु कैसे हुई, वे नरक में कैसे उतरे और फिर स्वर्ग में प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) से कैसे मिले। 1982 में इयान 26 वर्ष के थे और दो वर्षों से दुनिया भर में सर्फ़िंग कर रहे थे। वे हिंद महासागर के मॉरीशस द्वीप पर रह रहे थे, जहां उन्होंने स्थानीय क्रियोल गोताखोरों से रात में गोता लगाना सीखा था। एक रात वे एक और गोताखोरी के लिए उनके साथ गए। समुद्री तूफ़ान हज़ारों बॉक्स जेलीफ़िश को बहाकर बाहरी प्रवाल भित्ति पर ले आया था। गोताखोरी के दौरान इयान की आधी बाजू वाली जैकेट से उनकी बांहें खुली रहीं और पांच अलग-अलग बॉक्स जेलीफ़िश ने उन्हें पांच बार डंक मारा। बताया जाता है कि बॉक्स जेलीफ़िश का विष नाग के विष से 100 गुना अधिक घातक होता है।
ऐसा लगा, मानो किसी ने मेरी बांह पर पिघली हुई धातु डाल दी हो। यह हज़ारों वोल्ट के बिजली के झटके जैसा था। इयान की फफोलों से भरी बांह देखकर क्रियोल गोताखोरों ने चेतावनी दी कि एक डंक भी उनकी जान ले सकता है और उन्हें अस्पताल पहुंचना होगा। वे उन्हें खींचकर अपनी लकड़ी की नाव में ले गए और उसे प्रवाल भित्ति के पार खींचकर लैगून में लाए, जहां एक किशोर उन्हें तट की ओर ले गया। सांस लेने के लिए जूझते हुए इयान ने अपना वेटसूट उतारा और अस्थायी कसपट्टी से विष को फैलने से रोकने की कोशिश की। समुद्र तट तक पहुंचते-पहुंचते उनका दायां पैर लकवाग्रस्त हो चुका था और किशोर को उन्हें खींचकर सड़क तक लाना पड़ा। इयान ने उससे एम्बुलेंस या टेलीफ़ोन खोजने की विनती की, लेकिन घबराया हुआ किशोर अन्य गोताखोरों को ढूंढ़ने के लिए नाव को वापस समुद्र में खींचने लगा। उस सुनसान स्थान पर अकेले पड़े इयान लगातार कमज़ोर होते गए और आंखें बंद होने लगीं तो वे लेट गए।
तभी मुझे अपने पास एक स्पष्ट आवाज़ सुनाई दी। उसने कहा, “बेटे, अगर तुमने आंखें बंद कर लीं तो फिर कभी नहीं जागोगे।” मैंने कहा, “क्या? यह आवाज़ आखिर किसकी थी?” मैं उस ओर दाईं तरफ़ मुड़ा, जहां से आवाज़ आई थी, लेकिन वहां कोई नहीं था। मैंने सोचा, केवल पागल लोग ही अदृश्य आवाज़ें सुनते हैं। मुझे परमेश्वर पर कोई आस्था या विश्वास नहीं था। मेरा मतलब है, मैं पूरी तरह नास्तिक था। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि, वास्तव में “मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं।” मैं उन विद्रोही भेड़ों में से एक था, जो भटक गई थी। उस चेतावनी ने इयान को झकझोरकर पूरी तरह सचेत कर दिया। बाएं पैर के सहारे और लकवाग्रस्त दाएं पैर को बैसाखी की तरह इस्तेमाल करते हुए वे लंगड़ाकर एक छोटे पेट्रोल पंप की ओर बढ़े, जहां तीन टैक्सी चालकों ने पहले उन्हें नशे में समझा। इयान ने उन्हें फफोलों से भरी बांह दिखाकर अस्पताल ले जाने की विनती की, तो उन्होंने पहले ही किराया मांगा। उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वे वहां से चले गए और उनकी विनती अनसुनी कर दी।
मुझे अपने ठीक पीछे एक आवाज़ सुनाई दी, यह उसी व्यक्ति की आवाज़ थी, जो मैंने एक मिनट पहले सुनी थी। उसने कहा, “बेटे, क्या तुम अपनी जान के लिए भीख मांगने को तैयार हो?” मैंने कहा, “अपनी जान के लिए भीख मांगूं। यह तो बहुत अच्छा विचार है।” फिर मैं सचमुच यह देखने के लिए पीछे मुड़ा कि वह व्यक्ति—वह अदृश्य व्यक्ति—कहां था। फिर मैं घुटनों के बल गिरा, अपना लकवाग्रस्त हाथ उठाया, सिर झुकाया और सचमुच अपनी जान की भीख मांगी। जब मैं अपनी जान की गुहार लगा रहा था, तो हाथों के नीचे से दो व्यक्तियों के पैर दूर जाते दिखे; उन्हें बिल्कुल परवाह नहीं थी। तीसरे व्यक्ति के पैरों की हिचकिचाहट से मुझे लगा कि वह अपने दोनों टैक्सी चालक साथियों के किए और मेरी हालत के बीच असमंजस में था। मैंने कहा, “देखिए, मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं। अगर आपने मेरी मदद नहीं की, तो मैं आपके सामने मर जाऊंगा।” मुझे आश्चर्य हुआ जब मैंने उसके कदम अपनी ओर आते देखे। अंततः तीसरे टैक्सी चालक ने इयान को कार में बैठाया और तेज़ी से अस्पताल की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसने इयान से उनके होटल के कमरे का नंबर पूछा, ताकि वहां से अपना किराया ले सके। जब इयान ने बताया कि वे होटल में ठहरे पर्यटक नहीं, बल्कि स्थानीय क्रियोल मित्रों के साथ एक बंगले में रहते हैं, तो चालक और अधिक क्रोधित हो गया और उसने अस्पताल तक जाने से मना कर दिया। इसके बजाय वह इयान को एक छोटे होटल में ले गया। वहां पहुंचने तक विष ने इयान के बाएं पैर को भी लकवाग्रस्त कर दिया था और वे चल नहीं पा रहे थे।
भाग 2 में अस्पताल पहुंचने की इयान की निराशाजनक यात्रा का क्रूर अंत होता है। दोनों पैर लकवाग्रस्त होने और स्वयं टैक्सी से न उतर पाने के कारण वे चालक से मदद की गुहार लगाते हैं— लेकिन वह उन्हें होटल की पार्किंग में पूरी तरह असहाय छोड़ देता है। वह झुककर मेरी आंखों में देखता है, मेरे टखने उठाकर कार से बाहर फेंक देता है, दरवाज़ा पटकता है, गाड़ी गियर में डालता है और रात के अंधेरे में चला जाता है। मैंने कहा, “अविश्वसनीय।” इयान मैककॉर्मैक के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़ें। (GOD Encounters with Janie DuVall)