विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, जापान असुरक्षित कंबोडियाई स्वदेश लौटने वालों की सहायता करने के लिए धन उपलब्ध कराता है। स्पेन में पशु-जनों के अभयारण्य को जंगल की आग से गंभीर खतरा हुआ। ताजिकिस्तान ने कर्मचारियों के लिए दैनिक कार्यस्थल व्यायाम शुरू किया, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका स्थित सांता मोनिका में गैर-लाभकारी संस्था ने तटीय पुनरुद्धार परियोजना का विस्तार किया, कच्चा वीगन आहार वाले खिलाड़ी ने यूनाइटेड किंगडम की पावरलिफ्टिंग उपाधि जीती, यूरोपीय संघ में सततता और दक्षता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक वीगन मेन्यू का प्रस्ताव रखा गया, और कनेक्टिकट, अमेरिका में अप्रत्याशित बचाव अभियान से रैकून-व्यक्ति का सुखद स्वास्थ्य लाभ हुआ। आपके रोएँदार साथियों के लिए स्वयं पैलेट कबाना बनाने की एक उपयोगी युक्ति मेरे पास है। कबाना छाया देने वाली छोटी इमारत या संरचना होती है, जैसे गोल मंडप, झोंपड़ी या छोटा केबिन। गर्मियों के तपते दिनों में छाया देने के लिए ये आदर्श हैं। लकड़ी के पैलेट की सभी सतहों को रेगमाल से चिकना करें, ताकि फाँस न लगे, और सुनिश्चित करें कि कोई कील बाहर न निकली हो। चिकना किया हुआ पैलेट ज़मीन पर रखें और चारों कोनों पर खंभे मज़बूती से लगाएँ, ढलानदार छत बनाने हेतु सामने के खंभे अधिक ऊँचे रखें। इसके बाद, छत को सहारा देने हेतु खंभों के ऊपरी सिरों पर शहतीर लगाएँ। फिर पैनलों को पेंच से कसें या छत के रूप में बाँस की टहनियों अथवा पपीरस घास जैसी हल्की सामग्री लगाएँ। अंत में, अपने रोएँदार पारिवारिक सदस्य के आराम के लिए भीतर विशेष जलरोधी बिस्तर या गद्दी बिछाएँ। आपके चार पैरों वाले मित्र को इस पर आराम करना बहुत अच्छा लगेगा!











